Use of It in Hindi – Rules, Meaning, Examples and Exercises. Use of It Rules in Hindi. Use of It examples in Hindi with meaning and exercises. इट का प्रयोग हिंदी में सीखिए।

It का प्रयोग (Use of It in Hindi) English Grammar में कई प्रकार से होता है। It का प्रयोग Pronoun के रूप में होता है। इसका प्रयोग Subject तथा Object के रूप में होता है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Use of It  इसके अलग-अलग रूपों के बारे में Hindi में Rules, Meaning Examples तथा Exercises सहित विस्तार से सीखेंगे।

Use of It in Hindi - Meaning, Rules, Examples & Exercises

Use of It in Hindi

It का प्रयोग Pronoun के रूप में सर्दी, गर्मी, बरसात, दिन, महीना, साल, त्यौहार, निर्जीव वस्तु, जानवरों तथा पक्षियों के लिए किया जाता है। वाक्यों में it का प्रयोग कर्ता तथा कर्म के रूप में होता है। It का प्रयोग Third Person Singular Pronoun के रूप में होता है। जैसे;

  • आज बहुत सर्दी है। (It is very cold today.)
  • कल बहुत गर्मी थी। (It was very hot yesterday.)
  • बाहर बरसात हो रही है। (It is raining outside.)
  • जुलाई का महीना है। (It was the month of July.)
  • यह एक लकड़ी की कुर्सी है। (It is a wooden chair.)
  • यह मत करो। (Don’t do it.)
  • कल सोमवार था। (It was Monday.)
  • यह ठंडा है। (It is cold.)

Note: उपरोक्त वाक्यों में का प्रयोग के रूप में हुआ है। इन वाक्यों में मौसम, सर्दी, गर्मी, बरसात, दिन, महीना आदि का वर्णन किया गया है।

Use of Verb with It

It एक Third Person Singular Pronoun है इसलिए इसके साथ भी Singular Verbs का प्रयोग किया जाता है। जैसे;

Present  Past Future 
It is  It was  It will
It has It had  It will be
I has been It had been It will have
 It rains It rained It will have been

Rules:

  • यदि किसी वाक्य के अंत में ‘है’ शब्द आया है तो it के साथ is का प्रयोग करते हैं। (It is….)
  • चुका है, चुकी है आदि शब्द आने पर है has का प्रयोग होता है। (It has……)
  • वाक्य के अंत में गा, गी, गे के आने पर it के साथ will या Will be का प्रयोग करते हैं।
  • रहा है रही है तथा समय का वर्णन होने पर has been का प्रयोग करते हैं।
  • रहा था, रही थी आने पर was का प्रयोग करते हैं।
  • जब वाक्य में रहा था, रही थी समय के साथ आये तो had been का प्रयोग करते हैं।

It Meaning in Hindi

It का प्रयोग अलग-अलग तरह के वाक्यों में होता है इसलिए इसके विभिन्न अर्थ हैं। यदि it का प्रयोग Subject या Object के रूप में होता है तो it का अर्थ यह या वह होता है।

  • Meaning of It: वह, यह,
  • Pronunciation: इट

Note: यदि it का प्रयोग Dummy Subject के रूप में होता है तो वाक्य में उसका कोई अर्थ नहीं हो सकता है। लेकिन Possessive Pronoun के रूप में इसका प्रयोग होता है तो इसका अर्थ उसका तथा इसका होता है।

Read also:

Use of It Rules in Hindi

Rule (1): It का प्रयोग introductory it सर्दी, गर्मी, बरसात, दिन, महीना, साल, तापक्रम, प्राकृतिक घटना, दिनांक कल, आज, परसों, छुट्टी आदि को व्यक्त करने के लिए करते हैं। जैसे;

1. आज सोमवार है।
It is Monday today.

2. कल बहुत सर्दी थी।
It was very cold yesterday.

3. परसों छुट्टी होगी।
It will be holiday the day after tomorrow.

4. आज दिवाली है।
It is Diwali today.

5. मेरे शहर में बरसात हो रही है।
It is raining in my city.

6. अभी अंधेरा है।
It is dark now.

7. 7:00 बजे हैं।
It is 7 o’clock.

8. जुलाई का महीना है।
It is the month of July.

9. अब अंधेरा नहीं है।
It is not dark now.

10. आज सोहन का जन्मदिन नहीं है।
It isn’t birthday of Sohan today.

Read also:

Rule (2): जब किसी वाक्य में कोई निर्जीव वस्तु, जानवर या पक्षी का परिचय होता है और दोबारा उसके बारे में बात होती है तो उसके लिए it का प्रयोग करते हैं। जैसे;

1. मेरे पास एक घड़ी है। यह बहुत पुरानी है।
I have a watch. It is very old. 

2. सोहन का घर दिल्ली में है। यह बहुत बड़ा है।
Sohan’s house is in Delhi. It is very big.

3. राजा के पास एक बहुत बड़ा महल है। यह 100 साल पुराना है।
The king has a very big palace. It is 100 years old.

4. कुत्ता एक पालतू जानवर है। इसकी चार टांगे तथा दो कान होते हैं।
The dog is a pet animal. It has four legs and two ears.

5. मेरे पास एक लाल कमीज है। यह बहुत चमकीली है।
I have a red shirt. It is very bright.

Rule (3): It का प्रयोग Subject तथा Object के रूप में करते हैं।

Examples:

1. यह एक पुरानी कुर्सी है।
It is an old chair.

2. तुम इसे नहीं कर सकते हो।
You can’t do it.

3. इसकी चार टांगे हैं।
I has four legs.

4. यह एक पुराना किला है।
It is an old fort.

5. इसे मत रोको।
Don’t stop it.

Read also:

To emphasis a Noun or Pronoun

It का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम को emphasis (जोर/दबाव) डालने के लिए किया जाता है। अंग्रेजी वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते समय it का प्रयोग sentence के प्रारंभ में करते हैं।

Examples:

1. It was Rohan Singh who taught me English.
यह सोहन सिंह था जिसने मुझे अंग्रेजी सिखायी।

2. It is you who beat that girl in the garden.
यह तुम ही हो जिसने बाग में उस लड़की को पीटा।

3. It is I who helped me yesterday.
यह मैं ही हूं जिसने कल तुम्हारी मदद की।

4. It was Ramesh who had stolen your watch.
यह रमेश ही था जिसने तुम्हारी घड़ी चुराई थी।

5. It was She who cooked food for our family two days ago.
यह वही थी जिसने 2 दिन पहले हमारे परिवार के लिए भोजन पकाया।

Read also:

Use of It with the Verb ‘Take’

जिन वाक्यों के अंत में लगता है, लगती है, लगती है, आदि शब्द जुड़े होते हैं तथा उनकी क्रिया से बोध होता है कि कोई कार्य को पूर्ण होने में कोई समय लगता है। ऐसे वाक्यों का अनुवाद it से प्रारंभ करते हैं।

Examples:

1. मुझे स्कूल पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं।
It takes me 2 hours to reach the school.

2. 4 घंटे लगते हैं।
It takes four hours.

3. उसे नौकरी पाने में 2 साल लगे।
It took him 2 years to get a job.

4. इस काम में 4 महीने लग रहे हैं।
It is taking for months in this work.

6. उसे दाढ़ी बनाने में 5 मिनट लगते हैं।
It takes him 5 minutes to shave.

7. पकाने में एक घंटा लगता है।
It takes an hour to cook.

9. इसमें 10 मिनट लगेंगे।
It will take ten minutes.

10. कार से बाजार पहुंचने में 2 मिनट लगते हैं।
It takes two minutes to reach the market by car.

Use of It in place of Infinitive

It का प्रयोग Infinitive के स्थान पर होता है। बाकी को infinitive से न शुरू करके it से प्रारंभ किया जाता है। जैसे;

1. इस प्रश्न को हल करना आसान नहीं है।
It is not easy to solve this question.

2. तुम्हें समझाना मुश्किल है।
It is not possible to explain to you.

3. यहां बैठना मना है।
It is prohibited to sit here.

4. इस बिल्डिंग पर चढ़ना आसान नहीं है।
It is not easy to climb up this tree.

5. यह कार चलाना संभव है।
It is possible to drive this car.

6. इस वाक्य को बनाना बहुत आसान है।
It is very easy to make this sentence.

Remember: It का प्रयोग किसी Phrase या Clause को अवगत कराने के लिए करते हैं। It के स्थान पर to + verb I का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे;

  • इस प्रश्न को हल करना आसान नहीं है।
    To solve this question is not easy.
  • गड्ढा खोदना बहुत आसान है।
    To dig a pit is easy.

Read also:

It in place of Gerund

It का प्रयोग Gerund (Verb I + ing) के स्थान पर भी किया जाता है। इसे वाक्य के प्रारंभ में रखते हैं।

Examples:

1. अब वह करने से कोई लाभ नहीं है।
It is no use of doing it.

2. उस चोर को पकड़ने से कोई फायदा नहीं है।
It is no use of catching that thief.

3. इस कहानी का अनुवाद करने से कोई लाभ नहीं है।
It is no use of translating this story.

4. अब से संपर्क करने से कोई लाभ नहीं है।
It is no of contacting him.

It as a Subject of Clause

It का प्रयोग किसी clause के Subject के रूप में होता है। जैसे;

1. कहा जाता है कि वह एक सरकारी कर्मचारी है।
It is said that he is a government officer.

2. कहा जाता है कि तुम आज्ञाकारी शिष्य हो।
It is said that you are an obedient people.

3. कहा जाता है कि तुम एक बुद्धिमान व्यक्ति हो।
It is said that you are an intelligent boy.

बरसात तथा ओले के लिए

बरसात होना तथा ओले गिरना प्राकृतिक घटनाएं हैं। इनको व्यक्त करने के लिए वाक्य को it से प्रारंभ करते हैं। जैसे;

1. बाहर बरसात हो रही है।
It is raining outside.

2. कल बरसात होगी।
It will rain tomorrow.

3. कल बरसात हो रही थी।
It was raining yesterday.

4. शाम तक बारिश हो चुकी थी।
It had rained by evening.

5. अप्रैल में बरसात नहीं होती है।
It does not rain in April.

5. ओले गिरने वाले थे।
It was about to hail.

6. कल इस शहर में ओले गिरे।
It hailed in this city yesterday.

Read also:

Affirmative Sentences of It

It का प्रयोग Affirmative Sentences में ऊपर दिए गए नियमों के अनुसार होता है। इसका प्रयोग अलग-अलग तरह के स्ट्रक्चर में होता है। ऊपर दिए गए नियमों को ध्यान से पढ़ें। उसके बाद नीचे दिए गए वाक्यों को समझें।

Examples:

1. कल सोमवार था।
It was Monday yesterday.

2. वहां वर्षा हो रही थी।
It was raining.

3. इस समय 5:00 बजे हैं।
It is 5 o’clock now.

4. कल बहुत ठंड होगी।
It will be very cold tomorrow.

5. अंधेरा हो गया है।
It is dark./It has become dark.

6. यह मेरी पुस्तक है।
It is my book

7. प्रातः काल टहलना सही है।
It is good to walk in the morning.

8. कल रविवार था।
It was Sunday yesterday.

9. वह मेरा घर है।
It is my house.

10. आज बहुत सर्दी है।
It is very very cold.

11. 6:00 बजे हैं।
It is 6 o’clock.

12. कल सोमवार था।
It was Monday yesterday.

13. कल से मूसलाधार वर्षा हो रही है।
It has been raining heavily since yesterday.

14. अंधेरा हो रहा है।
It is getting dark.

15. जुलाई का महीना था।
It was the month of July.

16. कल वहां ओले नहीं गिरे। ।
It did not hail there yesterday.

17. यह मैं ही था।
It was I.

18. गर्मी का मौसम है।
It was Summer.

19. अगस्त का महीना था। ।
It was the month of August.

20. यह हमारा कर्तव्य था।
It was our duty.

Negative Sentences of It

It के नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences) बनाने के लिए इसके बाद आने वाली सहायक क्रिया (Helping Verb) के बाद not लगा देते हैं।

Examples:

1. आज वर्षा नहीं हो रही है।
It is not raining today.

2. सुबह गणतंत्र दिवस नहीं है। ।
It is not republic day in the morning.

3. अब गर्मी नहीं थी।
It was not hot now.

4. यहां सर्दी नहीं है।
It is not cold here.

5. वहां शाम नहीं हुई है।
It is not evening there.

6. सुबह के 5:00 नहीं बजे थे।
It was not 5:00 in the morning.

7. बाहर उजाला नहीं था।
It was not light outside.

8. मैं ही था जो तुम्हारी सहायता नहीं करता था।
It was I who did not help you.

9. पहाड़ों का मौसम सुहावना नहीं था। It was not pleasant weather in the mountains.

10. वह वहीं था जो मैच नहीं जीता था।
It was he who did not win the match.

11. यह मेरा भाई नहीं था।
It was not my brother.

12. कल बहुत सर्दी नहीं थी। ।
It was not ver cold yesterday.

13. कल सोमवार नहीं था।
It was not Monday yesterday.

14. कल का मौसम सुहावना नहीं था।
It was not pleasent weather yesterday.

15. मुझे पहचानना बहुत कठिन है।
It was difficult to recognise me recognise me.

16. यह हर्ष का विषय नहीं था।
It was not the matter of joy.

17. वह हमारा कर्तव्य नहीं था।
It was not our duty.

18. कल वर्षा नहीं होगी।
It will not rain tomorrow.

19. आज इतवार नहीं होगा।
It will not be Sunday today.

20. अंधेरे में टहलना लाभदायक नहीं होता है।
It is not useful to walk in the dark.

Read also:

Interrogative Sentences of It

It का प्रयोग दो तरह के प्रश्नवाचक वाक्यों में होता है एक वे जो ‘क्या’ से शुरू होते हैं तथा दूसरे वे जिनके बीच में कोई ‘प्रश्नवाचक शब्द’ आता है। दोनों प्रकार के वाक्यों को बनाने का तरीका नीचे दिया गया है।

Yes-No Type Interrogative Sentences

1. क्या आज मंगलवार है?
Is it Monday today?

2. क्या इस समय 10:00 बजे हैं?
Is it 10 o’clock right now?

3. क्या कल बहुत सर्दी नहीं थी?
Was it not very cold yesterday?

4. क्या मुझे पहचानना अति आवश्यक था?
Was it very compulsory to recognise me?

5. क्या यह उदासी का विषय था?
Was it the matter of sadness?

6. क्या यह तुम्हारा कर्तव्य नहीं था?
Was it not your duty?

7. क्या आज मूसलाधार वर्षा होगी?
Will it rain heavily today?

8. क्या 10:00 बजने में 9 मिनट कम है?
Is it nine to 10 o’clock?

9. क्या कल आने में एक घंटा है?
Is it an hour to come tomorrow?

10. क्या धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है?
Is it injurious for health to smoke?

11. क्या आज गर्मी है?
Is it hot today?

12. क्या तब सर्दी थी?
Was it cold then?

13. क्या आप जनवरी का महीना है?
Is it the month of January?

14. क्या 12:00 बजे हैं?
Is it 12 o’clock?

15. क्या रात हो गई है?
Is it dark?

16. क्या आज गणतंत्र दिवस है?
Is it Republic Day today?

17. क्या आज बुधवार है?
Is it Wednesday today?

18. क्या जून का महीना था?
Was it the month of June?

19. क्या कल बहुत गर्मी थी?
Was it very hot yesterday?

20. क्या अब बहुत उजाला है?
Is it very light now?

Wh-word Type Interrogative Sentences

Examples:

1.अभी कितने बजे हैं?
What time is it now?

2. कल अवकाश क्यों था?
Why was it holiday yesterday?

3. आज कौन-सा दिन था?
Which day was it  today?

4. आपका जन्मदिन कब है?
When is it your birthday?

5. जुलाई में गर्मी क्यों थी?
Why was it hot in July?

6. कल सर्दी क्यों थी?
Why was it cold yesterday?

7. गर्मी कब होगी?
When will it be hot?

8. तुम्हारे शहर में ओले कब पड़े?
When did it hail in your city?

9. आज वर्षा क्यों हो रही है?
Why is it raining today?

10. इस शहर में गर्मी कब थी?
When was it hot in this city?

11. पांच कब बज गए हैं?
When is it 5 o’clock?

12. शाम कब हुई थी?
When was it evening?

13. जोर से वर्षा कहां हुई थी?
Where did it rain heavily?

14. मई का महीना कब है?
When was it the month of May?

15. अब गर्मी कब होगी?
When will it be hot?

16. बाहर उजाला कब होगा?
When was it light out?

17. यहां अंधेरा क्यों था?
Why was it dark here?

18. 15 अगस्त कब आता है?
When was it 15 August?

19. पहाड़ों पर चढ़ना कठिन क्यों होता है?
Why is it difficult to climb up the hills?

20. अब 6:00 क्यों बजे हैं?
Why is it 6 o’clock?

Use of It Exercises in Hindi (Hindi to English Translation Sentences)

1. घर साफ है।
2. नृत्य सीखना सरल नहीं है।
3. अब चोर को पकड़ना कठिन नहीं है।
4. अगस्त का महीना था।
5. सच बोलना अच्छी बात है।
6. उसकी घड़ी में 10:00 बजे हैं।
7. शाम का समय था।
8. मौसम सुहावना था।
9. सुबह देर में उठना अच्छी बात नहीं है।
10. 10:00 बजने में 20 मिनट कम है।
11. क्या यह उसका पर्स है?
12. क्या बाहर उजाला था?
13. क्या कल आज सोमवार नहीं था?
14. क्या आज शोरगुल वाला दिन है?
15. क्या दोपहर में सोना हानिकारक है?
16. क्या अब गर्मी का मौसम है?
17. क्या बात करना अच्छी बात होती है?
18. क्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना कठिन है?
19. क्या शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है?
20. क्या आज मेरा जन्मदिन है?

Exercise – 2

1.अभी कितने बजे हैं?
2. कल मौसम सुहावना क्यों था?
3. उसकी कमीज पीली क्यों थी?
4. आपका जन्मदिन कब है?
5. जुलाई के महीने में कितने दिन होते हैं?
6. कल सर्दी क्यों थी?
7. गर्मी कब होगी?
8. 10:00 बजने में कितने मिनट कम है?
9. आज वर्षा क्यों हो रही है?
10. इस महीने में कितने दिन हैं?
11. पांच कब बज गए हैं?
12. शाम कब हुई थी?
13. जोर से वर्षा कहां हुई थी?
14. मई का महीना कब है?
15. अब गर्मी का महीना कब आएगा?
16. बाहर उजाला कब होगा?
17. यहां अंधेरा क्यों था?
18. 15 अगस्त कब आता है?
19. पहाड़ों पर चढ़ना कठिन क्यों होता है?
20. अब 6:00 क्यों बजे हैं?

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने it का प्रयोग हिंदी में (Use of it in Hindi) Rules, Examples तथा Exercises सहित पढ़ा है। आपने इस पोस्ट में आपने समझा कि it का प्रयोग अलग-अलग रूपों में तथा अलग-अलग प्रकार से किया जाता है। अतः आप it का प्रयोग वाक्यों में करने से पहले इसके सभी नियम तथा उदाहरणों को भलीभांति समझ लें। ताकि भविष्य में इसका प्रयोग करते समय आप से कोई किसी प्रकार की गलती ना हो।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *