Past Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises (Past Progressive Tense). पास्ट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी। Hindi to English Translation Sentences, definition and Use of Past Continuous Tense in Hindi. अपूर्ण भूतकाल हिंदी में सीखिए। Past Continuous Tense Exercises in Hindi.

Past Continuous Tense से हमें ज्ञात होता है कि कोई कार्य भूतकाल में जारी था अर्थात अपूर्ण था। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि Past Continuous Tense का प्रयोग उन घटनाओं या कार्यों को व्यक्त करने के लिए करते हैं जो भूतकाल में हमारी आंखों के सामने जारी थे अर्थात समाप्त नहीं हुए थे।‌‌‌‌‌‌‌‌ जैसे;

Examples:

1. श्याम कल सड़क पर दौड़ रहा था।
Shyam was running on the road yesterday.

2. मैं आपको हिंदी में टेंस पढ़ रहा था।
I was teaching you tenses in Hindi.

3. राजा अपने सैनिकों को संबोधित कर रहा था।
The king was addressing his soldiers

4. रेखा किचन में खाना पका रही थी।
Rekha was cooking food in the kitchen.

5. जब मैं घर पहुंचा, सभी लोग सो रहे थे।
When I reached home, everyone was sleeping.

6. राम खेल रहा था जबकि मैं पढ़ रहा था।
Ram was playing while I was studying.

8. सभी जानवर खेतों में चल रहे थे।
All the animals were walking in the fields.

9. जब श्याम वहां आया, मैं आप सभी को कुछ बता रहा था।
When Shyam came there, I was telling something to you all.

10. राजेश का पुराना मित्र उससे मिलने आ रहा था।
An old friend of Rajesh was coming to meet him.

Note: ऊपर दिए गए पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के Hindi Sentences के मुख्य क्रिया से बोध हो रहा है कि कार्य भूतकाल में जारी था तथा समाप्त नहीं हुआ था। इन वाक्यों की संरचना सहायक क्रिया was/were तथा मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing जोड़कर हुई है। कुछ वाक्यों में सिंपल पास्ट टेंस का प्रयोग भी हुआ है।

Past Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Past Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises

इस पोस्ट के माध्यम से आप past continuous tense को Hindi में सीखेंगे तथा पास्ट कंटीन्यूअस टेंस की महत्वपूर्ण rules (नियम), Examples in Hindi (उदाहरण) और Exercises in Hindi(अभ्यास) को हल करना भी सीखेंगे।

Past Continuous Tense in Hindi

Past Continuous Tense से उन कार्य या घटनाओं का बोध होता है जो भूतकाल में हमारी आंखों के सामने जारी थे, लेकिन समाप्त नहीं हुए थे। पास्ट कंटीन्यूअस टेंस एक साथ दो कार्य या घटनाओं के होने का बोध भी कराता है अर्थात एक साथ दो कार्यों जारी होना। Past Continuous Tense को Hindi में अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे;

1. रामू कल अपने बेटे को पढ़ा रहा था।
(Ramu was teaching his son yesterday.)

2. अखिलेश पांडे अपनी भाई का इंतजार कर रहा था।
Akhilesh Pandey was waiting for his brother.

3. जब अध्यापक ने कमरे में प्रवेश किया सभी छात्र शोर कर रहे थे।
When the teacher entered the room all the students were making noise.

4. मैं रविवार को बस से मुंबई जा रहा था।
I was going to Mumbai by bus on Sunday.

5. सीमा खाना खा रही थी जबकि उसकी बहन कमरे में नाच रही थी।
Seema was having food while her sister was dancing in the room.

6. राजा अपनी प्रजा को संबोधित कर रहा था।
The king was addressing his subjects.

7. वह अपने गांव में एक बड़ा अस्पताल बना रहा था।
He was building a big hospital in his village.

8. रोहित दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर रुका हुआ था।
Rohit was staying at the railway station two days ago.

9. सभी लोग जमीन पर बैठे हुए थे।
Everyone was sitting on the ground.

10. इस गांव के लोग मंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
The people of this village were eagerly waiting for the minister.

Explanation: ऊपर दिए गए Past Continuous Tense के वाक्य में से पहले वाक्य द्वारा व्यक्त हो रहा है कि रामू कल (बीता हुआ) अपने बेटे को पढ़ाने का कार्य कर रहा था।

दूसरे वाक्य से ज्ञात हो रहा है कि अखिलेश द्वारा किसी स्थान पर उसके भाई का इंतजार किया जा रहा था।  तीसरे वाक्य में अध्यापक के कमरे में पहुंचने पर बच्चों को शोर करते हुए देखा गया। इस वाक्य में एक कार्य हो रहा था उसी दौरान दूसरा कार्य हुआ।

चौथे वाक्य में कोई व्यक्ति रविवार के दिन बस द्वारा मुंबई जा रहा था। इस वाक्य की घटना भी बीते हुए समय की है जो कि जारी थी। अंतिम वाक्य से पता चलता है कि इसमें दो कार्य एक साथ हो रहे थे। इसमें सीमा खाना खा रही थी और उसकी बहन कमरे में नृत्य कर रही थी।

ऊपर दी गई व्याख्या के अनुसार ये सभी वाक्य  Past Continuous Tense (पास्ट कंटीन्यूअस टेंस) के हैं तथा इनमें भूतकाल में कार्य जारी होने का बोध हो रहा है।

Read also:

Past Continuous Tense की पहचान

Past Continuous Tense के वाक्यों की क्रियाओं के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, हुआ था, हुई थी, हुए थे आदि शब्द आते हैं, वे वाक्य Past Continuous Tense के होते हैं। ऐसे वाक्यों में कोई कार्य घटना अपूर्ण पाई जाती है। जैसे;

  • राजू हंस रहा था।
  • तुम पानी पी रहे थे।
  • वह कहानी पढ़ रहा था।
  • मैं अपनी कार चला रहा था।
  • बच्चे मेज पर बैठे हुए थे।
  • यात्री प्लेटफार्म पर लेटे हुए थे।
  • अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे।
  • चपरासी कमरे साफ कर रहा था।
  • चित्रकार चित्र बना रहा था।
  • वह आपका इंतजार कर रहा था।

Note: यदि आप Past Continuous Tense के अंग्रेजी वाक्यों को पहचानना हो तो वाक्य में Helping Verb क्रिया Was तथा Were तथा Main verb के साथ ing का प्रयोग हो तो वे sentence पास्ट कंटीन्यूअस टेंस होते हैं। जैसे; 

  • Raju was laughing.
  • You were drinking water.
  • He was reading the story.
  • I was driving my car.
  • The children were sitting at the table.
  • Passengers were lying on the platform.
  • The teacher was teaching in the class.
  • The peon was cleaning the room.
  • The painter was drawing a picture.
  • He was waiting for you.

Main Verb (मुख्य क्रिया)

Past Continuous Tense की मुख्य क्रिया Verb की First Form के साथ ing (verb I + ing) होती है। जैसे;

  • मैं आपका इंतजार कर रहा था। (I was waiting for you.)
  • वह चने खा रहा था। (He was eating gram.)
  • वह एक उपन्यास पढ़ रहा था। (He was reading a novel.)
  • वे अपने गांव पैदल जा रहे थे। (They were going to their village on foot.)
  • सोहन जोर से हंस रहा था। (They were going to their village on foot.)

Helping Verb (सहायक क्रिया)

Past Continuous Tense की सहायक क्रिया was तथा were होती है। जैसे;

  • He was cleaning his car. (वह अपनी कार साफ कर रहा था।)
  • You were looking for help. (तुम मदद ढूंढ रहे थे।)
  • I was not working there. (मैं वहां काम नहीं कर रहा था।)
  • We were jumping into the well. (हम कुएं में कूद रहे थे।)
  • Mohan was driving his bus.  (मोहन अपनी बस चला रहा था।)

Read also:

You may like also:

Past Continuous Tense Rules in Hindi

Rule – 1 Past Continuous Tense in Hindi के वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बनाते समय एक वचन कर्ता के साथ हेल्पिंग वर्ब was तथा बहुवचन कर्ता के साथ were का प्रयोग करते हैं। जैसे;

Singular Subjects Plural Subjects
He was We were
She was You were
It was They were
Ram was Ram and Shyam were
I was The girls were
The girl was The boys were
The boy was The men were

Rule – 2 Helping Verb के बाद Main Verb की First Form में ing जोड़कर लगाते हैं।

  • Read + ing = reading
  • Eat + ing = eating
  • Dye + ing = dying
  • Fry + ing = frying
  • Cry + ing = crying
  • Dance + ing = dancing

Note: मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing जोड़ने के सभी नियम Present Continuous Tense में दिए गए हैं। Past Continuous Tense in Hindi – Rules and Examples

Past Continuous Tense Examples in Hindi

  • वह कल पतंग उड़ा रहा था। (He was flying a kite yesterday.)
  • तुम उसे चिढ़ा रहे थे। (You were teasing him.)
  • बच्चे कहानियां पढ़ रहे थे। (Children were reading stories.)
  • दादा जी कानपुर जा रहे थे।  (Grandfather was going to Kanpur.)
  • जब मैं घर पहुंचा, माताजी खाना पका रही थी। (When I reached home, Mother was cooking food.)
  • वह कपड़े धो रही थी जबकि उसका भाई टीवी देख रहा था। (She was washing clothes while her brother was watching TV.)
  • बंदर पेड़ पर लटके हुए थे। (The monkeys were hanging on the tree.)
  • वह आपसे बातें कर रहा था। (He was talking to you.)
  • जंगल का शिकारी यहां बैठा हुआ था।  (The hunter of the forest was sitting here.)
  • रोशनी अपने गांव से आ रही थी। (Roshni was coming from her village.)
  • यह लड़की यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। (This girl was preparing for UPSC.)
  • मैं चंद्रा अकैडमी में पढ़ाई कर रहा था। (I was studying in Chandra Academy.)
  • रोहन अपनी परेशानियां बता रहा था। (Rohan was telling his problems.)
  • वह नई कंपनी की स्थापना कर रहा था। (He was setting up a new company.)
  • छात्र अपने अभिभावकों से बात कर रहे थे। (The students were talking to their parents.)
  • अध्यापक कक्षा में दूसरा पाठ पढ़ा रहा था।  (The teacher was teaching the second lesson in the class.)
  • मैं हिंदी में पास्ट कंटीन्यूअस टेंस सीख रहा था। (I was learning Past Continuous Tense in Hindi.)
  • वह तुम्हारा इंतजार कर रहा था। (He was waiting for you.)
  • औरतें समूह में गीत गा रही थीं। (The women were singing songs in groups.)
  • राजू अपनी कहानी लोगों को सुना रहा था। (Raju was narrating his story to the people.)

Read also:

Affirmative Sentences of Past Continuous Tense

Past Continuous Tense के Affirmative Sentences को बनाने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करते हैं;

  • सबसे पहले वाक्य का कर्ता (subject) रखते हैं।
  • उसके बाद कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया was तथा were का प्रयोग करते हैं।
  • सहायक क्रिया के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing जोड़कर लगाते हैं।
  • यदि वाक्य में कोई कर्म (object) आया है तो उसे मुख्य क्रिया के बाद रखते हैं।
  • कर्म के बाद आप अन्य शब्दों (other words) को रखते हैं।
  • यदि वाक्य साधारण है तो वाक्य के अंत में full stop लगाते हैं।

Structure: Subject + was/were + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. सुरेंद्र कमरे में रो रहा था।
Surendra was crying in the room.

2. वे मैदान में मैच खेल रहे थे।
They were playing a match in the field.

3. तुम अपने बच्चों को पीट रहे थे।
You were beating your children.

4. चपरासी घंटी बजा रहा था।
The peon was ringing the bell.

5. सीता गाना सुना रही थी।
Sita was listening to a song.

6. वे कल हॉकी खेल रहे थे।
They were playing hockey yesterday.

7. मैं अपनी बहन के साथ पूजा कर रही थी।
I was doing puja with my sister.

8. भोला अपना काम कर रहा था।
Bhola was doing his work.

9. मैं अपनी नौकरी पर जा रहा था।
I was going to my job.

10. तुम एक पुस्तक खरीद रहे थे।
You were buying a book.

11. ज्ञान कंप्यूटर चला रहा था।
Gyan was operating the computer.

12. मैं कक्षा में शोर मचा रही थी।
I was making noise in the class.

13. वे रात में टीवी देख रहे थे।
They were watching TV at night.

14. मीरा कल बाग में रो रही थी।
Meera was crying in the garden yesterday.

15. रजनी पास्ट कंटीन्यूअस टेंस हिंदी में पढ़ रही थी।
Rajni was reading Past Continuous Tense in Hindi.

16. कुछ लोग प्रार्थना कर रहे थे।
Some people were praying.

17. सुमन अपना पाठ याद कर रही थी।
Suman was memorizing her lesson.

18. वे लड़के नाच रहे थे।
Those boys were dancing.

19. शरारती लड़के बूढ़े आदमी पर हंस रहे थे।
The naughty boys were laughing at the old man.

20. अध्यापक मुझे अंग्रेजी पढ़ा रहे थे।
The teacher was teaching me English.

21. यात्री रेलगाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
Passengers were waiting for the train.

22. मेरी माता जी को बुखार आ रहा था।
My mother was suffering with fever.

23. मुकेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
Mukesh was preparing for the exam.

24. ये लड़के अपने बालों में कंघी कर रहे थे।
These boys were combing their hair.

25. मैं अपना घर सजा रही थी।
I was decorating my house.

26. शेर जंगल में घूम रहे थे।
Lions were roaming in the forest.

27. कृष्ण बांसुरी बजा रहा था।
Krishna was playing the flute.

28. तुम अपने भाई के साथ खेल रहे थे।
You were playing with your brother.

29. हम तोते का शिकार कर रहे थे।
We were hunting parrots.

30. वह छत पर नाच रहा था।
He was dancing on the terrace.

Read also:

Negative sentences of Past Continuous Tense

Past Continuous Tense के Negative Sentences को बनाने के लिए सबसे पहले;

  • Subject को सबसे पहले रखते हैं।
  • उसके helping verb ‘was’ या ‘were’ रखते हैं।
  • Was या were के बाद not लगाते हैं।
  • Not के बाद verb I + ing रखते हैं।
  • Main verb के बाद object रखते हैं।
  • अंत में full stop लगाते हैं।

Structure: Subject + was/were + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. तुम खटिया पर नहीं सो रहे थे।
You were not sleeping on the cot.

2. वह गाना नहीं गा रहा था।
He was not singing the song.

3. मैं नदी में नहीं नहा रही थी।
I was not taking bath in the river.

4. मैं चोर का पीछा नहीं कर रही थी।
I was not chasing the thief.

5. वे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे थे।
They were not making noise in the class.

6. उसके मेहमान भोजन नहीं कर रहे थे।
His guests were not eating.

7. वे गलत रास्ते पर नहीं जा रहे थे।
They were not going down the wrong path

8. तुम संगीत नहीं सीख रही थी।
You were not learning music.

9. वह स्कूल के लिए तैयार नहीं हो रही थी।
She was not getting ready for school.

10. गली में कुत्ते नहीं भौंक रहे थे।
Dogs were not barking in the street.

11. कवि कल कविता नहीं लिख रहा था।
The poet was not writing poetry yesterday.

12. सिपाही चोर को नहीं पकड़ रहा था।
The soldier was not catching the thief.

13. लड़के कठिन परिश्रम नहीं कर रहे थे।
The boys were not working hard.

14. आज वर्षा नहीं हो रही थी।
It was not raining today.

15. माली बगीचे में कार्य नहीं कर रहा था।
The gardener was not working in the garden.

16. तुम घूमने नहीं जा रहे थे।
You weren’t going for a walk.

17. श्याम नहीं पढ़ रहा था।
Shyam was not studying.

18. वे मिठाई नहीं खा रहे थे।
They were not eating sweets.

19. सुमन अपने कपड़े नहीं धो रही थी।
Suman was not washing her clothes.

20. वह हमारे कपड़े नहीं सिल रहा था।
He was not sewing our clothes.

21. तुम आम नहीं खा रहे थे।
You were not eating mango.

22. मेरे दादा मुझे कहानी नहीं सुना रहे थे।
My grandfather was not telling me the story.

23. डाकिया पत्र नहीं बांट रहा था।
The postman was not delivering the letter.

24. श्याम कल यात्रा नहीं कर रहा था।
Shyam was not traveling yesterday.

25. लड़कियां कक्षा में शोर नहीं मचा रही थी।
The girls were not making noise in the class.

26. मेरी माता जी गीता नहीं पढ़ रही थी।
My mother was not reading the Gita.

27. मैं अपनी छोटी बहन को नहीं पढ़ा रहा था।
I was not teaching my younger sister.

28. तुम पौधों को पानी नहीं दे रही थी।
You were not watering the plants.

29. कल वर्षा जोर से नहीं हो रही थी।
It was not raining heavily yesterday.

30. उमेश कीचड़ में नहीं खेल रहा था।
Umesh was not playing in the mud.

Read also:

Interrogative Sentences of Past Continuous Tense

Past Continuous Tense के प्रश्नवाचक वाक्यों को दो तरह से हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर सकते हैं; yes-no type तथा wh-word type.

Yes-No Type Questions

पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के जो वाक्य ‘क्या’ सब से प्रारंभ होते हैं, उनकी अंग्रेजी हिंदी से बनाने के लिए नीचे दिए गए इस steps को फॉलो करते हैं;

  • यदि वाक्य ‘क्या’ से शुरू है तो उसकी जगह सबसे पहले was तथा were को रखते हैं।
  • उसके बाद वाक्य का कर्ता (subject) रखते हैं।
  • कर्ता के बाद मुख्य क्रिया (main verb) की फर्स्ट फॉर्म में ing जोड़कर रखते हैं।
  • मुख्य क्रिया के बाद कर्म (object) रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्दों (other words) को रखते हैं तथा वाक्य अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (question mark) लगाते हैं?

Structure:  Was/Were + subject + verb I + ing + object + other words + ?

Examples: 

1. क्या हमारा भाई कल आगरा जा रहा था?
Was our brother going to Agra yesterday?

2. क्या अध्यापिका कक्षा में पढ़ा रही थी?
Was the teacher teaching in the class?

3. क्या वह मंदिर जा रहा था?
Was he going to the temple?

4. क्या पुरुष पानी ला रहे थे?
Were the men bringing water?

5. क्या मैं गाना गा रही थी?
Was I singing a song?

6. क्या सरोज पत्र लिख रही थी?
Was Saroj writing a letter?

7. क्या शालिनी गाड़ी की प्रतीक्षा कर रही थी?
Was Shalini waiting for the train?

8. क्या वे मैच खेल रहे थे?
Were they playing matches?

9. क्या मैं चोर को पकड़ रही थी?
Was I catching a thief?

10. क्या सीता खाना पका रही थी?
Was Sita cooking food?

11. क्या तुम हवाई जहाज चलाना सीख रहे थे?
Were you learning to fly an aeroplane?

12. क्या गीता घर साफ नहीं कर रही थी?
Was Geeta not cleaning the house?

13. क्या हम किताब खरीद रहे थे?
Were we buying the book?

14. क्या माली फूल तोड़ रहा था?
Was the gardener plucking flowers?

15. क्या वे कल कार खरीद रहे थे?
Were they buying the car yesterday?

Read also:

16. क्या मुकेश कॉलेज जा रहा था?
Was Mukesh going to college?

17. क्या यात्री गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे?
Were the passengers waiting for the train?

18. क्या हवाई जहाज शोर मचा रहा था?
Was the airplane making noise?

19. क्या वृक्ष पर कुछ बंदर कूद रहे थे?
Were some monkeys jumping on the tree?

20. क्या अध्यापिका कक्षा में लड़कों को गणित पढ़ा रही थी?
Was the teacher teaching mathematics to the boys in the class?

21. क्या सुरेश अपनी बहन के साथ बाजार जा रहा था?
Was Suresh going to the market with his sister?

22. क्या तुम गुड़िया से खेल रही थी?
Were you playing with dolls?

23. क्या मैं तुम्हारी मदद कर रहा था?
Was I helping you?

24. क्या भैंस मैदान में चर रही थी?
Was the buffalo grazing in the field?

25. क्या कल मैं रो रही थी?
Was I crying yesterday?

26. क्या वह रात में सो रहा था?
Was he sleeping at night?

27. क्या सुरेश अपना कार्य कर रहा था?
Was Suresh doing his work?

28. क्या वे उसकी सहायता कर रहे थे?
Were they helping him?

29. क्या तुम झूठ बोल रहे थे?
Were you lying?

30. क्या तुम मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहे थे?
Were you waiting for the Chief Minister?

Read also:

Wh-word Type Questions

Past Continuous Tense के प्रश्नवाचक वाक्य चीन के बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है। उनको बनाने के लिए नीचे दिए गए इस एप्स को फॉलो करते हैं।

  • सबसे पहले प्रश्नवाचक वाक्य की अंग्रेजी रखते हैं।
  • उसके बाद was या were लगाते हैं।
  • उसके बाद सब्जेक्ट रखते हैं।
  • सब्जेक्ट के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में आएंगी जोड़कर लगाते हैं।
  • उसके बाद कर्म रखते हैं।
  • कर्म के बाद आए हुए अन्य शब्दों को रखा जाता तथा अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Structure: Question word + was/were + subject + verb I + ing + object + other words + ?

Examples:

1. मधु क्या काम कर रही थी?
What was Madhu doing?

2. वह दूध क्यों पी रही थी?
Why was she drinking milk?

3. वे कितना पानी पी रहे थे?
How much water were they drinking?

4. तुम अभी कहां जा रहे थे?
Where were you going now?

5. मैं चटाई पर कब खेल रही थी?
When was I playing on the mat?

6. लड़की पत्थर क्यों फेंक रही थी?
Why was the girl throwing stones?

7. हम किस का फर्नीचर खरीद रहे थे?
Whose furniture were we buying?

8. तुम कितने संतरे खा रहे थे?
How many oranges were you eating?

9. उस समय तुम कौन सी पुस्तक पढ़ रही थी?
Which book were you reading at that time?

10. कक्षा में कौन रो रहा था?
Who was crying in the class?

11. तुम्हें लकड़ी से कौन पीट रहा था?
Who was beating you with wood?

12. तुम फोन पर क्यों बात कर रही थी?
Why were you talking on the phone?

13. वह बाहर क्यों पढ़ रहे थे?
Why was he studying outside?

14. ये लोग फोटो क्यों खिंचवा रहे थे?
Why were these people posing for photos?

15. सुधा यह कार्य क्यों कर रही थी?
Why was Sudha doing this work?

16. वह मेरा क्या कार्य कर रही थी?
What was she doing for me?

17. यह दुकानदार क्या बेच रहा था?
What was this shopkeeper selling?

18. तुम पापा के साथ सुबह कहां जा रहे थे?
Where were you going with father in the morning?

19. वे गाना क्यों नहीं गा रहे थे?
Why was he not singing the song?

20. भारतीय खिलाड़ी मैच कैसा खेल रहे थे?
How were the Indian players playing the match?

21. आपको कल कौन चिढ़ा रहा था?
Who was teasing you yesterday?

22. तुम बच्चों को कौन सा पाठ पढ़ा रहे थे?
What lesson were you teaching the children?

23. वह इस गाय को कहां ले जा रहा था?
Where was he taking this cow?

24. धोबी अपने कपड़े सफाई से कैसे धो रहा था?
How was the washerman washing his clothes cleanly?

25. तुम्हें परेशान कौन कर रहा था?
Who was bothering you?

26. वह 2 घंटे कहां सो रहा था?
Where was he sleeping for 2 hours?

27. आपकी कंपनी के कर्मचारी कितने बजे काम कर रहे थे?
At what time were the employees of your company working?

28. तुम उसे कहां मिल रहे थे?
Where were you meeting him?

29. जब वह पढ़ाई कर रहा था तुम क्या कर रहे थे?
What were you doing when he was studying?

30. सोहन अपने गांव पैदल क्यों जा रहा था?
Why was Sohan going to his village on foot?

Read also:

Interrogative Negative Sentences

Past Continuous Tense के Interrogative Sentences के वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द के साथ-साथ नहीं भी आता है। ऐसे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखते हैं।

क्या वाले Interrogative Negative Sentences

जो वाक्य क्या से शुरू होते हैं तथा जिनके बीच में नहीं शब्द आता है उन्हें हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए सबसे पहले;

  • क्या की अंग्रेजी की जगह Was या Were को रखते हैं।
  • उसके बाद वाक्य का सब्जेक्ट लगाते हैं।
  • सब्जेक्ट के बाद not का प्रयोग करते हैं।
  • नोट के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing के साथ लिखते हैं।
  • उसके बाद कर्म (object) रखते हैं।
  • वाक्य का कर्म रखने के बाद अन्य शब्दों (other words) को लिखते हैं। तथा अन्य शब्दों के बाद अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Structure: Was/Were + subject + not + verb I + ing + object + other words + ?

Examples:

1. क्या राजेश आपके साथ नहीं रह रहा था?
Was Rajesh not staying with you?

2. क्या तुम इस कहानी का अनुवाद नहीं कर रहे थे? Weren’t you translating this story?

3. क्या वह तोते नहीं पकड़ रहा था?
Wasn’t he catching the parrot?

4. क्या शिकारी शिकार नहीं कर रहा था?
Was the hunter not hunting?

5. क्या भालू शहद नहीं खाना था?
Didn’t the bear eat honey?

6. क्या मछलियां समुद्र में तैर रही थी?
Were the fish swimming in the sea?

7. क्या आंधी नहीं चल रही थी?
Was the storm not blowing?

8. क्या वह घोड़ा नहीं दौड़ा रहा था?
Was he not riding a horse?

9. क्या तुम अपने बच्चे को संस्कृत नहीं सिखा रहे थे?
Were you not teaching Sanskrit to your child?

10. क्या यह लोग पैरिस नहीं जा रहे थे?
Weren’t these people going to Paris?

11. क्या सोहन अपने दादाजी के साथ रामायण नहीं पड़ रहा था?
Was Sohan not attending Ramayana with his grandfather?

12. क्या वह बच्चा टीवी नहीं देख रहा था?
Was the child not watching TV?

13. क्या हाथी तालाब से पानी नहीं पी रहा था?
Was the elephant not drinking water from the pond?

14. क्या बंदर बाग से किले नहीं तोड़ रहे थे?
Were the monkeys not breaking the fort from the garden?

15. क्या यह लड़कियां यूपीएससी की तैयारी नहीं कर रही थी?
Were these girls not preparing for UPSC?

Read also:

प्रश्नवाचक शब्द वाले  Interrogative Negative Sentences

यदि past continuous tense के किसी Interrogative Negative Sentence में नहीं के साथ कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है तो ऊपर दिए गए नियमों को फॉलो करते हैं तथा प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं।

Structure: Question word + was/were + subject + not + verb I + ing + object other + words + ?

Examples:

1. राजू अपने दादाजी के साथ आगरा क्यों नहीं जा रहा था?
Why was Raju not going to Agra with his grandfather?

2. तुम क्या नहीं कर रहे थे?
What weren’t you doing?

3. वह तालाब से मछलियां क्यों नहीं पकड़ रहा था?
Why was he not catching fish from the pond?

4. वह कितने जानवर नहीं खरीद रहा था?
How many animals was he not buying?

5. तुम्हें वहां कौन नहीं बुला रहा था?
Who was not calling you there?

6. तुम्हारी मदद कौन नहीं कर रहा था?
Who was not helping you?

7. इस घर में खाना कौन नहीं पका रहा था?
Who was not cooking food in this house?

8. राजू विद्यालय क्यों नहीं जा रहा था?
Why was Raju not going to school?

9. तुम उसे परेशान क्यों नहीं कर रहे थे?
Why weren’t you bothering him?

10. वह तुम्हें पैसे क्यों नहीं दे रहा था?
Why was he not giving you money?

11. वह तुम्हारी मदद कब नहीं कर रहा था?
When was he not helping you?

12. मछली के जाल को कौन प्रयोग नहीं कर रहा था?
Who was not using the fish net?

13. आपका पुराना मित्र आपको पैसे क्यों नहीं दे रहा था?
Why was your old friend not giving you money?

14. इस कंपनी का मालिक आपकी सैलरी क्यों नहीं काट रहा था?
Why was the owner of this company not deducting your salary?

15. तुम उसे क्या नहीं समझा रहे थे?
What were you not explaining to him?

Past Continuous Tense Exercises in Hindi

  1. मैं उपन्यास पढ़ रही थी।
  2. तुम गृह कार्य नहीं कर रहे थे।
  3. क्या वे बाजार जा रहे थे।
  4. क्या वे लोग घूमने जा रहे थे?
  5. रमन डॉक्टर से मिलने क्यों जा रहा था?
  6. गिलहरी पेड़ पर चल रही थी?
  7. हम लोग मेला जा रहे।
  8. राम और श्याम खेल रहे थे।
  9. मछुआरे मछलियां पकड़ रहे थे।
  10. तुम्हें गणित कौन पढ़ा रहा था।
  11. क्या तुम पानी पी रहे थे?
  12. हरि अपना पाठ याद कर रहा था।
  13. वे लड़कियां गाना नहीं गा रही थीं।
  14. ये लड़के ताश नहीं खेल रहे थे।
  15. दर्जी किसके कपड़े सिल रहा था।
  16. सरला क्यों नहीं रो रही थी।
  17. क्या वह नदी में तैर रही थी?
  18. क्या मेरा भाई बाजार नहीं जा रहा था?
  19. तुम इधर उधर क्यों घूम रहे थे?
  20. वह गाली नहीं दे रहा था।

More Tense Exercises in Hindi

Read more exercises:

Exercise – 1 Answers

  1. I was reading a novel.
  2. You were not doing homework.
  3. Were they going to the market?
  4. Were they going for a walk?
  5. Why was Raman going to see the doctor?
  6. Was the squirrel walking on the tree?
  7. We are going to the fair.
  8. Ram and Shyam were playing.
  9. Fishermen were catching fish.
  10. Who was teaching you maths?
  11. Were you drinking water?
  12. Hari was memorizing his lesson.
  13. Those girls were not singing.
  14. These boys were not playing cards.
  15. Whose clothes was the tailor sewing?
  16. Why was Sarla not crying?
  17. Was she swimming in the river?
  18. Was my brother not going to the market?
  19. Why were you roaming here and there?
  20. He was not abusing.

Exercise – 2

  1. वह दफ्तर जा रहा था।
  2. वे हंस रहे थे।
  3. तुम नदी में नहा रहे थे।
  4. सुमन अपना पाठ याद कर रही थी।
  5. बच्चे कमरे में शोर मचा रहे थे।
  6. हम अपना समय नष्ट कर रहे थे।
  7. मेरी माता दिल्ली से लौट रही थी।
  8. वह मधुर गीत सुना रहा था।
  9. राजा दशरथ वह शिकार कर रहे थे।
  10. वे लड़कियां जंगल में खेल रही थी।
  11. हम बाग में रो रहे थे।
  12. श्रवण अपना स्वेटर पहन रहा था।
  13. चूहा शेर की पीठ पर उछल रहा था।
  14. सृष्टि दरवाजा बंद कर रही थी‌।
  15. मेरा मित्र बाजार जा रहा था।
  16. अमित कमरे में सो रहा था।
  17. दर्जी हमारे कपड़े सिल रही थी।
  18. गुन्नू महाराष्ट्र जा रही थी।
  19. घोड़ी घास खा रही थी।
  20. मनु पानी पी रहा था।

Exercise – 2 Answers

  1. He was going to office.
  2. They were laughing.
  3. You were taking a bath in the river.
  4. Suman was memorizing her lesson.
  5. Children were making noise in the room.
  6. We were wasting our time.
  7. My mother was returning from Delhi.
  8. He was singing a sweet song.
  9. King Dasharatha was hunting.
  10. Those girls were playing in the forest.
  11. We were crying in the garden.
  12. Shravan was wearing his sweater.
  13. The mouse was jumping on the back of the lion.
  14. Srishti was closing the door.
  15. My friend was going to the market.
  16. Amit was sleeping in the room.
  17. The tailor was sewing our clothes.
  18. Gunnu was going to Maharashtra.
  19. The horse was eating grass.
  20. Manu was drinking water.

Exercise – 3

  1. वे मैदान में नहीं खेल रहे थे।
  2. चिड़िया आकाश में नहीं उड़ रही थी।
  3. खिलाड़ी मैच नहीं खेल रहे थे।
  4. वे लोग कक्षा में नहीं चिल्ला रहे थे।
  5. तुम सब शोर मचा रहे थे।
  6. अध्यापक हमें पढ़ा रहे थे।
  7. हम तुम्हें अंग्रेजी सिखा रहे थे।
  8. मैं कॉफी नहीं पी रहा था।
  9. वह पुरुष झगड़ा नहीं कर रहा था।
  10. वे सब मिठाईयां नहीं खरीद रहे थे।
  11. यह लड़के दूध नहीं पी रहे थे।
  12. मेरी बहन फोन नहीं चला रही थी‌‌।
  13. तुम्हारे बाबा रामायण नहीं पढ़ रहे थे।
  14. वह आलसी लड़का पत्र नहीं लिख रहा था।
  15. नर्स मरीज को देखने नहीं जा रही थी।
  16. तुम्हारा भाई अंग्रेजी याद नहीं कर रहा था।
  17. कुसुम पानी नहीं पी रही थी।
  18. हम पार्क में नहीं खेल रहे थे।
  19. कुत्ते सड़क पर नहीं दौड़ रहे थे।
  20. बच्चे खेलने नहीं जा रहे थे।

Exercise – 3 Answers

  1. They were not playing in the field.
  2. The bird was not flying in the sky.
  3. The players were not playing the match.
  4. They were not shouting in class.
  5. You were all making noise.
  6. The teacher was teaching us.
  7. We were teaching you English.
  8. I was not drinking coffee.
  9. The man was not fighting.
  10. They were not buying all the sweets.
  11. These boys were not drinking milk.
  12. My sister was not ringing the phone.
  13. Your father was not reading Ramayana.
  14. The lazy boy was not writing the letter.
  15. The nurse was not going to see the patient.
  16. Your brother was not remembering English.
  17. Kusum was not drinking water.
  18. We were not playing in the park.
  19. The dogs were not running on the road.
  20. The children were not going to play.

Exercise – 4

  1. क्या हम नाच देख रहे थे?
  2. क्या गीता मेरी बात सुन रही थी?
  3. क्या वह किसी को सलाह दे रहा था?
  4. क्या तुम किसानों के खेत जोत रहे थे?
  5. क्या भानु अपना कार्य कर रहा था?
  6. क्या भालू नाच रहा था?
  7. क्या वह मंदिर जा रही थी!
  8. क्या वे नाच रहे थे?
  9. क्या तुम पूजा करने जा रहे थे?
  10. क्या वह अपनी खिलौने से खेल रही थी?
  11. क्या वे बिस्किट नहीं खा रहे थे?
  12. क्या वे बाजार नहीं जा रहे थे?
  13. क्या अनुज कार्य नहीं कर रहा था?
  14. क्या तुम नहीं रो रहे थे?
  15. क्या सभी छात्रा गीत सुन रही थी?
  16. क्या विवेक खाना नहीं खा रहा था?
  17. क्या यहां आज जल रही थी?
  18. क्या वे वहां खड़े हुए थे?
  19. क्या तुम शरबत बना रहे थे?
  20. क्या हम गेम खेल रहे थे?

Exercise – 4 Answers

  1. Were we watching the dance?
  2. Was Geeta listening to me?
  3. Was he giving advice to anyone?
  4. Were you plowing the farmers’ fields?
  5. Was Bhanu doing his work?
  6. Was the bear dancing?
  7. Was she going to the temple!
  8. Were they dancing?
  9. Were you going to worship?
  10. Was she playing with her toy?
  11. Were they not eating biscuits?
  12. Weren’t they going to the market?
  13. Was Anuj not working?
  14. weren’t you crying?
  15. Were all the girl students listening to the song?
  16. Was Vivek not eating food?
  17. Was it burning here today?
  18. Did they stand there?
  19. Were you making syrup?
  20. Were we playing games?

Conclusion

इस पोस्ट में आपने Past Continuous Tense in Hindi के बारे में पढ़ा तथा इसकी पहचान, नियम उदाहरण, तथा एक्सरसाइज के बारे में भी जाना है। Past Continuous Tense भी Present Continuous Tense की भांति ही होता है। दोनों tense में अंतर केवल इतना होता है कि Present Continuous Tense वर्तमान काल की घटनाओं का वर्णन करता है, Past Continuous Tense भूतकाल की घटनाओं का वर्णन करता है। इस टेंस के स्ट्रक्चर मैं केवल is, am, are तथा was, were का अंतर है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *