Prounoun in Hindi – Definition, Types, Examples and Meaning in Hindi. Definition of Pronoun in Hindi. Types/Kinds of Pronoun in Hindi. Examples of Pronoun in Hindi with Meaning. प्रोनाउन इन हिंदी। सर्वनाम की परिभाषा नियम उदाहरण तथा प्रकार सहित।

अंग्रेजी ग्रामर में सर्वनाम का विशेष महत्व है। Parts of Speech में Pronoun दूसरे स्थान पर है। संज्ञा के बाद प्रोनाउन ही ऐसे शब्द जिनका प्रयोग अधिक होता है। यदि आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो Pronouns को सीखना आपके लिए अति आवश्यक है।

Prounoun in Hindi - Definition, Types, Examples and Meaning
Prounoun in Hindi – Definition, Types, Examples and Meaning

इस पोस्ट के माध्यम से आप Pronoun के बारे में Hindi में Definition, Types of Pronoun तथा Examples विस्तार से सीखेंगे।

Pronoun in Hindi (सर्वनाम हिंदी में)

Definition of Pronoun: Words which are used in place of a noun are called pronoun. For example: I, We, You, They, He, She, It etc.

Definition of Pronoun in Hindi: Noun के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द Pronoun (सर्वनाम) कहलाते हैं। जैसे; I, We, You, They, He, She, It etc.

Examples:

1. Mohan is a player. He will with play this match.
मोहन एक खिलाड़ी है। वह इस मैच को खेलेगा।

2. Roshani passed because she worked hard for the exam.
रोशनी इसलिए पास हुई क्योंकि उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी।

3. The bags are where you left them yesterday.
बैग वहीं हैं जहां आपने उन्हें कल छोड़ा था।

4. Aarti is the girl who stood first in the class.
आरती वही लड़की है जो कक्षा में प्रथम आती।

5. I have an umbrella. It is red.
मेरे पास छाता है। यह लाल है।

6. This is the book which you want to buy.
यह वह किताब है जिसे आप खरीदना चाहते हैं।

7. Ram and Shyam are the best friends. They are studying together.
राम और श्याम सबसे अच्छे दोस्त हैं। वे एक साथ पढ़ रहे हैं।

8. Come here, boys. You have to clear this way.
यहाँ आओ, लड़कोंआपको इस तरह से क्लियर करना होगा।

9. The room is not clean. It is very dirty today.
कमरा साफ नहीं है।  यह आज बहुत गंदा है।

10. My friends are coming tonight. They want to have a party today.
मेरे दोस्त आज रात आ रहे हैं।  वे आज एक पार्टी करना चाहते हैं।

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में लाल रंग में लिखे हुए शब्द Pronouns हैं तथा काले गहरे रंग में छपे हुए शब्द Nouns हैं। गहरे काले रंग में लिखे हुए Nouns के लिए लाल रंग में लिखे हुए शब्द Pronouns आए हैं।

यदि आप किसी Sentence में किसी Pronoun को ज्ञात करने के लिए भी Noun की भाँति Verb में कौन, क्या किसने या किसको का प्रश्न का चाहिये।

Kinds/Types of Pronoun (सर्वनाम के प्रकार)

Pronouns दस प्रकार के होते हैं;

  1. Personal Pronoun(पुरुषवाचक सर्वनाम)
  2. Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
  3. Emphatic Pronoun(दृढ़तासूचक सर्वनाम)
  4. Possessive Pronoun (अधिकारसूचक सर्वनाम)
  5. Demonstrative Pronoun(संकेतवाचक सर्वनाम)
  6. Indefinite Pronoun(अनिश्चय वाचक सर्वनाम)
  7. Distributive Pronoun (विभागसूचक सर्वनाम)
  8. Reciprocal Pronoun(परस्पर वाचक सर्वनाम)
  9. Interrogative Pronoun(प्रश्नवाचक सर्वनाम)
  10. Relative Pronoun(सम्बन्धवाचक सर्वनाम)
Types of Pronoun in Hindi (सर्वनाम के प्रकार हिंदी में)
Types of Pronoun in Hindi (सर्वनाम के प्रकार हिंदी में)

Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

Definition of Personal Pronoun – A Pronoun used for the three persons is known as Personal Pronoun.

Definition of Personal Pronoun in Hindi – जो सर्वनाम तीन पुरुषों के लिए प्रयुक्त होता है उसे Personal Pronoun कहते हैं। जैसे; I, We, You, They, I, He, She, It तथा They

Examples of Personal Pronoun

1. I am a doctor.
मैं एक डॉक्टर हूं।

2. We are going to market.
हम बाजार जा रहे हैं।

3. What do you want to say?
तुम क्या कहना चाहते हो?

4. He will go to Kanpur tomorrow.
वह कल कानपुर जाएगा।

5. He is cooking the food.
वह खाना पका रही है।

6. They are running at this time.
वे इस समय दौड़ रहे हैं।

7. It is not raining now.
अभी बरसात नहीं हो रही है।

8. What do you want to tell me?
तुम मुझे क्या बताना चाहते?

9. Mister Sharma teachers us English.
मिस्टर शर्मा हमें अंग्रेजी पढ़ाते हैं।

Forms of Personal Pronoun (व्यक्ति वाचक सर्वनाम के रूप)

Person Pronouns के तीन रूप होते हैं;

  • First Person
  • Second Person
  • Third Person

1. First Person वे Pronouns हैं जो बोलने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है, उसको First person कहते है। जैसे – I, we,

  • I am a teacher. (मैं एक अध्यापक हूं)
  • We are players of cricket. (हम क्रिकेट के खिलाड़ी हैं)

2. Second Person वे Pronoun हैं जो सुनने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाते हैं, उसको Second person कहते हैं। जैसे – You, thou.

  • You are a good person. (तुम एक अच्छे व्यक्ति हो।)
  • You have a great chance to win this prize. (आपके पास यह पुरस्कार जीतने का सुनहरा मौका है।)

3. Third Person वे Pronouns हैं जिसका प्रयोग हम उस व्यक्ति के लिए करते हैं जिसके बारे में हम कुछ कहते हैं, ये Third persons कहलाते हैं। जैसे – He She, It, They.

  • He is not a good player. (वह एक अच्छा खिलाड़ी नहीं है।)
  • She is a very good girl. (वह एक अच्छी गायक है।)
  • It has rained here. (यहां बरसात हो चुकी है।)
  • They don’t know how to learn English Grammar. (मैं नहीं जानता हूं अंग्रेजी व्याकरण कैसे सीखें।)

Person Pronoun Chart

Prounoun in Hindi - Definition, Types, Examples and Meaning
Personal Pronoun Chart

कृपया ध्यान दें:

1. I का प्रयोग एकवचन में और we का प्रयोग बहुवचन में होता है।
2. You का प्रयोग दोनों वचनों में होता है।
3. He, she, it का प्रयोग एकवचन में होता है।
4. They का प्रयोग बहुवचन में होता है।

Read also:

Reflexive Pronoun

Definition of reflexive Pronoun: A reflexive pronoun reflects the action of the verb back onto the subject. Reflexive pronouns are formed by adding “-self” (singular) or “-selves” (plural) to the end of the pronoun.

परिभाषा: वे Pronouns जिनका प्रयोग Subject के ऊपर कार्य का प्रभाव प्रकट करता है, Reflexive Pronouns कहलाते हैं। इनमें self या selves जुड़ा होता है। जैसे:

Singular number Plural number
Myself, yourself, himself, herself, itself. Ourselves, yourselves, themselves

Examples:

She hurt herself while playing football.
उसने स्वयं को फुटबॉल खेलते समय चोट लगायी।

Seema taught herself how to play chess.
सीमा ने खुद को शतरंज खेलना सिखाया।

They told themselves that they would never abuse anyone.
उन्होंने खुद से कहा कि वे कभी किसी को गाली नहीं देंगे।

The boy reminded himself to call his teacher. लड़के ने अपने शिक्षक को बुलाने के लिए खुद को याद दिलाया।

We found ourselves lost on the island.
हमने खुद को द्वीप पर खोया हुआ पाया।

I taught myself never to give up.
मैंने खुद को कभी हार न मानने की सीख दी।

She must know herself.
उसे खुद को जानना चाहिए।

You washed yourself on the river.
आपने खुद को नदी पर धोया।

They want to cover themselves with a blanket.
वे खुद को कंबल से ढकना चाहते हैं।

She enjoyed herself at the party.
उसने स्वयं ही पार्टी में खूब एन्जॉय किया।

Always remember:

आप नीचे दी गईं क्रियाओं के पश्चात् Reflexive Pronoun का प्रयोग object के रूप में किया जाता है।

  • hurt (आघात पहुंचना या पहुंचाना), hide (छिपना या छिपाना), enjoy (आनंद लेना), present (प्रस्तुत करना), absent अनुपस्थित होना, apply (आवेदन करना), avail (लाभ उठाना) etc.

नीचे दिए गयीं क्रियाओं के पश्चात् Reflexive Pronoun का प्रयोग नहीं किया जाता है।

  • spread (फैलाना), draw (बनाना या खींचना), drop (छोड़ना, गिरना), begin (शुरू करना), bathe (नहाना), break (तोड़ना), stop रुकना, close (बंद करना), rest (आराम करना), keep (रखना) etc

Reflexive Pronouns का प्रयोग Subject के रूप में नहीं करते हैं। Reflexive Pronoun का प्रयोग Preposition के बाद भी किया जा सकता है। जैसे–

  • They fought among themselves.

Read also:

Emphatic Pronouns (दृढ़ता सूचक सर्वनाम)

Definition of Emphatic Pronoun: A Pronoun used for the sake of emphasis is known as Emphatic Pronoun.

Definition of Empathetic Pronouns in Hindi: वे Pronouns जिसका प्रयोग किसी बात पर बल देने के लिए करते हैं, Emphatic Pronouns कहलाते हैं। इनका रूप Reflexive Pronouns की तरह होता है, लेकिन इनके प्रयोग में बहुत अंतर है।

Examples:

1. He himself washed his clothes.
उसने अपने कपड़े खुद धोए।

2. She herself drives her car.
वह अपनी कार खुद चलाती है।

3. It itself started.
यह अपने आप शुरू हो गया।

4. I myself can answer the questions.
मैं स्वयं प्रश्नों के उत्तर दे सकता हूं।

5. You yourself bought the gifts.
आपने स्वयं उपहार खरीदे।

6. They themselves admitted their guilt. उन्होंने खुद अपना गुनाह कबूल किया।

7. Ram himself opened the door.
राम ने स्वयं द्वार खोला।

8. We ourselves lost the match.
हम खुद मैच हार गए।

Possessive Pronoun (अधिकार सर्वनाम)

Definition of Possessive Pronoun: A Pronoun used to express possession or ownership is known as a Possessive Pronoun.

Definition of Possessive Pronoun in Hindi: – वे Pronouns जो अधिकार या स्वामित्व प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग करते हैं, Possessive Pronouns कहलाते हैं। Possessive Pronouns निम्नांकित हैं। जैसे;

  • mine (मेरा, मेरी, मेरे)
  • yours (तुम्हारा, तुम्हारी, तुम्हारे)
  • his (उसका, उसकी, उसके)
  • hers (उसका, उसकी, उसके)
  • its (इसका, इसकी, इसकी)
  • ours (हमारा, हमारी, हमारे)
  • theirs (उनका, उनकी, उनके)

Examples:

1. These books are not mine.
ये पुस्तकें मेरी नहीं हैं।

2. That car is yours.
वह कार आपकी है।

3. This red cap is his.
यह लाल टोपी उसकी है।

4. Those yellow dresses are hers.
(वे पीले वस्त्र उसके हैं।)

5. The old chairs were ours.
(पुरानी कुर्सियाँ हमारी थीं।)

6. The house on the lake is theirs.
(झील पर घर उनका है।)

Note: 1 Possessive Pronoun आगे Noun का प्रयोग होता, जबकि Possessive Adjective के साथ होता है।

दोनों में अन्तर देखिए –

Possessive Pronouns Possessive Adjectives
These are yours. Those are my pencils.
This is ours. This is our house.
That is hers. Her book is new.
Those are mine. These are my books.

Read also:

Demonstrative Pronouns (संकेतवाचक सर्वनाम)

Definition of Demonstrative Pronoun: Those Pronouns which are used to indicate a person or thing about which we talk are called Demonstrative Pronouns.

Definition of Demonstrative Pronoun in Hindi: वे Pronouns जो किसी व्यक्ति या वस्तु, जिसके बारे में हम बात करते हैं, की ओर संकेत करने के लिए किए जाते हैं Demonstrative Pronouns कहलाते हैं। जैसे;

  • This – These – निकटता प्रकट करते हैं।
  • That – Those – दूरी प्रकट करते हैं।
  • Such –  ऐसा

Examples:

1. This is a bicycle.
यह एक साइकिल है।

2. That is my new pen.
वह मेरी कलम है।

3. These are your chairs.
ये तुम्हारी कुर्सियां हैं।

4. Those are red flowers.
वे लाल फूल हैं।

5. This is your computer.
यह तुम्हारा कंप्यूटर है।

6. That is our old bicycle.
वह तुम्हारी पुरानी साइकिल है।

Always remember:

  • Demonstrative Pronouns के बाद सदैव क्रिया आती है।
  • यदि इन शब्दों के आगे Noun आता है तो ये Demonstrative Adjective बन जाते है।

Examples:

1. Those books are not yours.
बे पुस्तकें तुम्हारी नहीं है।

2. This car is red.
यह कार लाल है।

3. That cow is grazing there.
वह गाय वहां चल रही है।

4. This video is not working.
यह वीडियो काम नहीं कर रहा है।

Indefinite Pronoun (अनिश्चियवाचक सर्वनाम)

Definition of Indefinite Pronoun: The Pronoun which tells about an indefinite person is called Indefinite Pronoun. They are the following Indefinite Pronouns in general and indefinite form of number or quantity of persons and things.

Definition of Indefinite Pronoun in Hindi: वह Pronoun जो अनिश्चित व्यक्ति के बारे में बताता है, Indefinite Pronoun कहलाता है। वे व्यक्ति तथा वस्तुओं की संख्या या परिमाण का सामान्य तथा अनिश्चित रूप में Indefinite Pronouns निम्नलिखित होते हैं। जैसे:

one (कोई, किसी), something (कुछ), any body (कोई), someone (कोई), none (कोई नहीं), somebody (कोई), everybody (प्रत्येक, सभी), anyone (कोई, किसी), nobody (कोई नहीं, किसी को नहीं), all (सब), another (अन्य), anything (कुछ भी), nothing (कुछ भी नहीं), few (कुछ), both (दोनों), everyone (सभी), some (कुछ), many (कई), several (कुछ), everything (सब) (कुछ) other (अन्य), any (कुछ कोई), no other (कोई अन्य नहीं), no (नहीं), little (थोड़ा), much (ज्यादा या अधिक).

Examples:

1. One has to be careful about one’s health.
व्यक्ति को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।

2. None of the girls answered the question.
किसी भी लड़की ने इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

3. Few knew this about this magnificent palace.
इस शानदार महल के बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं।

4. Some want to study hard.
कुछ लोग कठिन अध्ययन करना चाहते हैं।

5. All are safe now.
अब सभी सुरक्षित हैं।

6. Someone knocked at the door.
किसी ने दरवाज़ा खटखटाया।

7. Everyone can enter the park.
हर कोई पार्क में प्रवेश कर सकता है।

8. Everything has been changed by him.
उसके द्वारा सब कुछ बदल दिया गया है।

9. Everybody know Dr. APJ Abdul Kalam.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सभी जानते हैं।

10. Somebody has broken the window pane.
किसी ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया है।

Note:

1. Many और few वस्तु या व्यक्ति की संख्या का बोध कराते हैं।
2. Much और litle वस्तु की मात्रा का बोध कराते हैं।
3. Some, any, all का प्रयोग संख्या और मात्रा दोनों के लिए किया जाता है।
4. Some का प्रयोग सामान्यत: Affirmative sentences में किया जाता है और any का प्रयोग Negative और Interrogative sentences में किया जाता है।

Distributive Pronoun (विभागसूचक सर्वनाम)

Definition of Distributive Pronoun: Pronouns that talk about each person separately are called Distributive Pronouns.

Definition of Distributive Pronoun in Hindi: वे Pronouns जो प्रत्येक व्यक्ति के बारे में अलग-अलग बात करते हैं, उसको Distributive Pronouns कहलाते हैं।

Distributive Pronouns निम्नलिखित होते हैं;

Each, either, none, both, everyone, every, neither, anyone, everybody, everything.

Examples:

1. Either of these two roads leads to Lucknow.
इन दोनों में से कोई एक सड़क लखनऊ की ओर जाती है।

2. Each of the women got a prize.
प्रत्येक महिला को पुरस्कार मिला।

3. Everyone has his own problem.
हर किसी की अपनी समस्या होती है।

4. Everyone of the four boys came to me.
चारों लड़के मेरे पास आए।

5. Both of the members did not attend the meeting.
दोनों सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए।

6. None should smoke in the park.
पार्क में धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

Always remember: Each, either, neither एक समय में एक व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करता है। ये सदैव एक होते हैं और इनके बाद में Singular Verb आती है।

Note: 1. Either का अर्थ है दो में से एक या दूसरा
2. Neither का अर्थ है दो में से न पहला और न दूसरा।
3. Each का अर्थ प्रत्येक अर्थात् दिए गए व्यक्तियों या वस्तुओं में से एक एक करके।

Reciprocal Pronouns (पारस्परिक सर्वनाम)

Definition: A Pronoun used to talk about mutual relationship is known as a Reciprocal Pronoun.

Definition of Reciprocal Pronoun in Hindi: वे Pronouns जो पारस्परिक सम्बन्धों के बारे में बात करते हैं , वे Reciprocal Pronouns होते हैं। जैसे; each other, one another.

Each other: इसका प्रयोग दो व्यक्तियों के लिए किया जाता है। जैसे–

Two boys slapped each other.
दो लड़कों ने एक दूसरे को थप्पड़ मारे।

The two brothers love each other
दोनों भाई एक दूसरे से प्यार करते हैं

One another: इसका प्रयोग दो से अधिक व्यक्तियों के लिए करते हैं। जैसे–

The boys in the class laughed at one another.
क्लास के लड़के एक दूसरे पर हँसे।

The students were quarrelling with one another.
छात्र आपस में झगड़ रहे थे।

Note: Reciprocal Pronoun का प्रयोग object के रूप में होता है।

Read also:

Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

Definition of Interrogative Pronoun: A Pronoun used to make a question is known as an Interrogative Pronoun

Definition of Interrogative Pronoun in Hindi: वे Pronouns जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाते हैं, Interrogative Pronouns कहलाते हैं। जैसे; who, whom, what, which, whose.

1. Who – (कौन, किसने): Who का प्रयोग केवल व्यक्तियों के लिए Nominative Case में करते हैं।

Who is the monitor?
मॉनिटर कौन है?

Who is this?
यह कौन है?

Who is your friend?
आपका दोस्त कौन है?

2. Whom – इसका प्रयोग केवल व्यक्तियों के लिए Objective Case में किया जाता है। जैसे;

Whom did you want to invite?
आप किसे आमंत्रित करना चाहते थे?

Who do you wish to receive at the airport ? (Who = whom)
आप हवाई अड्डे पर किसे प्राप्त करना चाहते हैं

Whom are you calling?
आप किसे बुला रहे हैं?

3. What – इसका प्रयोग वस्तुओं के लिए होता है। जैसे;

What is this?
यह क्या है?

What does your father do?
आपके पिता क्या करते है?

What is your name?
आपका क्या नाम है?

4. Which: इसका प्रयोग व्यक्तियों और वस्तुओं दोनों के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग Selective sense में किया जाता है। जैसे;

Which is the longest river in India?
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Which is the largest state in India?
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Which is your house?
तुम्हारा घर कौन सा है?

Which is the best book?
सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

5. Whose: इसका प्रयोग सामान्यत: Possessive Case में व्यक्तियों के लिए किया जाता है। जैसे

Whose is this?
यह किसका है?

Whose is this pen?
यह पेन किसका है?

Whose car that was?
वह कार किसकी थी?

Note: Whose का प्रयोग कभी-कभी वस्तुओं के लिए भी किया जाता है। जैसे;

  • A car whose wheels are white is not mine.
    जिस कार के पहिए सफेद हैं वह मेरी नहीं है.

Read also:

Relative Pronouns (संबंधवाचक सर्वनाम)

Definition of Relative Pronoun: A Relative Pronoun relates or refers to a Noun which has gone just before this Relative Pronoun.

Definition of Relative Pronoun in Hindi: Relative Pronoun किसी पहले प्रयुक्त Noun का सम्बन्ध बताता है या उसकी ओर संकेत करता है।
वह किसी पूर्ववर्ती Noun की ओर संकेत भी करता है और दो वाक्यों को जोड़ता भी है। Relative Pronoun जिस Noun की ओर संकेत करता है उसे Antedecent कहते हैं। Relative Pronoun, Pronoun और Conjunction दोनों का कार्य करता है। जैसे; who, whom, whose, which, that.

Examples:

1. This is the boy who was riding his bicycle kill on the road.
यह वही लड़का है जो अपनी साइकिल सड़क पर चला रहा था।

2. This is the student whom you want to teach mathematics.
यह वह विद्यार्थी है जिसे आप गणित पढ़ाना चाहते हैं।

3. The girl whose father works in the USA.
वह लड़की जिसके पिता यूएसए में काम करते हैं।

4. This is the pen which you bought yesterday from the market.
यह वही पेन है जो तुमने कल बाजार से खरीदा था।

5. This is the man that met you yesterday.
यह वही आदमी है जो कल तुमसे मिला था।

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Pronoun in Hindi के बारे में Definition, Types, Rules तथा Examples सहित विस्तार से पढ़ा है। यदि आप हिंदी से अंग्रेजी के मध्य में अंग्रेजी सीख रहे हैं तो प्रोनाउन के बारे में आपको सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। संज्ञा के बाद दूसरा भाग पार्ट्स ऑफ स्पीच का सर्वनाम होता है। अतः यह एक दूसरे के पूरक होते हैं। शिवराम के बारे में विस्तार से पढ़ने के बाद आप Pronoun Exercises को हल करने का प्रयास अवश्य करें।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *