Adverb in Hindi – Definition, Types and Examples. Adverb definition in Hindi. (क्रिया विशेषण की परिभाषा हिंदी में) Types of Adverbs in Hindi. (क्रिया विशेषण के प्रकार हिंदी में) Adverb of Examples of Hindi. (क्रिया विशेषण के उदाहरण हिंदी में।)

Adverbs के बारे में पढ़ने से इन वाक्यों को देखें –

  • She ran quickly.
  • He spoke softly.
  • The cat climbed up easily.
  • It is too hot to touch it.
  • The old man is very weak.
  • The children played happily.

Explanation: उपर्युक्त वाक्यों में प्रयोग किये गये शब्द quickly, softly, easily, too, very तथा happily के उदाहरण हैं तथा ये शब्द respectively (क्रमश:) ran (verb), spoke (verb), climbed (verb), hot (adjective), weak (adjective) तथा happily (adverb) की विशेषता बताने का काम कर रहे हैं।

इससे हमें पता चलता है कि इन शब्दों का प्रयोग Verb/Adjective/Adverb के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए किया गया है। इन शब्दों को Grammar के दृष्टिकोण से Adverb कहा जाता है।

Adverb in Hindi - Definition, Types and Examples (क्रिया विशेषण हिंदी में)
Adverb in Hindi – Definition, Types and Examples (क्रिया विशेषण हिंदी में)

Definition of Adverb in Hindi

Adverb की परिभाषा हिंदी में: वह शब्द जो किसी Verb, Adjective या दूसरे Adverb की विशेषता बतलाता है, Adverb (क्रिया विशेषण) कहलाता है। जैसे;

  • there (वहां)
  • loudly (जोर से)
  • simply (सरलता से)
  • hence (इस प्रकार)
  • boldly (बहादुरी से)
  • sadly (दुखी होकर)
  • slowly (धीरे-धीरे)
  • firstly (सबसे पहले)
  • exactly (ठीक उसी प्रकार)
  • So (इसलिए)
  • too (बहुत अधिक)
  • therefore (इसलिए)
  • beautifully (सुंदरता से)
  • quickly (शीघ्रता से)
  • secondly (दूसरी बात)
  • tomorrow (कल)
  • carelessly (लापरवाही से)
  • carefully (सावधानी से)
  • wisely (बुद्धिमत्ता से)
  • here (यहां)
  • today (आज)

Adverb definition in English

Definition of Adverb: The word which qualifies/modifies a verb, an adjective or another adverb is called an adverb.

Another Definition of Adverb: Adverb An adverb is a word that qualifies or modifies the meaning of a verb, an adjective or another adverb.

Types/Kinds of Adverb in Hindi

अर्थ के अनुसार Adverb को निम्नलिखित वर्गों में विभाजित करते हैं-

1. Adverb of Time (समय/काल वाचक क्रियाविशेषण)
2. Adverb of Frequency/Number (संख्यावाचक/आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण)
3. Adverb of Place (स्थानवाचक क्रियाविशेषण)
4. Adverb of Degree or Quantity (परिमाणवाचक क्रियाविशेषण)
5. Adverb of Manner (रीतिवाचक क्रियाविशेषण)
6. Adverb of Affirmation and Negation (स्वीकारात्मक और नकारात्मक क्रियाविशेषण)
7. Adverb of Reason (कारणवाचक क्रियाविशेषण)
8. Interrogative Adverb (प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण)
9. Relative Adverb (सम्बन्धवाचक क्रियाविशेषण)

1. Adverb of Time (समय सूचक क्रिया विशेषण)

Definition: Adverbs of time show the time of an action. They answer the question ‘when’.

Definition in Hindi: Adverbs of Time से Verb के सम्पादन होने के समय का बोध होता है। कोई कार्य घटना ‘कब हुई, होती है या होगी’ का बोध होता है। ऐसे शब्दों को समय सूचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे;

  • Ago (पहले)
  • Then
  • Just
  • Soon
  • Daily
  • Early
  • Now
  • Late
  • Lately
  • Before
  • To-night
  • Ever
  • Shortly
  • Today
  • Formerly
  • Yesterday
  • Immediately
  • The next day

Adverb of Time पहचान का तरीका: जब Verb के साथ When (कब) question word लगाकर प्रश्न पूछने पर जो उत्तर प्राप्त होता है उसे Adverb of Time कहते हैं। जैसे-

1. He went to Jaipur yesterday. (वह कल जयपुर गया।)

  • Question: When did he go to Jaipur? वह आगरा कब गया?
  • Answer: He went to Jaipur yesterday. वह आगरा कल गया।

ऊपर दिए वाक्य में प्रश्न लगाकर प्रश्न पूछने पर उत्तर में प्राप्त शब्द yesterday ही Adverb of Time (समय सूचक क्रिया विशेषण) है।

Read also:

2. Adverb of Number/Frequency

Definition: Adverbs of number or frequency show how often/how many times or how frequently an action takes place. They answer the questions ‘How often or How many times’.

Adverbs of Number/Frequency से यह बोध होता है कि कोई कार्य या  घटना ‘कितनी बार हुआ, होता है या होगा। इस तरह के शब्दों को संख्यावाचक या आवृत्ति वाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे;

  • Once (एक बार)
  • Twice (दो बार)
  • Daily (प्रतिदिन/रोजाना)
  • Again (दोबारा)
  • Always  (सदैव/हमेशा)
  • Seldom (कभी-ही)
  • Rarely (कम ही बार)
  • Often (प्राय:)
  • Frequently (बार-बार)
  • Occasionally (यदा-कदा)
  • Regularly (नियमित रूप से)
  • Punctually (समय से)

Adverb of Number or Frequency याद करने का तरीका: किसी Verb के साथ how often या how many times (कितनी बार) लगाकर प्रश्न पूछने पर जो उत्तर मिलता है, उसे Adverb of Number or Frequency कहते हैं। जैसे-

Example: Manoj goes to office daily. (मनोज प्रतिदिन कार्यालय जाता है।

  • Question: How often Manoj goes to office? मनोज कब-कब कार्यालय जाता?
  • Answer: Daily  प्रतिदिन

ऊपर वाले वाक्य में ‘Daily’ Adverb of Frequency है।

3. Adverb of Place (स्थान सूचक क्रिया विशेषण)

Definition: Adverbs of place indicate ‘where or at what place’ an action is performed.

Definition: Adverbs of Place से किसी कार्य या घटना होने के स्थान का बोध होता है। स्थान सूचक क्रिया विशेषण से पता चलता है कि कार्य ‘कहाँ हुआ, हो रहा है या होगा’। ऐसे शब्दों को Adverb of place कहते हैं। जैसे;

  • Below
  • Everywhere (सर्वत्र)
  • There
  • Away
  • Up
  • Down
  • Near
  • Far (दूर)
  • Within
  • Here
  • Somewhere (कहीं-कहीं)
  • Inside
  • Outside
  • Backward
  • Nowhere (कहीं भी नहीं)

Adverb of Place को पता करने का तरीका: जब किसी क्रिया के साथ ‘कहां’ लगाकर प्रश्न पूछने पर प्राप्त उत्तर  ही स्थान सूचक विशेषण कहलाता है। जैसे;

Sohan sat there in the evening. (सोहन शाम को वहां बैठा।)

  • Question: Where did Sohan सोहन शाम को कहां बैठा?
  • Answer: There (वहां)

ऊपर दिए गए उदाहरण में There स्थान सूचक क्रिया (Adverb of Place) विशेषण है।

Read also:

Adverb of Degree or Quantity  (परिमाणवाचक क्रियाविशेषण)

Definition: Adverbs of degree indicate the degree of an action or an adjective or an adverb They answer the question ‘how much’, or ‘in what degree’ or ‘to what extent.

Definition: Adverbs of Degree से किसी Action, Adjective या Adverb की तीव्रता का बोध होता है। इससे पता चलता है कि उसकी intensity कितनी है। जैसे;

  • Too
  • Very (अत्यंत)
  • Nearly (लगभग)
  • Quite (पूरी तरह से)
  • Most (बहुत)
  • Hardly (नगण्य से)
  • Almost (लगभग)
  • Much (ज्यादा)
  • Enough (पर्याप्त)
  • Rather (बहुत)
  • Exactly (बिल्कुल ही)
  • Fully (पूर्णत:)

Note: Adverbs of Degree or Quantity को पता करने के लिए क्रिया के साथ how much / in what degree/to what extent लगाकर question करने पर जो उत्तर प्राप्त होता है वही शब्द Adverb of Degree or Quantity कहलाता है। जैसे-

1. The coffee is rather hot. (काॅफी जरूरत से अधिक गर्म है।)

  • Question: How how much (कितना गर्म) ?
  • Answer: rather (बहुत)

2. The  book is most useful.

  • Question: Useful to what extent (कितनी लाभदायक)?
  • Answer: Most (बहुत)

ऊपर दिए गए वाक्यों में rather तथा most दोनों Adverb of Degree or Quantity के उदाहरण हैं।

Adverb of Manner (रीतिवाचक क्रियाविशेषण)

Definition: Adverbs of manner tell ‘how or in what manner’ an action is done.

Definition: Adverbs of Manner से पता चलता है कि किसी क्रिया का ‘होने का ढंग’ या ‘कैसे’ होता है। ऐसे शब्द रीतिवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे;

  • Cleverly (चालाकी से)
  • Clearly (स्पष्ट रूप से)
  • Carefully (सावधानीपूर्वक)
  • So (ऐसा)
  • Bravely (बहादुरी से)
  • Quickly (तुरंत)
  • Fast (तेजी से)
  • Hard (कड़ाई से)
  • Thus (इस प्रकार)
  • Slowly (धीरे से)
  • Loudly (जोर से)
  • Well (अच्छी तरह से)
  • Foolishly (मूर्खता से)
  • Wisely (बुद्धिमत्ता से)

Adverb of Manner को पता करने का तरीका: किसी वाक्य में आई हुई क्रिया के साथ how (कैसे) लगाकर question करने पर जो answer प्राप्त होता है, उसे Adverb of Manner कहते हैं। जैसे-

  • My mother works slowly. (मेरी माँ धीरे-धीरे काम करती है।)

Question: How does mother work?(कैसे लिखती है) ?
Answer: Slowly (धीरे-धीरे)

  • The boy slept soundly.

Question: Slept how (कैसे सोया?)
Answer: soundly (चैन से)

Explanation: ऊपर दिए गए वाक्यों में how गाकर प्रश्न पूछने पर उत्तर में मिले शब्द ही रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण हैं।

6. Adverb of Affirmation and Negation

Definition in Hindi: किसी भी प्रश्न का उत्तर स्वीकारात्मक और नकारात्मक दोनों में प्राप्त हो सकता है। कुछ ऐसे शब्द हैं जो इन दोनों भावों को व्यक्त करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। जैसे; स्वीकारात्मक उत्तर के लिए Certainly, Surely. Yes इत्यादि तथा नकारात्मक उत्तर के लिए No, Not, Never इत्यादि। इन्हें ही क्रमश: Adverbs of Affirmation and Adverbs of Negation कहा जाता है।

Definition: Adverbs of Affirmation and Negation indicate assertion and denial respectively.

निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दें।

  • Are they fine? Yes, they are.
  • Is he honest? Surely.
  • Has she gone to Kanpur? Certainly.
  • Will you help the thieves? No, never.
  • Is doctor in? No, he is not.
  • Is Yashu ill? No, she is not.

Explanation: उपर्युक्त वाक्यों में Yes, Surely, Certainly से स्वीकृति तथा No, Never, Not से अस्वीकृति का बोध होता है। अतः ये क्रमश: Adverbs of Affirmation and Adverbs of Negation है।

Note:‘Yes’ या ‘No’ जब Adverb होता है तब उसके बाद Full Stop या Comma अवश्य रहता है।

7. Adverb of Reason

Definition: Adverbs of reason tell the reason of an action.

Definition in Hindi: Adverbs of Reason से किसी क्रिया के होने का कारण पता चलता है। जैसे;

  • Hence
  • Therefore
  • Thus
  • So

Examples:

Ram is not here, hence I cannot talk to him. ( राम यहां नहीं है अतः मैं उससे बात नहीं कर सकता हूं।)

She has got a prize, therefore she is happy. (उसे पुरस्कार मिला है इसलिए वह खुश है।)

I walked slowly, so I could not catch her. (मैं धीरे चला फलत: उसे पकड़ नहीं सका।)

Those students are too poor, thus they cannot take admission here. (वे छात्र बहुत अधिक गरीब हैं इसलिए वे यहां प्रवेश नहीं ले सकते हैं।)

Explanation: ऊपर दिए गए वाक्यों में गहरे काले रंग में लिखे हुए शब्द Adverbs फल/परिणाम बतलाते हैं। अतः उन्हें Adverbs of Reason कहा जाता है।

Interrogative Adverb (प्रश्न सूचक क्रिया विशेषण)

Definition in Hindi: Interrogative Adverbs ऐसे Adverbs होते हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। जितने भी question words हैं वे इसके अन्तर्गत आते हैं। यह ध्यान रहे कि question words का प्रयोग केवल प्रश्न पूछने के लिए ही नहीं किया जाता है। जब इनसे प्रश्न पूछने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तभी इन्हें Interrogation Adverbs कहेंगे।

Definition: Interrogative adverbs are used for asking questions.

Interrogative adverbs का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए करते हैं। जैसे;

  • When (कब)
  • How long (कब तक)
  • How many (कितना-संख्या)
  • Where (कहां)
  • Why (क्यों)
  • How (कैसे)
  • How much (कितना मात्रा)
  • How often (कितना बार)

Examples:

  • Where is your car? (तुम्हारी कार कहां है?)
  • How many times does she sing songs? (वह कितनी बार गाने गाती है?)
  • When do you open your shop? (आप अपनी दुकान कब खोलते हैं?)
  • How much do you disagree with me? (आप मुझसे कितना असहमत हैं?)

Relative Adverb (संबंध सूचक क्रिया विशेषण)

Definition: Relative adverbs modify the verbs following them and at the same time they join two sentences together.

Definition in Hindi: Relative Adverbs वे शब्द हैं जो अपने बाद आने वाली क्रियाओं को modify करते हैं साथ ही दो sentences को एक साथ जोड़ते हैं।

Explanation: हमेशा याद रखें की हमेशा कि Relative Adverbs तथा Interrogative Adverbs दोनों के रूप एक जैसे  हैं, लेकिन जहाँ Interrogative Adverbs का प्रयोग प्रश्न पूछने में करते हैं वहीं Relative Adverbs का प्रयोग दो Sentences को जोड़ने में करते हैं। साथ ही ये अपने बाद वाले वाक्यों के Verbs को modify करते हैं।

  • When
  • Where
  • How
  • Why

नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से समझे:

1. I study in the library; this is the place where I learn.
(मैं पुस्तकालय में पढ़ता हूं; यही वह जगह है जहां मैं सीखता हूं।)

2. I wonder when the rain will stop.
(मुझे आश्चर्य है कि बारिश कब रुकेगी.)

3. I’m uncertain how well she’ll perform in the competition.
मैं अनिश्चित हूं कि वह प्रतियोगिता में कितना अच्छा प्रदर्शन करेगी।

4. Can you guess how far we’ll have to walk?
क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि हमें कितनी दूर तक चलना होगा?

5. Allow me to share how many countries she has visited.
मुझे यह बताने की अनुमति दें कि उसने कितने देशों का दौरा किया है।

Read also:

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से अपने क्रिया विशेषण के बारे में नियम तथा उदाहरण सहित पढ़ा है। Parts of Speech में क्रिया विशेषण के कार्यों को विस्तार से समझाया जाता है। आप जानते हैं कि पार्ट्स ऑफ स्पीच के बिना वाक्य की संरचना संभव नहीं है अतः आप क्रिया विशेषण के साथ-साथ अन्य पार्ट्स ऑफ स्पीच को भी इस प्रकार से पढ़ें जिस प्रकार से आप इस पार्ट्स ऑफ स्पीच का अध्ययन कर रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *