Use of About to in Hindi – Rules Examples and Exercises. Use of Is, am, are about to, Use was and Were About to, Use of Will be and Shall be about to in Hindi. Use of About to Examples in Hindi. अबाउट टू का प्रयोग हिंदी में नियम तथा उदाहरण सहित लिखिए।

English Grammar में About to का प्रयोग Present, Past तथा Future Tense के वाक्यों में प्रयोग करते हैं। About to के साथ Primary Auxiliary Verb ‘To Be’ के Forms ‘is, am, are, was, were तथा be का प्रयोग होता है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Use of About to in Hindi नियम तथा उदाहरण सहित सीखेंगे। इस पोस्ट के अंत में ‘Use of About to Exercises’ दी गई हैं। इन एक्सरसाइज को सॉल्व करने के बाद ही आप सुनिश्चित कर पाएंगे कि आपने About to का प्रयोग सही तरीके से सीख लिया है या नहीं।

Use of About to in Hindi

About to का प्रयोग वाक्यों में आने वाले समय में घटने वाली घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं। About to के प्रयोग से उन घटनाओं को व्यक्त किया जाता है जो निकट भविष्य में घटने वाली हैं। भूतकाल के वाक्यों में About to के प्रयोग से उन घटनाओं का बोध होता है जो घटने वाली थीं। जैसे;

रोहित आगरा जाने वाला है।
Rohit is about to go to Agra.

सोहन पढ़ने वाला है।
Sohan is about to read.

रेखा मुम्बई जाने वाली होगी।
Rekha will be about to go to Mumbai.

प्रधानमंत्री लाल किले पर भाषण देने वाले हैं।
The prime minister is about to deliver a speech at the Red Fort.

वह अपने माता-पिता से मिलने वाला है।
He is about to meet his parents.

सोहन अपने लिए पुस्तकें खरीदने वाला होगा।
Sohan is about to buy the books.

राजा युद्ध करने वाला था।
The king was about to fight a battle.

रेखा पत्र लिखने वाली थी।
Rekha was about to write a letter.

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में About to का प्रयोग हुआ है। इनमें बताया जा रहा है कि वर्तमान में कोई कार्य होने वाला है, भूतकाल में कोई कार्य होने वाला था तथा भविष्य काल में कोई कार्य होने वाला होगा।

About to के वाक्यों की पहचान

About to के प्रयोग वाले हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में वाला है, वाली है, वाले हैं, वाला हूं, वाला था, वाली थी, वाले थे, वाला होगा, वाली होगी, वाले होंगे, वाला हूंगा आदि शब्द आते हैं। जैसे;

  • वह जाने वाला है।
  • हम खेलने वाले हैं।
  • मैं पढ़ने वाला हूं।
  • राजू नाचने वाला था।
  • रेखा खाना पकाने वाली थी।
  • लड़की दौड़ने वाले थे।
  • राधा कविता सुनाने वाली होगी।
  • हम जाने वाले होंगे।
  • मैं आपको पढ़ाने वाला हूंगा।

Use of About to Rules in Hindi

Rule (1): About to का प्रयोग वर्तमान काल के वाक्य में करते हैं। इन वाक्यों में कर्ता के साथ is/am/are का प्रयोग होता है।

  • I am about to
  • We are about to
  • You are about to
  • He is about to
  • She is about to
  • It is about to
  • They are about to
  • The boy is about to
  • The boys are about to

Rule (2): भूतकाल के वाक्यों में Was तथा Were के साथ About to का प्रयोग किया जाता है।

  • I was about to
  • We were about to
  • You were about to
  • He was about to
  • She was about to
  • It was about to
  • They were about to
  • The boy was about to
  • The boys were about to

Rule (3): भविष्य काल के वाक्यों में About to के साथ Will be तथा Shall be का प्रयोग करते हैं।

  • I shall be about to
  • We shall be about to
  • You will be about to
  • He will be about to
  • She will be about to
  • It will be about to
  • They will be about to
  • The boy will be about to
  • The boys will be about to

Rule (4): About to के बाद Verb I का प्रयोग करते हैं।

  • I am about to go.
  • We are about to play.
  • You were about to sing.
  • He was about to write.
  • She was about to come.
  • It will be about to rain.
  • They will about to come.
  • The boy is about to drive
  • The boys are about to study.

Use of Is/Am/Are About to in Hindi

जिन हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में वाला है, वाली है, वाले हैं, वाला हूं आदि शब्द आते हैं। उन वाक्यों में Subject के साथ is/am/are about to के साथ का प्रयोग करते हैं। जैसे;

वह जाने वाला है।
He is about to go.

राजू पुस्तक पढ़ने वाला है।
Raju is about to study.

हम यहां बैठने वाले हैं।
We are about to sit here.

वहां बरसात होने वाली है।
It is about to rain there.

लड़कियां गाना गाने वाली हैं।
The girls are about to sing a song.

तुम गांव जाने वाले हो।
You are about to go.

मुझे वह कल कानपुर जाने वाला है।
I am about to go to Kanpur tomorrow.

जनता वोट डालने वाली है।
The public is about to vote.

Read also:

Use of Was/Were About to in Hindi

जिन हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में वाला था, वाली थी, वाले थे आदि शब्द आते हैं, ऐसे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय Was/Were About to का प्रयोग करते हैं। जैसे;

वह जाने वाला था।
He was about to go.

रोहन बाग में खेलने वाला था।
Rohan was about to play in the garden.

रीता कमरा साफ करने वाली थी।
Reeta was to clean the roof.

हम दिल्ली पहुंचने वाले थे।
We were about to reach Delhi.

जासूस कल आने वाला था।
The detective was to about to come yesterday.

प्रधानमंत्री जी भाषण देने वाले थे।
The prime minister was deliver a speech.

तुम कहानी बताने वाले थे।
You were about to tell a story.

लड़कियां आप को समझाने वाली थीं।
The girls were about to explain to you.

Read also:

Use of Will be and Shall be About to in Hindi

जिन वाक्यों के स्त्रियों के अंत में वाला होगा, वाली होगी, वाले होंगे वाला होगा आदि शब्द जुड़े होते हैं, ऐसे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते समय का Will be/Shall be about  प्रयोग करते हैं। जैसे;

रोहन परीक्षा की तैयारी करने वाला होगा। Rohan will be about to prepare the examination

तुम उसे ढूंढने वाले होगे।
You will be about to search him.

वे यहां कल आने वाले होंगे।
You will be come here tomorrow.

मैं आपको संस्कृत पढ़ाने वाला हूंगा।
I was about to teach you Sanskrit.

राजेश अंग्रेजी सीखने वाला होगा।
Rajesh will be about to learn English.

वह पुस्तक नहीं लिखने वाला होगा।
He will not be about to write a book.

Use of About to Sentence Structure

About to का प्रयोग सेंटेंस में करने से पहले आपको नीचे दिए गए सभी प्रकार के वाक्यों के सेंटेंस स्ट्रक्चर को सीखना होगा ताकि आप हिंदी से अंग्रेजी में वाक्यों को सही तरीके से ट्रांसलेट कर पाएं।

Types of Sentences  Structure 
Affirmative  Subject + helping verb + about to + verb I + Object + other words
Negative Subject + helping verb + not + about to + verb I + Object + other words
Interrogative (Yes-No Type) Helping Verb + Subject + about to + verb I + Object + other words + ?
Interrogative (Wh-word Type) Questions Word + Helping Verb + Subject + about to + verb I + Object + other words + ?
Interrogative Negative Subject के बाद not नोट जोड़ देते हैं।

Affirmative Sentences of About to

1. वह आगरा जाने वाला था।
He was about to go to Kanpur.

2. शिखा नहाने वाली है।
Shikha is about to take a bath.

3. सुधा खाना खाने वाली थी।
Sudha was about to eat the food.

4. सिद्धि पूजा करने वाली थी।
Siddhi was about to worship.

5. उमा नाचने वाली थी।
Uma was about to dance.

6. वे कार खरीदने वाले हैं।
They are about to buy a car.

7. हम गोवा आने वाले थे।
We were about to come to Goa.

8. हरीश कपड़े खरीदने वाला था।
Hareesh was about to buy the clothes.

9. राधा रामायण पढ़ने वाली थी।
Radha was about to read the Ramayana.

10. सिया गाना गाने वाली थी।
Siya was about to sing a song.

11. दादीजी कहानी सुनाने वाली थीं।
Grandmother was about to tell a story.

12. माताजी खाना पकाने वाली हैं।
Mother is about to cook the food.

13. पिताजी दफ्तर जाने वाले थे।
Father was about to go to office.

14. हम मैच खेलने वाले हैं।
We are about to play the match.

15. उमेश दुकान खोलने वाला है।
Umesh is about to open the shop.

16. रजत पुरुस्कार जीतने वाला है।
Rajat is about to win the prize.

17. मैं मैच हारने वाला हूं।
I am about to defeat the match.

18. तुम परीक्षा पास करने वाले हो।
You are about to pass the examination.

19. तुम खेत पर जाने वाले हो।
You are about to go to on field.

20. रिया झाड़ू लगाने वाली है।
Riya is about to sweep.

21. रमन चोरी करने वाला होगा।
Raman will be about to steal.

22. रूबीना मेरी शिकायत करने वाली होगी।
Rubina will be about to complain me.

23. हम उसे पीटने वाले होंगे।
We shall be about to beat him.

24. राधे कमरा सजाने वाला होगा।
Radhe will be about to decorate the room.

25. आकृति कपड़े बनने वाली होगी।
Akrati will be about to weave the clothes.

26. रागिनी अपना काम खत्म करने वाली होगी।
Ragini will be about to finish her work.

27. रीमा वहां उपस्थित होने वाली होगी।
Reema will be about to present there.

28. वह इस सवाल को सिद्ध करने वाला होगा।
He will be about to prove this sum.

29. मैं कानपुर जाने वाला हूंगा।
I shall be about to go to kanpur.

30. वे घर आने वाले होंगे।
They will be about to come home.

Read also:

Negative Sentences of About to

1. हम खाना खाने वाले नहीं होंगे।
We shall not be about to eat the food.

2. हम कल आने वाले नहीं हैं।
We are not about to come yesterday.

3. वे ग्वालियर नहीं जाने वाले होंगे।
They will not be about to go to Gwalior.

4. मैं मंदिर नहीं जाने वाली हूं।
I am not about to go to temple.

5. पिताजी अखबार नहीं पढ़ने वाले हैं।
Father is not about to read the newspaper.

6. गीता पानी नहीं भरने वाली है।
Geeta is not about to fill the water.

7. रिचा कल घर नहीं जाने वाली है।
Richa is not about to go to home tomorrow .

8. वह कल नृत्य नहीं करने वाला होगा।
He will not be about to dance tomorrow.

9. मोहिनी शाम को बाजार नहीं जाने वाली है।
Mohini is not about to go to market evening.

10. हरिओम चाय नहीं पीने वाला है।
Hariom is about to not drink the tea.

11. माली पौधों को पानी नहीं देने वाला है।
The gardener is not about to water the plants.

12. वह मेरा काम नहीं करने वाला था।
He was not about to do my work.

13. सिया कल सच नहीं बोलने वाली है।
Siya is not about to speak the truth tomorrow.

14. राम कल झूठ नहीं बोलने वाला था।
Ram was not about to tell a lie yesterday.

15. रेशमा कल गाली नहीं देने वाली थी।
Reshma was not about to abuse yesterday.

16. रीता पार्टी में नहीं जाने वाली होगी।
Reeta will not be about to go to party.

17. हीरा अपनी मां के साथ नहीं सोने वाली थी।
Heera was not about to sleep with her mother.

18. वे साइकिल की मरम्मत नहीं करने वाले होंगे।
They will not be about to repair the bycycle.

19. हम नाचने नहीं वाले होंगे।
We shall not be about to dance .

20. माताजी चाय नहीं पीने वाली थीं।
Mother was not about to drink the tea.

Read also:

Interrogative Sentences of About to

1. क्या हम पैसे कमाने वाले होंगे ?
Shall we be about to earn money?

2. क्या वे अपना समय बर्बाद करने वाले होंगे?
Will they be about to waste their time?

3. क्या रमा अपना धन खर्च करने वाली थी?
Was Rama about to spend her money?

4. क्या रिया रोने वाली होगी ?
Will Riya be about to weep?

5. क्या मैं नहाने वाला हूंगा?
Shall I be about to take a bath?

6. क्या शिखा दफ्तर जाने वाली है?
Is shikha about to go to office?

7. क्या हम अपने मित्र से मिलने वाले होंगे ?
Shall we be about to meet our friend?

8. क्या राम खाना खाने वाला है?
Is Ram about to eat the food?

9. क्या किशन आम बेचने वाला है?
Is Kishan about to sell the mangoes?

10. क्या वे मेला देखने जाने वाले हैं?
Are they about to go to see the fair?

11. हम कपड़े क्यों धुलने वाले हैं?
Why are we about to wash the clothes?

12. हम बाहर क्यों जाने वाले हैं?
Why are we about to go out?

13. वे कार क्यों बेचने वाले होंगे ?
Why will they be about to sell the car?

14. बच्चे फूल क्यों तोड़ने वाले होंगे ?
Why will the children be about to pluck the flowers?

15. मीरा भजन क्यों करने वाली है?
Why is Meera about to do Bhajan?

16. वे अपना काम क्यों करने वाले थे?
Why were they about to do their work?

17. राधा झूला क्यों झूलने वाली थी?
Why was Radha about to swing?

18. वह अपने दोस्त से क्यों मिलने वाला होगा ?
Why will he be about to meet his friend?

19. टेलर कपड़े क्यों सिलने वाला होगा ?
Why will the tailor be about to sew the clothes?

20. पुजारी पूजा क्यों करने वाला होगा ?
Why will the priest be about to worship?

Interrogative Negative Sentences of About to

1. राहुल खेत पर क्यों नहीं जाने वाला होगा ?
Why will Rahul not be about to go to field?

2. ऋतु सुबह खाना क्यों नहीं बनाने वाली थी?
Why was Ritu not about to cook the food?

3. शिवानी अपनी गुड़िया के साथ क्यों नहीं खेलने वाली थी?
Why was Shivani not about to play with her doll?

4. रूबी पढ़ाने क्यों नहीं जाने वाली थी?
Why was Rubi not about to go to teach?

5. शिवा परीक्षा क्यों नहीं पास करने वाला है?
Why is Shiva not about to pass the exam?

6. सुहानी दिल्ली से क्यों नहीं वाली है ?
Why is Suhani not about to go to Delhi?

7. कौन सा बच्चा शोर मचाने वाला नहीं है?
Which student is not about to make a noise?

8. कितने लड़के क्रिकेट नहीं खेलने वाले हैं?
How many boys are not about to play the cricket?

9. पहलवान कितना दूध नहीं पीना वाला है?
How much milk is the wrestler not about to drink?

10. कितने आदमी काम नहीं करने वाले हैं?
How many men are not about to do work?

11. क्या आप ताजमहल देखने नहीं जाने वाले हैं?
Are you not about to go to see the tajmahal?

12. क्या हम शराब नहीं पीने वाले होंगे ?
Shall we not be about to drink alcohol?

13. क्या हम पैसे उधार नहीं लेने वाले हैं?
Are we not about to borrow money?

14. क्या चोर चोरी नहीं करने वाला है ?
Is thief not about to steal?

15. क्या हम सोने नहीं वाले है ?
Are we not about to sleep?

16. क्या धोबी कपड़े नहीं धोने वाला होगा ?
Will washerman not be about to wash the clothes?

17. क्या रसोइया चाय नहीं बनाने वाला है?
Is cook not about to prepare the tea?

18. क्या गाय घास नहीं खाने वाली होगी ?
Will cow not be about to eat the grass?

19. क्या कुत्ते नहीं भौंकने वाले हैं?
Are dogs not about to bark?

20. क्या शेर दहाड़ने वाला नहीं होगा ?
Will lion not be about to roar?

Use of About to Examples in Hindi

1. वह कार चलाने वाला है।
He is about to drive the car.

2. वह इस सवाल को हल करने वाला है।
He is about to solve this sum.

3. हम फिसलने वाले होंगे।
We shall be about to slip.

4. वे यात्रा करने वाले होंगे।
They will be about to travel.

5. मैं पेड़ को बचाने वाला हूं।
I am about to save the tree.

6. मैं उससे निवेदन नहीं करने वाला हूंगा ।
I shall not be about to urge him.

7. वह उठने वाला नहीं था।
He was not about to arise .

8. हवा चलने वाली नहीं थी।
The wind was not about to blow.

9. वह कुर्सी नहीं तोड़ने वाला था।
He was not about to break the chair.

10. हम भूखे नहीं मरने वाले थे।
We were not about to starve.

11. क्या हम उसे घायल करने वाले थे ?
Were we about to wound him?

12. क्या हम उसे वचन नहीं देने वाले थे?
Were we not about to promise him?

13. क्या वे उसे शिक्षा नहीं देने वाले थे?
Were they not about to preach him?

14. क्या मैं डरने वाला था?
Was I about to fear?

15. क्या वे झुकने वाले होंगे ?
Will they be about to kneel?

16. क्या राम उसकी देखभाल करने वाला था?
Was Ram about to care him?

17. क्या हम उसे ले नहीं जाने वाले थे?
Were we not about to carry him?

18. हम पैसे क्यों गिनने वाले थे?
Why were we about to count money?

19. वे हमारी रक्षा क्यों नहीं करने वाले होंगे ?
Why will they not be about to defend us ?

20. वे नदी में डुबकी क्यों नहीं लगाने वाले थे?
Why were they not about to dip in the river?

Use of About to Exercises in Hindi

  • तुम हंसने वाले हो।
  •  वह जाने वाला है।
  • राजू पड़ने वाला है।
  • श्याम नाचने वाला है।
  • वह रोने वाली थी।
  • गाड़ी जाने वाली थी।
  • राधिका खाना पकाने वाली थी।
  • वह कमरा साफ करने वाला थी।
  • वह स्कूल जाने वाली होगी।
  • पिताजी अखबार पढ़ने वाले होंगे।
  • वह आने वाला होगा।
  • मैं अंग्रेजी सीखने वाला हूंगा।
  • तुम पढ़ने वाले नहीं होगे।
  • राजेश मशीन चलाने वाला है।
  • नेता जी आने वाले हैं।
  • क्या वह दौड़ने वाला है?
  • क्या तुम जाने वाले हो?
  • क्या लड़के मैच खेलने वाले हैं?
  • क्या चपरासी घंटी बजाने वाला था?
  • क्या नौकर कार धोने वाला था?
  • क्या तुम हंसने वाले थे?
  • रोहन कल कहां जाने वाला है?
  • तुम कौन सी पुस्तक खरीदने वाले हो?
  • वह किसे आमंत्रित करने वाले थे?
  • तुम पार्टी कहां करने वाले थे?

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Use of About to in Hindi सीखा है। About to का प्रयोग वाक्यों में भविष्य में घटने वाली घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं। इसके स्थान पर going to का भी प्रयोग होता है। going to का प्रयोग विस्तार से सीखने के लिए आप Present Continuous Tense in Hindi अवश्य पढ़ें। About to का प्रयोग तीनों कालों के वाक्यों में होता है। अतः आप ऊपर दिए नियमों का विस्तार से तथा सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *