Present Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises. Sentences of Present Continuous Tense in Hindi. (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी) Know meaning, definition of Present Continuous Tense with Examples in Hindi. (वर्तमान अपूर्ण काल हिंदी में सीखिए।

Present Continuous Tense का प्रयोग वर्तमान में हमारी आंखों के सामने घट रही घटनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। Present Continuous Tense से भविष्य का बोध भी होता है। कुछ ऐसे कार्य जो भविष्य में होने वाले हैं, इस टेंस से व्यक्त किए जाते हैं। Present Continuous Tense को हिंदी में पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

जैसे;

  1. मैं हंस रहा हूं। (I am laughing.)
  2. तुम गाना गा रहे हो। (You are singing a song.)
  3. वह विदेश जा रहा है। (He is going abroad.)
  4. कल प्रधानमंत्री आ रहे हैं। (The Prime Minister is coming tomorrow.)
  5. बच्चे अभी पढ़ रहे हैं। (The children are studying now.)
  6. वह अभी बाजार जा रहा है। (He is going to market now.)
  7. श्याम फोन पर बात कर रहा है। (Shyam is talking on the phone.)
  8. रोहन अपने किताबें ढूंढ रहा है। (Rohan is searching his books.)

Note: ऊपर दिए गए Present Continuous Tense (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस) के वाक्यों से यह पता चल रहा है कि कार्य अभी जारी है और आंखों के सामने हो रहा है। ऊपर दिए गए वाक्यों को auxiliary verbs ‘is/am/are तथा मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म के साथ -ing जोड़कर बनाया गया है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Present Continuous Tense in Hindi सीखेंगे। इस टेंस से संबंधित सभी Rules, Examples व Sentence Structures विस्तार से नीचे दिए गए हैं। प्रैक्टिस के लिए Present Continuous Tense Exercises भी Hindi में नीचे दी गई हैं।

Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense का प्रयोग उन कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो वर्तमान समय में हमारी आंखों के सामने हो रहे हैं या भविष्य में होने वाले हैं। Present Continuous Tense की वाक्यों में कार्य जारी रहता है अर्थात अपूर्ण होता है। प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस को हिंदी में अपूर्ण वर्तमान काल या अपूर्ण निरंतर काल कहा जाता है। जैसे;

Examples:

1. वह अभी सो रहा है।
He is sleeping now.

2. सोनू अपना फोन चला रहा।
Sonu is using his phone.

3. तुम उसे गाली दे रहे हो।
You are abusing him.

4. वह कल कानपुर जा रहा है।
He is going to Kanpur tomorrow.

5. वे इस समय क्रिकेट खेल रहे हैं।
They are playing cricket at this time.

Note: इन वाक्यों में से पहले वाक्य में सोने का कार्य जारी है अर्थात कोई व्यक्ति अभी सो रहा है। दूसरे वाक्य में सोनू के द्वारा फोन चलाने का कार्य हो रहा है। तीसरे वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा किसी को गाली दी जा रही है। चौथे वाक्य में कोई व्यक्ति कानपुर जाने वाला है। और अंतिम वाक्य में क्रिकेट खेलने का कार्य हो रहा है। इन सभी बातों से व्यक्त होता है कि कार्य अभी जारी है और आंखों के सामने घट रहा है या भविष्य में होने वाला है।

Read also:

Present Continuous Tense की पहचान

Present Continuous Tense के हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं, हुआ है, हुई है आदि शब्द आते हैं और action जारी रहता है। ये वाक्य Present Continuous Tense के होते हैं। जैसे;

  • वह पढ़ रहा है।
  • रेखा नाच रही है।
  • वे खेल रहे हैं।
  • बच्चे शोर कर रहे हैं।
  • वह सड़क पर लेटा हुआ है।
  • पिताजी कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

अंग्रेजी वाक्यों में Subject के साथ is, am, are और मुख्य क्रिया में first form में ing का प्रयोग हो तो बात प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के होते हैं। जैसे;

  • He is studying.
  • Rekha is dancing.
  • They are playing.
  • The children are making noise.
  • He is lying on the road.
  • Father is sitting on the chair.
  • You are obeying me.

Read also:

Present Continuous Tense की Helping Verb तथा Main Verb

Present Indefinite Tense की Helping Verb (सहायक क्रिया) is, am, are होती है।

Present Continuous Tense की Main Verb (मुख्य क्रिया) First Form + Ing होती है। मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म को Base Form भी कहते हैं।

Present Continuous Tense Rules in Hindi

Present Continuous Tense के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए हिंदी में रूल्स निम्नलिखित हैं;

Rule (A) Singular Subjects (एकवचन कर्ता) के साथ is का प्रयोग करते हैं;

  • He is sleeping. (वह सो रहा है।)
  • She is coming. (वह आ रही है।)
  • It is raining. (वर्षा हो रही है।)
  • Ram is running. (राम दौड़ रहा है।)
  • Seeta is going. (सीता जा रही है।)
  • The boy is reading. (लड़का पढ़ रहा है।)
  • The sun is shining. (सूर्य चमक रहा है।)

Rule (B) Plural Subjects के साथ are का प्रयोग करते हैं।

  • You are learning. (तुम सीख रहे हो।)
  • We are playing. (वे खेल रहे हैं।)
  • They are traveling. (वे यात्रा कर रहे हैं।)
  • She and I are going. (वह और मैं जा रहे हैं।)
  • The men are shouting. (आदमी चला रहे हैं।)
  • The boys are running. (लड़के दौड़ रहे हैं।)
  • The girls are dancing. (लड़कियां नाच रही हैं)

Rule (C) I के साथ am का प्रयोग करते हैं।

  • I am writing. (मैं लिख रहा हूं।)
  • I am eating. (मैं खा रहा हूं)

Rule (D) मुख्य क्रिया (main verb) की फर्स्ट फॉर्म के साथ -ing जोड़ते हैं।

  • Read – Reading
  • Shout – Shouting
  • Eat – Eating
  • Jump – Jumping

Ing जोड़ने के नियम

(1) यदि किसी verb के अंत में ‘e‘ आया है तो उसे को हटाकर ing जोड़ते हैं। जैसे;

  • Drive – Driving
  • Shine – Shining
  • Live – Living

(2) यदि किसी verb के अंत में y आया है तो उसमें ing जोड़ते हैं।

  • Fly – Flying
  • Cry – crying
  • Try – Trying

(3) किसी verb के अंत में कोई व्यंजन (consonant) है और उससे पहले कोई स्वर (vowel) है तो ing जोड़ते समय उस व्यंजन को डबल करके लिखते हैं।

  • Cut – Cutting
  • Hit – Hitting
  • Put – Putting

(4) यदि किसी वर्ग के अंत में ie आया हो तो ie को हटाकर ie के स्थान पर y लिखते हैं तथा उसके बाद ing जोड़ते हैं।

  • Lie – lying
  • Die – dying
  • Tie – tying
  • Vie – vying

(5) जिन क्रियाओं के अंत में ee आए तो उसमें ing जोड़ते समय ee मैं कोई परिवर्तन नहीं करते हैं।

  • See – Seeing
  • Agree – Agreeing
  • Fleeing

(6) जिन क्रियाओं के अंत में एक L लाता है तथा उससे पहले कोई स्वर हो तो उसमें ing जोड़ते समय डबल L कर देते हैं।

  • Quarrel – quarrelling
  • Travel – Travelling

Note – American English में ing जोड़ने पर single ‘L’ ही रहता है।

Read also:

Affirmative sentences (स्वीकारत्मक वाक्य)

Present Continuous Tense के Affirmative Sentences को बनाने के लिए ऊपर दिए गए नियमों का पालन किया जाता है। नीचे दिए गए नियमों तथा सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के साधारण वाक्य बनाए जाते हैं।

Rules;

  • सबसे पहली sentence का कर्ता (subject) रखते हैं।
  • कर्ता के बाद सहायक क्रिया (helping verb) is/am/are रखी जाती है।
  • सहायक क्रिया के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म ing जोड़ कर रखते हैं।
  • इसके बाद वाक्य का कर्म (object) रखते हैं।
  • ऑब्जेक्ट के बाद अगर कोई अन्य शब्द (other words) आए हैं, तो उन्हें रखते हैं।
  • अंत में full stop को प्रयोग करते हैं।

Sentence Structure: Subject + is/am/are + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. काजल स्कूल जा रही है।
Kajal is going to School.

2. वह अब सो रहा है।
He is sleeping now.

3. खिलाड़ी विश्राम कर रहे हैं।
The players are taking a rest.

4. हम नहा रहे हैं।
We are taking a bath.

5. हेमा फूल तोड़ रही है।
Hema is plucking flowers.

6. घोड़े दौड़ रहे हैं।
The horses are running.

7. हम पुस्तकें खरीद रहे हैं।
We are buying books.

8. आकाश क्रिकेट खेलने जा रहा है।
Aakash is going to play cricket.

9. अभी मैं सोने जा रहा हूं।
Now I am going to sleep.

10. वे गाना गा रहे हैं।
They are singing a song.

11. हम अपने नाव बना रहे हैं।
We are making a boat.

12. वह साइकिल चला रहा है।
He is riding a bicycle.

13. तुम विज्ञान पढ़ रहे हो।
You are reading science.

14. मिताली रो रही है।
Mitali is crying.

15. वे आपस में बात कर रहे हैं।
They are talking to each other.

16. सुधा पानी पी रही है।
Sudha is drinking water.

17. कुत्ता भौंक रहा है।
The dog is barking.

18. तुम कार चला रहे हो।
You are driving a car.

19. मैं किताब खरीद रही हूं।
I am buying a book.

20. लड़के कमरा साफ कर रहे है।
The boys are cleaning the room.

21. वह इस नदी में तैर रहा है।
He is swimming in this river.

22. तुम अपनी गलती स्वीकार कर रहे हो।
You are accepting your mistake.

23. वह तुमसे मिलने के लिए पागल हो रहा है।
He is going crazy to meet you.

24. वह अपने कमरे की सजावट कर रहा है।
He is decorating his room.

25. तुम पुस्तक के पन्ने पढ़ रहे हो।
You are reading the pages of a book.

26. राम और श्याम मेरी कंपनी में काम कर रहे हैं।
Ram and Shyam are working in my company.

27. मैं इन पहेलियों का उत्तर ढूंढ रहा हूं।
I am looking for answers to these riddles.

28. मैं आपका प्रस्ताव स्वीकार कर रहा हूं।
I am accepting your offer.

29. तुम बिना बात पर झगड़ रहे हो।
You are fighting for nothing.

30. ये लोग विद्यालय परिसर में सिगरेट पी रहे हैं।
These people are smoking cigarettes in the school premises.

Read also:

Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)

Negative Sentences बनाने के लिए बहुत ही सरल स्ट्रक्चर है। Helping verb is/am/are के के बाद not लगाते हैं।

Singular subjects के साथ is not/isn’t, plural subjects के साथ are not/aren’t तथा I के am not का प्रयोग करते हैं।

  • सबसे पहले कर्ता रखते हैं।
  • कर्ता के बाद helping verb is/am/are लगाते हैं।
  • उसके बाद not का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद मुख्य क्रिया की first form में ing जोड़कर रखते हैं।
  • मुख्य क्रिया बाद के कर्म (object) रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्दों को रखते हैं।

नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार negative sentences  को बनाते हैं।

Structure: Subject + is/am/are + not + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. वह अब काम नहीं कर रहा है।
He is not working now.

2. हम एक घोड़ा नहीं खरीद रहे हैं।
We are not buying a horse.

3. तुम पुस्तक नहीं पढ़ रहे हो।
You are not reading a book.

4. मैं मैदान में नहीं खेल रहा हूं।
I am not playing in the field.

5. सुमन बच्चों को नहीं पढ़ा रही है।
Suman is not teaching the children.

6. मैं आपको नहीं बुला रही हूं।
I am not calling you.

7. कमल सिनेमा नहीं जा रहा है।
Kamal is not going to cinema.

8. सुमित बाजार नहीं जा रहा है।
Sumit is not going to market.

9. मैं अपना कार्य नहीं कर रहा हूं।
I am not doing my work.

10. उसे डर नहीं लग रहा है।
He is not fearing.

11. मैं मिठाई नहीं बना रही हूं।
I am not making sweet.

12. तुम खाना नहीं खा रहे हो।
You are not eating the food.

13. हम पपीता नहीं बेच रहे हैं।
We are not selling the papaya.

14. शक्ति गाना नहीं गा रही है।
Shakti is not singing a song.

15. सिमरन मैदान में नहीं खेल रही है।
Simran is not playing in the field.

16. वह कहानी नहीं लिख रहा है।
He is not writing a story.

17. बच्चा नहीं रो रहा है।
The child is not weeping.

18. मैं गाना नहीं बजा रही हूं।
I am not playing a song.

19. मैं नहीं सो रहा हूं।
I am not sleeping.

20. वह पुस्तक नहीं पढ़ा रहा है।
He is not reading a book.

21. चोर बैंक से चोरी नहीं कर रहे हैं।
Thieves are not stealing from the bank.

22.  जज साहब अपराधियों को सजा नहीं दे रहे हैं।
The judges are not punishing the criminals.

23. वह मुझे सही जानकारी नहीं दे रहा है।
He is not giving me correct information.

24. इस अस्पताल के डॉक्टर मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं।
The doctors of this hospital are not treating the patients

25. कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों को बात नहीं करने दे रहा है।
The room invigilator is not allowing the examinees to talk.

26. खिलाड़ी मैच अच्छी तरह नहीं खेल रहे हैं।
Players are not playing the match well.

27. वह नए कपड़े दुकान से खरीद रहा है।
He is buying new clothes from the shop.

28. हमारे शहर में आज बरसात नहीं हो रही है।
It is not raining in our city today.

29. किसान अब अपनी फसल नहीं काट रहे हैं।
Farmers are no longer harvesting their crops.

30. यह रसोईया स्वादिष्ट भोजन नहीं पका रहा है।
This cook is not cooking delicious food.

Read also:

Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

Present Continuous Tense के इंटेरोगेटिव सेंटेंसेस दो तरह से बनाए जाते हैं पहले क्या से शुरू होने वाले भाग तथा दूसरे जिनके बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है। दोनों तरह के प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के नियम व स्ट्रक्चर नीचे दिए गए हैं।

Yes-No Type Interrogative Sentences

‘क्या’ से शुरू होने वाले वाक्य Yes-No Type कहलाते हैं। इन वाक्यों मैं ‘क्या’ की अंग्रेजी नहीं लगाई जाती है उनकी जगह is/am/are को वाक्य के प्रारंभ में रखते हैं। नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर को समझें;

Structure: Is/Am/Are + Subject + Verb I + ing + Object + other words + ?

Examples:

1. क्या वह आज भी क्रिकेट खेल रहा है?
Is he playing cricket even today?

2. क्या तुम अब दिल्ली जा रहे हो?
Are you going to Delhi now?

3. क्या ये सब लोग फिल्म देख रहे हैं?
Are these people watching the film?

4. क्या तुम ताजमहल देखने जा रहे हो?
Are you going to see the Taj Mahal?

5. क्या गांव में बरसात हो रही है?
Is it raining in the village?

6. क्या ये बच्चे खाने का इंतजार कर रहे हैं?
Are these children waiting for the food?

7. क्या तुम किसी से बात कर रहे हो?
Are you talking to someone?

8. क्या वह छत पर पतंग उड़ा रहा है?
Is he flying a kite on the roof?

9. क्या वे लड़के कमरे में अध्ययन कर रहे हैं?
Are those boys studying in the room?

10. क्या तुम्हारे पिताजी अब ऑफिस जा रहे हैं?
Is your father going to office?

11. क्या वह इस कंपनी को ज्वाइन कर रहा है?
Is he joining this company?

12. क्या रमेश अपना खेत जोत रहा है?
Is Ramesh ploughing his field?

13. क्या बच्चे शरारत कर रहे हैं?
Are the children making a noise?

14. क्या तुम अपने माता-पिता की बात मान रहे हो?
Are you obeying your parents?

15. क्या राजा जनता को संबोधित कर रहा है?
Is the king addressing the people?

16. क्या कवि अपनी कविताएं पढ़ रहा है?
Is the poet reading his poems?

17. क्या तुम फल तोड़ रहे हो?
Are you plucking flowers?

18. क्या वह अपनी पत्नी के साथ घूम रहा है?
Is he walking with his wife?

19. क्या क्या तुम इस बस से जा रहे हो?
Are you going by this bus?

20. क्या मैं आपको गाली दे रहा हूं?
Am I abusing you?

21. क्या वह इतिहास की पुस्तक से प्रश्नों के उत्तर ढूंढ रहा है?
Is he looking for answers to questions from the book of History?

22. क्या राजा अपने दुश्मनों पर आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है?
Is the king preparing to attack his enemies?

23. क्या माली लाल गुलाब के फूलों को तोड़ रहा है?
Is the gardener plucking the red roses?

24. क्या वह एक नई कहानी लिख रहा है?
Is he writing a new story?

25. क्या प्रधानमंत्री जी लाल किले पर भाषण दे रहे हैं?
Is the Prime Minister giving a speech at the Red Fort?

26. क्या ये लोग सरकार का विरोध कर रहे हैं?
Are these people opposing the government?

27. क्या यह दुकानदार लोगों को ठग रहा है?
Is this shopkeeper cheating people?

28. क्या आपकी दादाजी सरकार के लिए काम कर रहे हैं?
Is your grandfather working for the government?

29. क्या तुम इन चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रहे हो?
Are you registering a complaint against these thieves?

30. क्या सिपाही इन लोगों को गिरफ्तार कर रहा है?
Is the constable arresting these people?

Read also:

Wh-word Type Interrogative Sentences

जो वाक्य किसी क्वेश्चन वर्ड से शुरू होते हैं, wh-word type Interrogative Sentences कहलाते हैं। इनको हिंदी से अंग्रेजी में बनाने के लिए हिंदी वाक्य में आए हुए प्रश्न वाचक शब्द की अंग्रेजी को सबसे पहले रखते हैं। नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार वाक्यों को बनाते हैं।

Structure: Question word + is/am/are + verb I + ing + object + other words + ?

Examples:

1. तुम क्या कर रहे हो?
What are you doing?

2. वे बातें क्यों कर रहे हैं?
Why are they talking?

3. उल्लू क्यों उड़ रहा है?
Why is the owl flying?

4. कुत्ता  उस पर क्यों भौंक रहा है?
Why is the dog barking at him?

5. तुम अब बात क्यों कर रहे हो?
Why are you talking now?

6. वे कल मैच खेलने कहां जा रहे हैं?
Where are they going to play the match tomorrow?

7. तुम झगड़ा क्यों कर रहे हो?
Why are you quarrelling?

8. तुम कितना पानी पी रहे हो?
How much water are you drinking?

9. वह कितनी दूर दौड़ रहा है?
How far is he running?

10. बच्चा कितना दूध पी रहा है?
How much milk is the child drinking?

11. वह कमरे में क्यों रो रही है?
Why is she weeping in the room?

12. वे अब किसे बुला रहे हैं?
Whom are they calling now?

13. तुम किसका इंतजार कर रहे हो?
For whom are you waiting?

14. धोबी कपड़े क्यों धो रहा है?
Why is the washerman washing the clothes?

16. वह इन दिनों कहां पढ़ाई कर रहा है?
Where is he is studying now these days?

17. वह लड़की बस का इंतजार कहां कर रही है?
Where is that girl waiting for the bus?

18. अंबानी अपनी कंपनी की स्थापना कब कर रहा है?
When is Ambani establishing his company?

19. बारिश कहां हो रही है?
Where is it raining?

20. मैं उसकी बात क्यों मान रहा हूं?
Why am I obeying him?

21. लोग सड़क पर विद्रोह क्यों कर रहे हैं?
Why are people revolting on the street?

22. आपका दुश्मन आप को धमकी क्यों दे रहा है?
Why is your enemy threatening you?

23. लोग आदित्य की ऑफिस में क्या कर रहे हैं?
What are people doing in Aditya’s office?

24. वह आदमी मुझसे कौन से अस्पताल का रास्ता पूछ रहा है?
To which hospital is that man asking me?

25. आपका बेटा किस देश में नौकरी कर रहा है?
In which country is your son working?

26. आप बाजार से किसके लिए कपड़े खरीदने जा रहे हैं?
For whom are you going to buy clothes from the market?

27. वह अपनी जन्मदिन की पार्टी किस को आमंत्रित कर रहा है?
To whom is he inviting his birthday party?

28. यह व्यक्ति लोगों के लिए क्या प्रयास कर रहा है?
What is this person trying to do for the people?

29. तुम यह कार्य किसकी मदद से कर रहे हो?
With whose help are you doing this work?

30. वह अब कितने लोगों को नौकरी पर रख रहा है?
How many people is he hiring now?

Read also:

Interrogative Negative Sentences

Interrogative Negative Sentences बनाने के लिए सब्जेक्ट के बाद not का प्रयोग करते हैं। नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर को ध्यान से समझें तथा उसके अनुसार वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी मनाने का प्रयास करें।

Structure for yes-no type questions: Is/Am/Are + Subject + not + Verb I + Object + Other Words + ?

Examples:

1. क्या मैं मुंबई नहीं आ रहा हूं?
Am I not coming to Mumbai?

2. क्या हम लोग अखबार नहीं पढ़ रहे हैं?
Are we not reading the newspaper?

3. क्या तुम भाई को पत्र नहीं लिख रहे हो?
Are you not writing a letter to your brother?

4. क्या वे लोग पार्क नहीं आ रहे हैं?
Are they not coming to the park?

5. क्या वह पानी नहीं पी रहा है?
Is he not drinking water?

6. क्या वह पार्टी में गाना नहीं गा रही है?
Is she not singing in the party?

7. क्या मोहन पटना नहीं जा रहा है?
Is Mohan not going to Patna?

8. क्या राम और श्याम खाना नहीं खा रहे हैं?
Are Ram and Shyam not eating the food?

9. क्या श्याम यहां नहीं पढ़ रहा है?
Is Shyam not studying here?

10. क्या सुधा नहीं सो रही है?
Is Sudha not sleeping?

11. क्या बच्चे पतंग नहीं उड़ा रहे हैं?
Are the children not flying kites?

12. क्या वह इतिहास का पाठ याद नहीं कर रहा है?
Is he learning the lesson of history?

13. क्या तुम विलियम शेक्सपियर की कविताएं नहीं पढ़ रहे हो?
Aren’t you reading the poems of William Shakespeare?

14. क्या तुम इन लोगों के साथ विदेश नहीं जा रहे हो?
Aren’t you going abroad with these people?

15. क्या वह अपने अभिभावकों से बात नहीं कर रहा है?
Is he not talking to his parents?

16. क्या सोहन जुलाई में एक नई कार नहीं खरीद रहा है?
Is Sohan not buying a new car in July?

17. क्या बे आसमान में हवाई जहाज नहीं उड़ा रहे हैं?
Aren’t airplanes flying in the bay sky?

18. क्या यह बच्चा खिलौनों के लिए नहीं रो रहा है? Isn’t this baby crying for toys?

19. क्या राष्ट्रपति जी इन लोगों को पुरस्कार नहीं दे रहे हैं?
Is the president not giving awards to these people?

20. क्या ये किसान सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं?
Are these farmers not opposing the government?

You may like also:

Structure for wh-word type questions: Question word + is/am/are + Subject + not + Verb I + Object + Other Words +?

Examples:

1. पुलिस चोरों को क्यों नहीं पकड़ रही है?
Why are the police not catching the thieves?

2. राधा अपने गांव क्यों नहीं जा रही है?
Why is Radha not going to her village?

3. वह बाग में क्यों नहीं सो रहा है?
Why is he not sleeping in the garden?

4. लड़के मैदान में क्या नहीं खेल रहे हैं?
What are the boys not playing in the garden?

5. वह मदद क्यों नहीं कर रहा है?
Why is he not helping him?

6. मोहन अपना पाठ याद क्यों नहीं कर रहा है?
Why is Mohan not learning his lesson?

7. दरवाजा कौन नहीं खुल रहा है?
Who is not opening the door?

8. तुम नाश्ता क्यों नहीं कर रहे हो?
Why are you not eating your breakfast?

9. लड़के अपनी गलती क्यों नहीं मान रहे हैं?
Why are the was not accepting their mistakes?

10. आप परीक्षा की तैयारी क्यों नहीं कर रहे हो?
Why are you not preparing for the exam?

Use of Present Continuous Tense in Hindi

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग निम्नलिखित कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए होता हैं;

(A) Present Continuous Tense द्वारा उन कार्य घटनाओं को व्यक्त किया जाता है जो किसी व्यक्ति के बोलने के समय हो रही हों अर्थात घटनाएं हमारी आंखों के सामने घट रही हों।

Examples:

1. वह बाग में घूम रहा है।
He is walking in the garden.

2. राहुल इतिहास की पुस्तक पढ़ रहा है।
Rahul is reading the book of history.

3. अध्यापक अंग्रेजी ग्रामर पढ़ा रहे हैं।
The  teacher is teaching the grammar.

4. मैं उसे डांट रहा हूं।
I am scolding him.

5. मोहन अपने दादाजी के साथ खाना खा रहा है।
Mohan is eating the food with his grandfather.


(B) प्रेजेंट कंटीन्यूअस का प्रयोग उन कार्य घटनाओं के लिए भी होता है जो किसी व्यक्ति के बोलने के समय भले ही ना हो रही हो किंतु उन दिनों चल रही हों।

Examples:

1. राहुल आजकल कंप्यूटर सीख रहा है।
Rahul is learning computer these days.

2. वह कानपुर में रह रहा है।
He is living in Kanpur.

3. सीता संस्कृत सीख रही है।
Sita is learning Sanskrit.

4. अमर आजकल पढ़ाई नहीं कर रहा है।
Amar is not studying these days.

5. वह उत्तराखंड में काम कर रहा है।
He is working in Uttarakhand.


(C) Present Continuous Tense का प्रयोग कौन कार्य घटनाओं के लिए किया जाता है जो पूर्व नियोजित (pre-planned) हों या निकट भविष्य में होने वाले हो।

Examples:

1. वह कल छाता खरीदने जा रहा है।
He is going to buy an umbrella.

2. हमारे देश के प्रधानमंत्री सोमवार को आ रहे हैं।
The prime minister of our country is coming on Monday.

3. वे कल नया लैपटॉप खरीदेंगे।
They are going to buy a new laptop.

4. रोहन अपने अंकल से मिलने जनवरी में जा रहा है।
Rohan is coming to meet his uncle in January.

5. वे 2 जुलाई को आगरा पहुंच रहे हैं।
They are coming to Agra on 2 July.

Use of Stative Verbs


Present Continuous Tense Examples in Hindi

  • मैं अभी नाच रहा हूं। (I am dancing now.)
  • वह वहां काम कर रहा है। (He is working there.)
  • राजेश बाजार से सब्जी वाला रहा है। (Rajesh is bringing vegetables from the market)
  • लोग धूप में बैठे हैं। (People are sitting in the sunshine.)
  • आपका भाई आपका इंतजार कर रहा है। (Your brother is waiting for you.)
  • राधा आपको बुला रही है। (Radha is calling you.)
  • दादाजी मंदिर में पूजा कर रहे हैं। (Grandmother is worshiping in the temple.)
  • श्याम अभी फल खा रहा है। (Shyam is eating the fruit now.)
  • रेखा फोन पर बात कर रही है। (Rekha is talking on the phone.)
  • हम रामायण देख रहे हैं। (We are watching the Ramayana.)
  • लड़का शोर नहीं कर रहा है। (The boy is not making a noise.)
  • आपका कुत्ता क्यों भोंक रहा है? (Why is your dog barking?)
  • यह व्यक्ति किस से मिलने जा रहा है? (Who is this person going to meet?)
  • तुम उस आदमी को क्यों गाली दे रहे हो?(Why are you abusing that man?)
  • आप के जानवर मेरे खेत में क्यों चल रहे हैं? (Why are your animals walking in my field?)
  • ये लोग किस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? (Which exam are these people preparing for?)
  • ड्राइवर सड़क पर ट्रक तेज चला रहा है। (The driver is driving the truck fast on the road.)
  • किसान अपनी फसल काट रहे हैं। (Farmers are harvesting their crops.)
  • वह इन दिनों मुंबई में रह रहा है। (He is living in Mumbai these days.)
  • सीता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही है। (Sita is giving good education to her children.)
  • पिताजी ऑफिस में काम कर रहे हैं। (Dad is working in the office.)
  • मेरा बच्चा अभी सो रहा है। (My baby is sleeping now.)
  • मैं बाजार से सब्जी खरीदने जा रहा हूं।  (I am going to buy vegetables from the market.)
  • वह एक नई कार खरीदने जा रहा है।  (He is going to buy a new car.)

Present Continuous Tense Exercises in Hindi Hindi to English Translation

Sentence for practice (अभ्यास के लिए वाक्य)

Exercise – 1

1. मेरा भाई साइकिल चला रहा है।
2. सितारे चमक रहे हैं।
3. कोई मेरा पीछा कर रहा है।
4. मैं विज्ञान की किताब पढ़ रही हूं।
5. मैं उसका इंतजार कर रहा हूं।
6. तुम मुझे नहीं हंसा रहे हो।
7. मैं नहीं नहा रहा हूं।
8. वे नमाज नहीं पढ़ रहे हैं।
9. हम झूठ नहीं बोल रहे हैं।
10. वह एक पुस्तक नहीं खरीद रहा है।
11. क्या किताबें छापी जा रही हैं?
12. क्या आप व्यस्त रह रहे हो?
13. क्या मेरे पापा को कोई याद कर रहा है?
14. क्या वह रो रहा है?
15. क्या यह बच्चा खेल रहे है?
16. यह लड़के शरारत क्यों कर रहे हैं?
17. वह मेरी मदद क्यों कर रहा है?
18. शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं?
19. मैं तुम्हें क्या कह रहा हूं?
20. वह तुम्हारी मदद क्यों कर रहा है?

Answers of Exercise – 1

1. My brother is riding a bicycle.
2. The stars are shining.
3. Someone is following me.
4. I am reading a book on Science.
5. I am waiting for him.
6. You’re not making me laugh.
7. I am not taking a bath.
8. They are not offering Namaz.
9. We are not telling a lie.
10. He is not buying a book.
11. Are the books being printed?
12. Are you keeping busy?
13. Is anyone missing my father?
14. Is he crying?
15. Is this kid playing?
16. Why are these boys doing mischief?
17. Why is he helping me?
18. What are  the teachers teaching?
19. What am I telling you?
20. Why is he helping you?

Exercise – 2

  1. बच्चे चाकू से खेल रहे हैं।
  2. वह अपनी गाय चरा रहा है।
  3. मैं अभी चित्र बना रहा हूं।
  4. सोहन इस समय अपनी दुकान चला रहा है।
  5. वे थिएटर में फिल्म देख रहे हैं।
  6. लाइनमैन बिजली सही कर रहा है।
  7. अध्यापक बच्चों को गणित पढ़ा रहे हैं।
  8. प्रधानाचार्य जी हमें निर्देश दे रहे हैं।
  9. तुम बहुत शोर कर रहे हो।
  10. सीमा बात कर रही है।
  11. अजय हमें परेशान कर रहा है।
  12. पुलिस इस अपराधी को पकड़ रही है।
  13. जज साहब अपना फैसला सुना रहे हैं।
  14. ये बच्चे विद्यालय से वापस आ रहे हैं।
  15. तुम दूसरों का मजाक बना रहे हो।
  16. यह विद्यार्थी बहुत मेहनत कर रहा है।
  17. उसका भाई हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।
  18. सागर आजकल कानपुर में रह रहा है।
  19. तुम्हारा भाई पिताजी की बातें सुन रहा है।
  20. मैं इस कंपनी में काम कर रहा हूं।

Read more exercises:

Exercise – 2 Answers

  1. Children are playing with knives.
  2. He is grazing his cow.
  3. I am drawing now.
  4. Sohan is currently running his own shop.
  5. They are watching a movie in the theatre.
  6. The lineman is correcting the power.
  7. Teachers are teaching maths to children.
  8. The principal is giving us instructions.
  9. You are making a lot of noise.
  10. Seema is talking.
  11. Ajay is bothering us.
  12. Police is catching this criminal.
  13. The judge is giving his verdict.
  14. These kids are coming back from school.
  15. You are making fun of others.
  16. This student is working very hard.
  17. His brother is giving high school exams.
  18. Sagar is currently living in Kanpur.
  19. Your brother is listening to father’s words.
  20. I am working in this company.

Exercise – 3

  1. रामू मेरी बात नहीं मान रहा है।
  2. राजेश पत्र नहीं लिख रहा है।
  3. माताजी पूजा नहीं कर रही है।
  4. मैं उससे मिलने नहीं जा रहा हूं।
  5. श्याम इस जगह को नहीं छोड़ रहा है।
  6. लड़के आज फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं।
  7. सपना इस पुस्तक को नहीं खरीद रही है।
  8. राजा अपने गांव का भ्रमण नहीं कर रहा है।
  9. राजेश इन दिनों आगरा में काम नहीं कर रहा है।
  10. तुम्हारा भाई परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा है।
  11. यह चोर यहां चोरी नहीं कर रहे हैं।
  12. जज साहब इन अपराधियों को सजा नहीं दे रहे हैं।
  13. हमारा कुत्ता आज नहीं भौंक रहा है।
  14. वह अपने बाग से फल नहीं तोड़ रहा है।
  15. नेताजी जनता से बात नहीं कर रहे हैं।

Exercise – 3 Answers

  1. Ramu is not listening to me.
  2. Rajesh is not writing the letter.
  3. Mother is not worshiping.
  4. I am not going to meet him.
  5. Shyam is not leaving this place.
  6. The boys are not playing football today.
  7. Sapna is not buying this book.
  8. Raja is not visiting his village.
  9. Rajesh is not working in Agra these days.
  10. Your brother is not preparing for the exam.
  11. These thieves are not stealing here.
  12. The judge is not punishing these criminals.
  13. Our dog is not barking today.
  14. He is not plucking fruit from his orchard.
  15. Netaji is not talking to the public.

Exercise – 4

  1. क्या आप हमारी मदद कर रहे हैं?
  2. क्या वह इस समस्या का समाधान कर रहा है?
  3. क्या यह लड़की अपने माता-पिता की बात मान रही है?
  4. क्या तुम इस कंप्यूटर की मरम्मत कर रहे हो?
  5. क्या पेंटर दीवारों पर चित्र बना रहा है?
  6. क्या वह नई घड़ी खरीद रहा है?
  7. क्या यह बच्चा रो रहा है?
  8. क्या तुम अपनी गलतियां मान रहे हो?
  9. क्या वह जंगल से होकर गुजर रहा है?
  10. क्या श्याम दो गाय खरीदने जा रहा है?
  11. क्या आप बाजार से सब्जियां खरीदने जा रहे हैं?
  12. क्या तुम जनता की परेशानियों को समझ रहे हो
  13. क्या आतंकवादी इस शहर में विस्फोट करने की योजना बना रहे हैं?
  14. क्या अध्यापक आपको घर पढ़ा रहे हैं?
  15. क्या वह सोने की खोज कर रहा है?
  16. क्या सोहन अपने पुराने कपड़ों को बेच रहा है?
  17. क्या राजा अपने मंत्रियों को डांट रहा है?
  18. क्या यह साधु लोगों को भड़का रहा है?
  19. क्या आप मंदिर में बजरंगबली की पूजा कर रहे हैं?
  20. क्या वह हनुमान चालीसा पढ़ रहा है?

Exercise – 4 Answers

  1. Are you helping us?
  2. Is he solving this problem?
  3. Is this girl obeying her parents?
  4. Are you repairing this computer?
  5. Is the painter drawing on the walls?
  6. Is he buying a new watch?
  7. Is this baby crying?
  8. Are you admitting your mistakes?
  9. Is he passing through the forest?
  10. Is Shyam going to buy two cows?
  11. Are you going to buy vegetables from the market?
  12. Do you understand the problems of the people?
  13. Are terrorists planning to blast this city?
  14. Is the teacher teaching you at home?
  15. Is he searching for gold?
  16. Is Sohan selling his old clothes?
  17. Is the king scolding his ministers?
  18. Is this sage inciting people?
  19. Are you worshiping Bajrangbali in the temple?
  20. Is he reading Hanuman Chalisa?

Exercise – 5

  1. वह अब कहां रह रहा है?
  2. तुम यहां क्या कर रहे हो?
  3. सोहन कहां जा रहा है?
  4. आपकी माताजी क्या पका रहे हैं?
  5. तुम खाना कहां खा रहे हो?
  6. वह श्रीनगर कब जा रहा है?
  7. किसका बेटा अमेरिका में नौकरी कर रहा है?
  8. आपका घर कौन सजा रहा है?
  9. इस नदी से पानी कौन भर रहा है?
  10. जंगल में कितने जानवर घूम रहे हैं?
  11. वह इस समय किससे मिलने जा रहा है?
  12. सोहन आज रात क्या करने जा रहा है?
  13. आपका भाई दिल्ली में क्या खरीद रहा है?
  14. क्या वह आपकी बात नहीं मान रहा है?
  15. क्या यह लड़की कल परीक्षा देने नहीं जा रहे? हैं?
  16. क्या तुम अपने अभिभावकों से बात नहीं कर रहे हो?
  17. श्याम अपनी गलती क्यों नहीं मान रहा है?
  18. रोहन कल आगरा क्यों नहीं आ रहा है?
  19. इस शहर के लोग सफाई क्यों नहीं कर रहे हैं?
  20. नेताजी आपसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं?
  21. यह दुकानदार लोगों को धोखा क्यों दे रहा है?

Exercise – 5 Answers

  1. Where is he living now?
  2. What are you doing here?
  3. Where is Sohan going?
  4. What is your mother cooking?
  5. Where are you eating food?
  6. When is he going to Srinagar?
  7. Whose son is working in America?
  8. Who is decorating your house?
  9. Who is filling this river with water?
  10. How many animals are roaming in the forest?
  11. Whom is he going to meet at this time?
  12. What is Sohan going to do tonight?
  13. What is your brother buying in Delhi?
  14. Is he not listening to you?
  15. Is this girl not going to take the exam tomorrow? Are?
  16. Aren’t you talking to your parents?
  17. Why is Shyam not admitting his mistake?
  18. Why is Rohan not coming to Agra tomorrow?
  19. Why are the people of this city not cleaning?
  20. Why is Netaji not talking to you
  21. Why is this shopkeeper cheating people?

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Present Continuous Tense के बारे में Hindi में सीखा इस पोस्ट में आपने प्रजेंट कंटीन्यूअस टेंस के सभी rules, examples तथा exercises के बारे में पढ़ा है। Present Tense का दूसरा भाग Present Continuous Tense का होता है। इस टेंस से पहले आपको प्रजेंट इन्डेफिनिट टेंस सीखना पड़ता है। वर्तमान काल के बारे में व्यक्त करने के लिए प्रजेंट टेंस का प्रयोग करते हैं। इसके चारों भागों को सीखने के बाद हम अपनी बात को व्यक्त कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *