Past Indefinite Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises (Simple Past Tense in Hindi). पास्ट इंडेफिनिट टेंस इन हिंदी। Examples of past indefinite tense in Hindi. Hindi to English translation sentences of past indefinite tense. अनिश्चित भूतकाल या सामान्य भूतकाल टेंस हिंदी में सीखिए।

Past Indefinite Tense का प्रयोग उन घटनाओं या कार्यों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में समाप्त हुये हैं। Past Indefinite Tense टेंस के प्रयोग से पता चलता है कि कार्य पूरी तरह से समाप्त हो गया है अर्थात आगे उसके जारी रहने की कोई संभावना नहीं है। Past Indefinite Tense को Hindi में अनिश्चित भूतकाल या सामान्य भूतकाल कहते हैं। जैसे;

1. उसने कल एक गाय खरीदी।
He bought a new cow.

2. मैंने पिछले सप्ताह आपको एक पत्र भेजा।
I sent you a letter last week.

3. तुमने रविवार को मुझे फोन किया।
You phoned me on Sunday.

4. इस लड़के ने कमरे की सफाई की।
This boy cleaned the room.

5. हमने शाम को मैच जीता।
We won the match in the evening.

6. उन्होंने इस समस्या का समाधान किया।
They solved this problem.

7. सोहन ने कल एक नया छाता खरीदा।
Sohan bought a new umbrella yesterday.

Note: Past Indefinite Tense के ऊपर दिए गए उदाहरणों से ज्ञात होता है कि कार्य घटना पूरी तरह समाप्त हो चुकी है तथा इन वाक्यों की संरचना कर्ता के साथ मुख्य क्रिया की सेकंड फॉर्म का प्रयोग करके हुई है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Past Indefinite Tense के Hindi में सभी rules, examples तथा exercises Hindi to English Translation को हल करना सीखेंगे।

Past Indefinite Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Past Indefinite Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises

Past indefinite tense in Hindi (Simple past tense in Hindi)

Past indefinite Tense का प्रयोग वाक्यों में दिए गए भूतकाल के कार्यों या घटनाओं को व्यक्त किया जाता है। Past Indefinite Tense से व्यक्त होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा किए हुए कार्य की समाप्ति हो चुकी है जो कि अब आगे जारी नहीं रह सकता है। इस टेंस को (simple past tense) सिंपल पास्ट टेंस भी कहते हैं। जैसे;

  • मैंने आपको कल ₹100 दिए। (I gave you ₹100 yesterday.)
  • उसने रात को यह कुर्सी तोड़ी। (He broke this chair at night.)
  • श्याम जनवरी में आगरा गया। (Shyam went to Agra in January.)
  • रोहन ने यह कार 1990 में खरीदी। (Rohan bought this car in 1990.)
  • उसने यह घड़ी दो दिन पहले खरीदी। (He bought this watch two days back.)
  • मैंने कल आपको नहीं पहचाना।  (I didn’t recognize you yesterday.)
  • जनता ने उसे चोरों से बचाया। (The public saved him from thieves.)

Explanation: ऊपर दिए गए वाक्यों में से पहले वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा किसी को ₹100 देने का कार्य हुआ है जो कि अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

दूसरे वाक्य में कुर्सी तोड़ने का कार्य रात को हुआ अर्थात किसी व्यक्ति द्वारा कुर्सी पूरी तरह से टूट चुकी है।

तीसरे वाक्य में श्याम का आगरा जाने का कार्य जनवरी में समाप्त हुआ है तथा अंत वाले वाक्य में रोहन के द्वारा 1990 में कार खरीदी गई जो कि यह समय भूतकाल का है और यह निकल चुका है।

इन वाक्यों में जिन कार्यों का बोध हुआ है, वे पूर्ण रूप समाप्त हो चुके हैं, अतः ये सभी वाक्य पास्ट इंडेफिनिट टेंस (past indefinite tense) के हैं।

Past Indefinite Tense की पहचान

Past Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में था, थी, थे, ता था, ती थी, ते थे,  या, यी, ये, दा, दी, दे आदि शब्द आते हैं। इन वाक्यों का अनुवाद Past Indefinite Tense में हिन्दी से अंग्रेजी में करते हैं। जैसे;

  • वह एक अच्छा डॉक्टर था।
  • तुम उसके मित्र थे।
  • लता मंगेशकर बहुत प्रसिद्ध गायिका थीं।
  • मैं कल आगरा जाना चाहता था।
  • वह प्रतिदिन विद्यालय जाती थी।
  • उसने बाग से फल तोड़े।
  • रामानंद ने एक नई कार नहीं खरीदी।

Past Indefinite Tense के अंग्रेजी वाक्यों में मुख्य क्रिया की second form या सहायक क्रिया was/were (to be) तथा did का प्रयोग होता है।

  • He was a good doctor.
  • You were his friend.
  • Lata Mangeshkar was a very famous singer.
  • I wanted to go to Agra tomorrow.
  • She went to school every day.
  • He plucked fruits from the orchard.
  • Ramanand did not buy a new car.

Read also:

Main Verb (मुख्य क्रिया)

Past Indefinite Tense की मुख्य क्रिया verb की first form तथा second form होती हैं। मुख्य क्रिया की सेकंड फॉर्म का प्रयोग simple/affirmative sentences में तथा फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग negative तथा Interrogative sentences में होता है। जैसे;

  • He came. (Simple)
  • He did not come. (Negative)
  • Did he come? (Interrogative)

Helping Verb सहायक क्रिया

Past indefinite tense की सहायक क्रिया did होती है। इसके अतिरिक्त verb to be की forms ‘was/were’ का प्रयोग इस टेंस में होता है।

  • I did not hit her.
  • She was ill.
  • They were in the field.

Read also:

Past Indefinite Tense Rules in Hindi

Rule (1) – Past Indefinite Tense के साधारण वाक्यों में एक वचन कर्ता तथा बहुवचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया की सेकंड फॉर्म का प्रयोग करते हैं। इनके साथ सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं होता है।

Singular subjects (एकवचन कर्ता)

  • He went. (वह दौड़ा।)
  • She played. (वह खेली।)
  • It rained. (बरसात हुई।)
  • Ram came. (राम आया।)
  • The girl danced. (लड़की नाची।)
  • The boy ran. (लड़का दौड़ा।)

Plural Subjects (बहुवचन कर्ता)

  • I went. (मैं आया।)
  • We played. (हमने खेला।)
  • You wrote. (तुमने लिखा।)
  • They ate. (उन्होंने खाया।)
  • Ram and Shyam slept. (राम और श्याम सोए।)
  • He and I waited. (मैंने और उसने इंतजार किया।)
  • The girls helped. (लड़कियों ने मदद की।)

Rule (2) – Negative तथा Interrogative Sentences में सहायक क्रिया ‘Did’ का प्रयोग होता है तथा मुख्य क्रिया की first form आती है।

  • I did not see him. (मैंने उसे नहीं देखा।)
  • She did not come. (वह नहीं आई।)
  • Did you open it? (क्या आपने इसे खोला?)
  • What did he buy? (उसने क्या खरीदा?)
  • Why did the writer say it? (लेखक ने ऐसा क्यों कहा?)

Rules (3) Past Indefinite Tense में Adverbs of Time का प्रयोग होता है। जैसे;

  • वह कल मुझे मिला। (He met me yesterday.)
  • मि. चौहान ने 2 दिन पहले मुझसे बात की। (Mr Chauhan talked to me two days ago.)

Read also:

Past Indefinite Tense Examples in Hindi

  • उसने कल दो फल तोड़े। (He plucked two fruits yesterday.)
  • तुमने मुझे 4 कलमें दे। (You gave me four pens.)
  • पिताजी ने कंप्यूटर नहीं चलाया। (Father did not operate the computer?)
  • उसने दो दिन पहले अखबार नहीं खरीदा। (He did not buy the newspaper two days ago.)
  • हमने इस गांव को पार नहीं किया। (We did not cross this village.)
  • क्या तुमने 4:00 बजे कार चलायी? (Did you drive the car at 4:00?)
  • वह 2 घंटे पहले यहां आया। (He came here 2 hours ago.)
  • लाला लाजपत राय ने मुझे अपना पता बताया। (Lala Lajpat Rai told me his address.)
  • अध्यापक ने कल दो पाठ पढ़ाए। (The teacher taught two lessons yesterday.)
  • उसने 2010 में अपनी  स्कूल की परीक्षा रद्द की। (She canceled her high school exams in 2010.)
  • उसने 10 साल पहले इस महल को खरीदा। (He bought this palace 10 years ago.)
  • क्या वह कल कानपुर गया?  (I did not give him ₹10.)
  • क्या आपने चोर को देखा? Did he go to Kanpur yesterday?
  • मैंने उसे ₹10 नहीं दिए। (I gave him ten rupees.)
  • जानवरों ने मेरी फसल बर्बाद नहीं की। (Animals didn’t ruin my crop.)
  • मैंने पास्ट इंडेफिनिट टेंस हिंदी में सीखा।(I learnt Past Indefinite Tense in Hindi.)

Read Also:

Affirmative sente nces of Past Indefinite Tense

Past indefinite tense के affirmative sentences बनाने के लिए निम्नलिखित नियमों तथा sentence structure को फॉलो करते हैं।

  • सबसे पहले वाक्य का कर्ता (subject) रखते हैं।
  • उसके बाद मुख्य क्रिया की सेकंड फॉर्म देखते हैं।
  • उसके बाद कर्म (object) रखते हैं।
  • कर्म के बाद यदि कोई अन्य शब्द (other words) आते हैं तो उन्हें रखते हैं।
  • अंत में  full stop लगाते हैं।

Note: ध्यान रखें कि साधारण वाक्यों में सहायक  क्रिया Did का प्रयोग नहीं करते हैं।

Sentence Structure: Subject + Verb II + Object + Other Words

Examples:

1. उसने कल तुम्हें दो पेंसिल दी थी।
He gave you two pencils yesterday.

2. ये लड़के अपने खिलौनों से खेले।
These boys played with their toys.

3. श्याम 2 साल पहले मुझे गणित पढ़ाता था।
Shyam used to teach me maths two years ago.

4. मैं पिछले सप्ताह पिताजी के साथ वहां गया।
I went there with Dad last week.

5. मैंने कल सुबह बगीचे में एक आम खाया।
I ate a mango in the garden yesterday morning.

6. पिछले साल तुम्हारे पिता ने एक पत्र लिखा।
Last year I wrote a letter to your father.

7. आज विद्यालय में हमने अपनी किताबें पढ़ी थीं।
Today we read our books in the school.

8. दो दिन पहले शेर ने गीदड़ को मारा था।
The Lion killed the jackal two days ago.

9. तुमने मेरी कमीज जला दी।
You burnt my shirt.

10. श्याम ने छोटे बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई।
Shyam taught English to young children.

11. हम सुबह स्कूल जा सके।
We could go to school in the morning.

12. कल इस बढ़ई ने एक मेज बनाई।
Yesterday this carpenter made a table.

13. आपकी माताजी ने मेरा पत्र पढ़ा।
Your mother read my letter.

14. वे रोज अपने दादाजी के साथ घूमने जाते थे।
He used to go for a walk with his grandfather every day.

15. तुमने पुरानी पुस्तक मेले से खरीदी थी।
You bought the old book from the fair.

16. भारतीय टीम ने क्रिकेट जीता था।
Indian team won cricket.

17. दीपाली अपनी छत पर सोती थी।
Deepali used to sleep on her terrace.

18. मुकुंद 2 किलो फल खरीदने बाजार गया।
Mukund went to the market to buy two kg of fruits.

19. तुमने एक कुख्यात चोर को पकड़ा।
You caught a notorious thief.

20. श्रीराम ने रावण का वध किया।
Shri Ram killed Ravana.

21. एक प्रसिद्ध लेखक कल अमृतसर पहुंचे।
A famous writer reached Amritsar yesterday.

22. उसने कल आपकी पुस्तक लौट आई।
He returned your book yesterday.

23. भारत ने अमेरिका से बहुत से हथियार खरीदे।
India bought many weapons from America.

24. हमने कल उसकी सहायता की।
We helped him yesterday.

25. बच्चों ने रात को गाय का दूध पिया।
The children drank cow’s milk at night.

26. तुमने कल उसे ₹500 दिए।
You gave him ₹ 500 yesterday.

27. तुम्हारे दादा जी ने कल एक व्यक्ति की मदद की। Your grandfather helped a person tomorrow.

28. सोहन ताजमहल देखने कल आगरा गया।
Sohan went to Agra to see the Tajmahal yesterday.

29. उसने अपने गांव के बारे में सभी को बताया।
He told everyone about his village.

30. उसने यह 2 साल पहले बनवाया।
He built this house two years ago.

Read also:

Negative sentences of Past Indefinite Tense

Past indefinite tense के Negative Sentences को बनाने के लिए नीचे दिए गए steps को फॉलो करते हैं।

  • सबसे पहले वाक्य का कर्ता (subject) रखते हैं।
  • उसके बाद did not या didn’t रखते हैं।
  • सहायक क्रिया के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म रखते हैं।
  • मुख्य क्रिया के बाद कर्म (object) रखते हैं।
  • कर्म के बाद यदि अन्य शब्द (other words) आए हैं उन्हें रखते हैं।
  • अंत में full  stop लगाते हैं।

Structure: Subject + did not + verb I + object+ other words

Examples:

1. तुमने कल मुझे कलम नहीं दी।
You did not give me his pen yesterday.

2. शुभम ने उसकी नई कुर्सी नहीं तोड़ी।
Shubham did not break his new chair.

3. सुधा ने सुमन को 2 दिन पहले नहीं पीटा।
Sudha did not beat Suman two days ago.

4. हमारे दोस्तों ने मुझसे झूठ नहीं बोला।
Our friends never told a lie to me

5. काली बिल्ली ने रसोई में दूध नहीं पिया।
The black cat did not drink milk in the kitchen.

6. मेरा बड़ा भाई यहां नहीं आया।
My elder brother did not come here.

7. सीमा ने तुम्हें कोई किताब नहीं दी।
Seema did not give you any book.

8.  सोहन ने मुझे यह सच नहीं बताया।
Sohan did not tell me this truth.

9. मैं अपने मित्र के साथ हॉस्टल नहीं गया।
I did not go to the hostel with my friend.

10. मैंने इस बारे में आपसे झूठ नहीं बोला।
I didn’t lie to you about this.

11. सृष्टि ने मुझे कल इतिहास नहीं पढ़ाया।
Srishti did not teach me history yesterday.

12. कमल शाम को शराब नहीं पीता था।
Kamal did not drink alcohol in the evening.

13. वे मैदान में फुटबॉल नहीं खेलते थे।
They did not play football in the field.

14. कीर्ति ने आज केले नहीं खाए।
Keerti did not eat bananas today.

15. चपरासी ने घंटी नहीं बजाई।
The peon didn’t ring the bell.

16. शेर ने हिरण का पीछा नहीं किया।
The lion did not chase the deer.

17. तोता पिंजरे से बाहर नहीं गया।
The parrot didn’t go out of the cage.

18. उस बढ़ई ने इस प्लास्टिक की कुर्सी नहीं बनाई।
That carpenter didn’t make this plastic chair.

19. वह मुझे पसंद नहीं करती थी।
She didn’t like me.

20. शिवांगी ने दूध नहीं पिया।
Shivangi did not drink milk.

21. रामू ने बगीचे में पौधों को पानी नहीं दिया।
Ramu did not water the plants in the garden.

22. इस लड़के ने अपना नया छाता मुझे नहीं दिया।
This boy did not give me his new umbrella.

23. तुम्हारे पिताजी 2 साल पहले इस शहर में नहीं आए।
Your father did not come to this city two years ago.

24. वह अपने दादाजी के साथ ताज होटल नहीं गया।
He did not go to Taj Hotel with his grandfather.

25. तुमने मुझे अपनी नौकरी के बारे में नहीं बताया।
You didn’t tell me about your job.

26. सोहन ने इस पेड़ को नहीं काटा।
Sohan did not cut this tree.

27. तुमने जानवरों को खेत से नहीं भगाया।
You did not drive the animals out of the field.

28. उसने अपनी घड़ी की मरम्मत नहीं की।
He did not repair his watch.

29. लोगों ने अपना वोट इस नेता को नहीं दिया।
People did not cast their vote for this leader.

30. लेखक ने लोगों को अपना परिचय नहीं दिया।
The author did not introduce himself to the people.

Note: Past Indefinite Tense के Negative Sentences वाक्य बनाने के लिए कुछ क्रिया-विशेषण (adverbs) तथा सर्वनाम (Pronouns) का भी प्रयोग होता है। जैसे;

Examples:

1. मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी।
I never abused anyone.

2. श्याम ने कभी ताजमहल देखने नहीं गया।
Shyam never went to see the Taj Mahal.

3. मैंने कुछ नहीं किया।
I did nothing. (I didn’t do anything.)

4. यहां कोई नहीं आया।
Nobody came here.

5. कमरे में किसी ने प्रवेश नहीं किया।
No one enter the room.

Read also:

Interrogative Sentences of Past Indefinite Tense

प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentences) दो तरह से बनाए जाते हैं; ‘क्या’ से शुरू होने वाले भक्तों तथा ‘प्रश्नवाचक शब्द’ से शुरू होने वाले वाक्य। दोनों तरह के वाक्यों को बनाने का तरीका नीचे विस्तार से समझाया गया है।

Yes-No Type Interrogative Sentences

जो वाक्य ‘क्या’ शब्द से प्रारंभ होते हैं; उन्हें Yes-No Type Questions कहा जाता है। ऐसे वाक्यों को अंग्रेजी में बनाते समय ‘क्या’ शब्द की अंग्रेजी नहीं लगाते हैं। उसकी जगह सहायक क्रिया did को वाक्य के प्रारंभ में रखते हैं तथा नीचे दिया गया सेंटेंस स्ट्रक्चर फॉलो करते हैं।

Structure: Did + subject + verb I + object + other words + ?

Examples:

1. क्या दृष्टि ने इस बच्चे को पीटा?
Did Drishti beat this child?

2. क्या तुमने मेरी कलम चुराई?
Did you steal my pen?

3. क्या मधु ने कल मीठे फल खाए?
Did Madhu eat sweet fruits yesterday?

4. क्या वह अपनी पुस्तक विद्यालय लाई थी?
Did she bring her book to school?

5. क्या हमारे मित्रों ने इस बाग के फल खाए?
Did our friends eat the fruits of this garden?

6. क्या हमने होटल में कल चाय पी?
Did we have tea at the hotel yesterday?

7. क्या हमने तुम्हें भोज पर आमंत्रित किया था?
Did we invite you to dinner?

8. क्या छात्रा परीक्षा में पत्र लिखती थीं?
Did the students write letters in the examination?

9. क्या वे सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ते थे?
Did they study in the most famous University?

10. क्या हम पुराने गीत को सुनते थे?
Did we listen to old songs?

11. क्या गीता अपना पाठ याद करती थी?
Did Geeta learn her lesson?

12. क्या कल वंश ने तुम्हें खाना दिया?
Did Vansh give you food?

13. क्या राघव ने मुझे कभी गणित पढ़ाया?
Did Raghav ever teach me mathematics?

14. क्या पारुल अपने बहन की शादी में नाची ?
Did Parul dance at her sister’s wedding?

15. क्या माधव ने दोबारा झूठ बोला?
Did Madhav tell a lie again?

Read also:

16. क्या वे नाश्ते के लिए चना लाए थे?
Did they bring gram for breakfast?

17. क्या तुमने मुझे आमंत्रित किया?
Did you invite me?

18. क्या चित्रकार ने बहुत सुंदर चित्र बनाया?
Did the painter paint a beautiful picture?

19. क्या काव्या ने सड़क पर साइकिल चलाई?
Did Kavya ride a bicycle on the road?

20. क्या वे कमल को प्रतिदिन पढ़ाते थे?
Did they teach Kamal everyday?

21. क्या जादूगर ने कार्यक्रम में काला जादू दिखाया?
Did the magician show black magic in the show?

22. क्या तुमने 5:00 बजे दुकान खोली?
Did you open the shop at 5:00?

23. क्या उसने 5 घंटे पुस्तक पढ़ी?
Did he read the book for 5 hours?

24. क्या तुमने 2 दिन पहले इस आदमी को बाजार में देखा?
Did you see this man in the market two days ago?

25. क्या रोहन ने अपने गायों को घास डाली?
Did Rohan give grass to his cows?

26. क्या छात्रों ने परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त किए?Did the students get good marks in the exam?

27. क्या इस बूढ़े व्यक्ति ने आपको कहानी सुनाई
Did this old man tell you the story?

28.क्या तुमने कल बस की टिकटें खरीदी?
Did you buy bus tickets yesterday?

29. क्या उसने आपको यह जानकारी दी?
Did he give you this information

30. क्या आपने यह घर 1990 में बनाया?
Did you build this house in 1990?

Read also:

Wh-word Type Interrogative Sentences

प्रश्नवाचक वाक्यों में wh-word type questions को बनाने के लिए हिंदी वाक्य में आए हुए प्रश्नवाचक शब्द (question word) को सबसे पहले रखते हैं तथा नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर को फॉलो करते।

Structure: Question word + did + subject + verb I + object + other words +?

Examples:

1. मेरे पिता अपने दोस्तों के साथ ताजमहल देखने कब गए?
When did my father go to see the Taj Mahal with his friends?

2. तुमने यह पुरानी इमारत कब देखी?
When did you see this old building?

3. वह 5 वर्ष पहले दिल्ली में क्या करती थी?
What did she do in Delhi five years ago?

4. जज के सामने चोर झूठ क्यों  बोला?
Why did the thief tell a lie in front of the judge?

5. छात्रों ने इस प्रश्न को कैसे हल किया?
How did the students solve this question?

6. तुमने कल मेरी किताब किसको दी?
To whom did you give my book yesterday?

7. टीम के खिलाड़ियों ने अपना कप्तान किसको चुना?
Whom did the team players choose as their captain?

8. मेरा भाई आज कार से किसके साथ गया?
With whom did my brother go by car today?

9. तुम्हारी बहन ने मेरी गेंद क्यों चुराई?
Why did your sister steal my ball?

10. सागर की बहन वहां कब गई?
When did Sagar’s sister go there?

11. पिछले सप्ताह तुम्हारे साथ उसने क्या किया ?
What did he do with you last week?

12. तुम अपने घर पर क्यों नहीं गई?
Why didn’t you go to your house?

13. सुधा ने हमारी किताब कब चुराई?
When did Sudha steal our book?

14. सीमा ने कितना पानी पिया?
How much water did Seema drink?

15. तुमने किसकी कला पसंद की?
Whose art did you like?

16. राधा में कौन सी उपन्यास खरीदी?
Which novel did Radha buy?

17. रात में गिलास का दूध किसने किया?
Who had a glass of milk at night?

18. पिछली रात को तुमने कितने अनार खाए?
How many pomegranates did you eat last night?

19. जनवरी में शक्ति ने क्या कार्य किया?
What did Shakti do in January?

20. दस दिन पहले कमल ने ऐसा क्यों किया?
Why did Kamal do this ten days ago?

21. राजा ने अपने सैनिकों के साथ किस देश पर आक्रमण किया?
Which country did the king attack with his soldiers?

22. चोरों ने राज्य की किस बैंक में चोरी की?
In which state bank did the thieves steal?

23. उसने अपने साथी कर्मचारियों के लिए विरोध क्यों किया?
Why did he protest for his fellow employees?

24. उसने दस दिन तक अपने अध्यापकों से बात कैसे की?
How did he talk to his teachers for ten days?

25. रामू ने रात को बगीचे में क्या देखा?
What did Ramu see in the garden at night?

26. लोगों पिछली रात को क्या देखा?
What did people look at last night?

27. तुमने उसे कल 2 घंटे इतिहास क्यों पढ़ाया?
Why did you teach him history 2 hours yesterday?

28. उसने 2 घंटे पहले कौन से मॉल से सामान खरीदा?
Which mall bought goods from 2 hours ago?

29. मैंने उसे ₹400 कब दिए?
When did I give him 400 rupees?

30. तुमने यह पुस्तक कहां से खरीदी?
Where did you buy this book?

Interrogative Negative Sentences of Past Indefinite Tense

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य को बनाने के लिए वाक्यों में subject के बाद not जोड़ देते हैं और वाक्य interrogative negative बन जाता है। इसके लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार interrogative negative sentences को बनाते हैं।

Yes-No Type Negative Questions

जो वाक्य ‘क्या’ से शुरू होते हैं तथा जिनमें ‘नहीं’ आता है। उनको नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार बनाते हैं या वाक्य की प्रारंभ में didn’t प्रयोग भी कर सकते हैं।

Structure for yes-no type questions: Did + subject + not + verb I + other words + other words +?

Examples:

1. क्या तुमने तुमने अपने अध्यापकों की बात नहीं मानी?
Did you not listen to your teachers?

2. क्या इस लड़की ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया?
Did this girl not participate in the competition?

3. क्या किसानों ने अपनी फसल नहीं काटी?
Did the farmers not harvest their crops?

4. क्या आप लोगों ने पानी नहीं पिया?
Didn’t you guys drink the water?

5. क्या इस व्यक्ति ने इस बच्चे को नहीं पीटा?
Didn’t this person beat this child?

6. क्या तुम्हारे पिताजी ने यह घर नहीं बनाया?
Didn’t your father build this house?

7. क्या उसने हाथी का शिकार नहीं किया?
Didn’t he hunt the elephant?

8. क्या बच्चों ने बाग से फल नहीं तोड़े?
Did the children not pluck fruits from the orchard?

9. क्या तुमने इस घड़ी की मरम्मत नहीं की?
Did you not repaired this watch?

10. क्या खिलाड़ियों ने मैच अच्छी तरह नहीं खेला?
Did the players not play the match well?

Wh-word Type Negative Questions

जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द आता है तथा नोट नहीं आता है उन्हें wh-word type negative questions कहते हैं। इन्हें बनाने के लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर का प्रयोग करते हैं या प्रश्नवाचक शब्द के बाद didn’t प्रयोग भी कर सकते हैं।

Structure for Wh-word Questions

Question word + did + subject + not + verb I + other words + other words +?

Examples:

1. इस व्यक्ति ने उस महिला की मदद क्यों नहीं की?
Why didn’t this man help the woman?

2. राजा ने अपने दुश्मनों पर आक्रमण क्यों नहीं किया?
Why did the king not attack his enemies?

3. श्याम ने तुम्हें क्या सच नहीं बताया?
What truth did Shyam not tell you?

4. मैंने तुम्हें तुम्हारी मदद कब नहीं की?
When did I not help you?

5. उसने तुम्हें पार्टी में क्यों नहीं देखा?
Why didn’t he see you at the party?

6. पिताजी ने आज सुबह अखबार क्यों नहीं पढा?
Why didn’t Dad read the newspaper this morning?

7. दादी ने अपने कमरे में मुझे क्यों नहीं आने दिया?
Why did Grandmother not let me in her room?

8. पवन ने अपने मित्रों के साथ बुरा क्यों नहीं किया?
Why did Pawan not do bad to his friends?

9. उसने कल शाम को तुम्हें फोन क्यों नहीं किया?
Why didn’t he call you last evening?

10. मोहन ने 2 दिन पहले बाजार से क्या नहीं खरीदा?
What did Mohan not buy from the market two days back?

Use Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense)

Past Indefinite Tense का प्रयोग निम्नलिखित actions को व्यक्त करने के लिए होता है।

Rule (1) – पास्ट इंडेफिनिट टेंस का प्रयोग को उन actions को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जो भूतकाल में किसी निश्चित समय में पूरे हुए हों या समाप्त हुए हैं।

Examples:

1. वह 5:00 बजे बाजार गया।
He went to the market at 5:00.

2. मैंने पिछले महीने दो उपन्यास पढ़े।
I read two novels last month.

3. इस कंपनी का निर्माण 1950 में हुआ था।
This company was formed in 1950.

4. उसने यह कार्य कल नहीं किया।
He did not do this work yesterday.

5. मैंने आपको कल दो बिस्कुट के पैकेट दिए।
I gave you two packets of biscuits yesterday.

6. तुमने उसे कल पानी नहीं दिया।
You didn’t give him water yesterday.

7. मैंने 2:00 बजे टीवी नहीं देखी।
I didn’t watch TV at 2:00.

8. क्या इस भालू ने तुम पर आक्रमण किया?
Did this bear attack you?

9. क्या तीन दिन पहले मैंने तुम से पैसे उधार लिए?
Did I borrow money from you three days ago?

10. उसने यहां घर क्यों बनाया?
Why did he build a house here?


Rule (2) – Past Indefinite Tense का का प्रयोग भूतकाल की आदतों को व्यक्त करने के लिए करते हैं।

Examples:

1. वह बचपन में क्रिकेट खेलता था।
He played cricket in his childhood.

2. उसने हमेशा मेरी मदद करता था।
He always helped me.

3. वह शनिवार को आगरा जाता था।
He went to Agra on Saturdays.

4. वह कभी गाली नहीं देती थी।
She never abused.

5. वह मेरे घर पर दिन आता था।
He used to come to my house every day.

6. मैं अपने तीन मित्रों के साथ विद्यालय जाता था।
I used to go to school with three of my friends.

7. वह मुझे बचपन में चिढ़ाता था।
He used to tease me in my childhood.

8. पिताजी रात में घर नहीं आते थे।
Father did not come home at night.

9. दादाजी सेना में नौकरी करते थे।
Grandfather used to serve in the army.

10. गांधीजी कभी झूठ नहीं बोलते थे।
Gandhiji never told a lie.

Used to तथा Would का प्रयोग Past Indefinite Tense में

भूतकाल की आंदतों (Past Habits) को व्यक्त करने के लिए used to तथा would का भी प्रयोग होता है।

Examples:

1. वह बचपन में क्रिकेट खेला करता था।
He used to play cricket in his childhood.

2. वे शाम को पार्क में टहला करते थे।
They would walk in the park in the evening.

3. वह अपने बच्चों के साथ पार्क में बैठा करता था। He used to sit in the park with his children.

4. Grandfather used to go to the temple in the morning.

5. We used to play chess in our room.

6. Raju used to go to the village on holidays.

4. दादा जी सुबह मंदिर जाया करते थे। Grandfather used to go to the temple in the morning.

5. हम अपने कमरे में शतरंज खेला करते थे। We used to play chess in our room.

6. राजू छुट्टियों में गांव जाया करता था। Raju used to go to the village on holidays.


Rule (3) – इस टेंस का प्रयोग बीते हुए समय से संबंधित परिस्थितियों का बोध कराने के लिए होता है।

Examples:

1. वह बहुत बड़ा कवि था।
He was a great poet.

2. श्याम कल बीमार था।
Shyam was ill yesterday.

3. मैं बहुत ईमानदार था।
I was very honest.

4. बहुत अंधेरा था।
It was very dark.


Rule (4) – Past Indefinite Tense का प्रयोग भूतकाल में किसी घटना या कार्य की होते रहने को को व्यक्त करने के लिए भी करते हैं।

Examples:

1. While I played, she cooked the food. (जब मैं खेला, उसने खाना बनाया।)

2. When her son slept, she worked.
(जब उसका बेटा सो गया, तो उसने काम किया।)


Rule (5) Conditional Sentences में पास्ट इंडेफिनिट टेंस का प्रयोग if clause में होता है।

Examples:

1. If you worked hard you might pass the examination.
यदि आपने कड़ी मेहनत की है तो आप परीक्षा पास कर सकते हैं।

2. If they played well, they could win the match.
अगर वे अच्छा खेलते तो मैच जीत सकते थे।


Rule (6) Indirect Speech के वाक्यों में past indefinite tense के वाक्यों को Past Perfect Tense में बदला जाता है।

Examples:

1. He said to me, “I went to market yesterday.” (direct)
उसने मुझसे कहा, “मैं कल बाजार गया था।” (प्रत्यक्ष)

He told me that he had gone to market the previous day. (Indirect)
उसने मुझे बताया कि वह पिछले दिन बाजार गया था। (अप्रत्यक्ष)

2. You said to her, “Father purchased a new novel two days ago.” (Direct)
आपने उससे कहा, “पिताजी ने दो दिन पहले एक नया उपन्यास खरीदा था।”  (प्रत्यक्ष)

You told her that father had purchased a novel two days before. (Indirect)
आपने उसे बताया कि पिता ने दो दिन पहले एक उपन्यास खरीदा था।  (अप्रत्यक्ष)

Past Indefinite tense Exercises in Hindi

  1. क्या रमा ने गणित हल नहीं की?
  2. धोबी ने कल कितने कपड़े धोये?
  3. तुम ने स्वयं चाय बनाई?
  4. महात्मा गांधी को आजादी पसंद थी।
  5. तुमने मेरी कलम क्यों चुराई?
  6. क्या प्रधानाचार्य ने हमें पुरस्कार नहीं दिया
  7. यह पार्सल कौन लाया?
  8. उन्होंने टीवी देखी।
  9. उन लोगों ने खेल खेला।
  10. सलमान खान ने फिल्म बनाई।
  11. आज मैंने कौन सी पुस्तक खरीदी?
  12. वे रोज टहलने जाया करते थे।
  13. वह स्कूल कब गई।
  14. शिवम क्या करता था?
  15. उसने खाना खाया।
  16. मैंने दवाई खाई।
  17. राधा ने पानी नहीं पिया।
  18. शिक्षक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।
  19. आर्यन मुझसे बातें नहीं करता था।
  20. मदन ने उसको खाना नहीं दिया।

Read more exercises:

Answers of Exercise – 1

  1. Did Rama not solve the maths
  2. How many clothes did the washerman wash yesterday
  3. Did you make your own tea?
  4. Mahatma Gandhi loved freedom.
  5. Why did you steal my pen?
  6. Did the principal not give us the award?
  7. Who brought this parcel?
  8. He watched TV.
  9. They played the game.
  10. Salman Khan made the film.
  11. Which book did I buy today?
  12. He used to go for a walk everyday.
  13. When did she go to school?
  14. What did Shivam do
  15. He ate the food.
  16. I took medicine
  17. Radha did not drink water.
  18. The teacher taught the student.
  19. Aryan didn’t talk to me.
  20. Madan did not give him food.

Exercise – 2

  1. कल जोर से वर्षा हुई थी।
  2. उसने मेरी सहायता की।
  3. तुमने पुस्तकें खरीदी।
  4. सुमन ने कल एक गीत गाया।
  5. तुमने मुझे एक उपन्यास दिया।
  6. उसने अपने पिताजी को पत्र लिखा।
  7. लड़की ने प्याला तोड़ दिया।
  8. तुम कल मथुरा गए थे।
  9. मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  10. उसकी टीम ने मैच जीत लिया।
  11. तुम धूम्रपान किया करते थे।
  12. उसने मुझे कलम दी।
  13. भारत 1950 में रिपब्लिक बना।
  14. राम ने रावण का वध किया।
  15. मैंने पुलिस को सूचना दी।
  16. उसने छोटे बच्चों को पीटा।
  17. मैं अपनी गुड़िया से खेली थी।
  18. मेरे मित्र ने उसके जन्मदिन पर उसे उपहार दिया।
  19. प्रधानाचार्य ने प्रार्थना पत्र स्वीकार किया।
  20. मां ने मेरे लिए फल खरीदें।
  21. नौकरानी ने दरवाजा बंद किया।
  22. सुमनदीप हमेशा सफेद कपड़े पहनता था।
  23. पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
  24. मैंने 10:00 बजे खाना खाया।
  25. तुम गांव में पैदल गए।
  26. विद्यार्थी ने एक कविता लिखी।
  27. अध्यापिका ने कल शरारती लड़के को सजा दी।
  28. तुमने कल आम खरीदे।
  29. मैंने प्रतिदिन एक कविता लिखी।
  30. उसने कल सिनेमा देखा।

Answers of Exercise – 2

  1. It rained heavily yesterday.
  2. He helped me.
  3. You bought books
  4. Suman sang a song yesterday.
  5. You gave me a novel.
  6. He wrote a letter to his father.
  7. The girl broke the cup.
  8. You went to Mathura yesterday.
  9. I resigned from my post.
  10. His team won the match.
  11. You used to smoke
  12. He gave me the pen.
  13. India became a republic in 1950.
  14. Rama killed Ravana.
  15. I informed the police.
  16. He beat small children.
  17. I played with my doll.
  18. My friend gifted her on her birthday.
  19. The Principal accepted the application.
  20. Mother bought me fruits.
  21. The maid closed the door.
  22. Sumandeep always used to wear white clothes.
  23. The police caught the thief.
  24. I had dinner at 10:00.
  25. You went on foot in the village.
  26. The student wrote a poem.
  27. The teacher punished the mischievous boy yesterday.
  28. You bought mangoes yesterday.
  29. I wrote a poem every day.
  30. He saw the cinema yesterday.

Exercise – 3

  1. मैंने फूल नहीं तोड़ा।
  2. मेरी बहन नहीं आई।
  3. कल सूर्य नहीं निकला था।
  4. सुरेश ने मुझे पत्र नहीं दिया।
  5. राधा ने हरि की किताब नहीं चुराई।
  6. वह अपने घर नहीं सोया था।
  7. तुम अपने दोस्तों से कभी नहीं लड़ी।
  8. मैं कल मथुरा नहीं गई थी।
  9. दीपक अपना रास्ता नहीं भूला।
  10. चपरासी ने घंटी नहीं बजाई।
  11. मुझे खाना नहीं मिला।
  12. उसने हॉकी मैच नहीं खेला।
  13. कमल ने मुझे माफ नहीं किया।
  14. तुम कल मंदिर नहीं गए।
  15. पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा।
  16. मैं उसके विवाह में शामिल नहीं हुई।
  17. माली ने पौधों को पानी नहीं दिया‌।
  18. उसने कल केक नहीं खाया।
  19. तुमने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा।
  20. नौकर ने दरवाजा बंद नहीं किया।
  21. तुमने मेरी पुस्तक नहीं फाड़ी।
  22. तुम मुझसे प्रेम नहीं करते थे।
  23. उसने एक डाकू को नहीं पकड़ा।
  24. मैंने उसे नहीं पीटा।
  25. तुमने कल मैच नहीं खेला।
  26. मैंने कल दूध नहीं पिया।
  27. तुम मेरी बात नहीं समझी थी।
  28. मैंने तुम्हारी पेंसिल नहीं तोड़ी।
  29. उसने कोई कार्य समाप्त नहीं किया।
  30. मैंने अपने अधिक मित्र नहीं बनाए।

Answers of Exercise – 3

  1. I didn’t pluck flowers.
  2. My sister didn’t come.
  3. The sun didn’t come out yesterday.
  4. Suresh did not give me the letter.
  5. Radha did not steal Hari’s book.
  6. He had not slept at his house.
  7. You never fought with your friends.
  8. I did not go to Mathura yesterday.
  9. Deepak did not forget his way.
  10. The peon didn’t ring the bell.
  11. I didn’t get food.
  12. He did not play hockey match.
  13. Kamal did not forgive me.
  14. You did not go to the temple yesterday.
  15. The police did not catch the thief.
  16. I did not attend his marriage.
  17. The gardener did not water the plants.
  18. He didn’t eat cake yesterday.
  19. You have never seen such a scene.
  20. The servant did not close the door.
  21. You didn’t tear my book.
  22. You didn’t love me
  23. He didn’t catch a robber.
  24. I didn’t beat him.
  25. You didn’t play the match yesterday.
  26. I didn’t drink milk yesterday.
  27. You didn’t understand me.
  28. I didn’t break your pencil.
  29. He didn’t finish any work.
  30. I didn’t make many friends of mine.

Exercise – 4

  1. क्या तुमने अपना पाठ याद किया?
  2. क्या वे यहां सोए थे?
  3. क्या सीता ने तुम्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया?
  4. क्या सुरेश ने मुझे क्रोध नहीं दिलाया?
  5. क्या सुरेश ने पत्र नहीं पढ़ा?
  6. क्या चोर ने पुलिस को चकमा दिया?
  7. क्या तुमने लैपटॉप नहीं देखा?
  8. क्या मैं नदी में नहीं नहाई?
  9. क्या मैंने उसकी मदद की?
  10. क्या आपने उसकी कुर्सी तोड़ी?
  11. क्या उसने कल परीक्षा नहीं दी थी?
  12. क्या मेरी माता जी कल सर्कस देखने गई थी?
  13. क्या सलोनी कल मंदिर नहीं गई थी?
  14. क्या तुमने कल मेरी किताब चुराई थी?
  15. क्या उसने कल अपना पाठ याद किया?
  16. क्या मैंने वहां किसी को नहीं देखा?
  17. क्या तुम कल सुबह कहीं नहीं गए थे?
  18. क्या कल तुमने मेरी स्लेट थोड़ी थी?
  19. क्या नौकर ने दरवाजा नहीं खोला?
  20. क्या मैंने कभी झूठ नहीं बोला?
  21. क्या मैंने यह प्रश्न को हल नहीं किया?
  22. क्या उसने कल खरगोश देखा?
  23. क्या चपरासी ने घंटी नहीं बजाई?
  24. क्या उसने कल हॉकी नहीं खेला?
  25. क्या तुमने कल उसे पुष्प भेंट किए थे?
  26. क्या सुनैना ने मेरी पुस्तक नहीं चुराई थी?
  27. क्या उसने मुझे गाली दी थी?
  28. क्या मैंने कल फिल्म देखी?
  29. क्या तुमने लाल किला नहीं देखा?
  30. क्या उसने कल खाना नहीं पकाया?

Answers of Exercise – 4

  1. Did you learn your lesson?
  2. Did they sleep here?
  3. Didn’t Sita invite you to the wedding?
  4. Didn’t Suresh make me angry?
  5. Didn’t Suresh read the letter?
  6. Did the thief dodge the police?
  7. Haven’t you seen the laptop?
  8. Have I not bathed in the river?
  9. Did I help him?
  10. Did you break his chair?
  11. Didn’t he take the exam yesterday?
  12. Did my mother go to the circus yesterday?
  13. Did Saloni not go to the temple yesterday?
  14. Did you steal my book yesterday?
  15. Did he remember his lesson yesterday?
  16. Didn’t I see anyone there?
  17. Didn’t you go anywhere yesterday morning?
  18. Did you have a bit of my slate yesterday?
  19. Did the servant not open the door?
  20. Have I never lied?
  21. Didn’t I solve this question?
  22. Did he see the rabbit yesterday?
  23. Did the peon not ring the bell?
  24. Didn’t he play hockey yesterday?
  25. Did you present her flowers yesterday?
  26. Didn’t Sunaina steal my book?
  27. Did he abuse me?
  28. Did I watch the movie yesterday
  29. Did you not see the Red Fort?
  30. Didn’t he cook yesterday?

Use of used to

  1. मुकेश पृथ्वी टहलने जाता था।
  2. तुम सुबह पढ़ाई करते थे।
  3. मां मेरे साथ घूमने जाती थी।
  4. वहां एक मंदिर हुआ करता था।
  5. उसका परिवार गत वर्ष तक आगरा में रहता था।
  6. तुम कभी-कभी दिल्ली जाते थे।
  7. वह सुबह व्यायाम करता था।
  8. स्विटरलैंड में एक संत हुआ करता था।
  9. मैं कक्षा में मॉनिटर हुआ करती थी।
  10. उसकी बहन प्रतिदिन मंदिर जाया करती थी।

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Past Indefinite Tense in Hindi को हिंदी में सीखा। पास्ट इंडेफिनिट टेंस का प्रयोग भूतकाल के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए करते हैं। इस टेंस का प्रयोग करते समय आपको ध्यान रखना है कि साधारण वाक्य में आपको सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं करना है। Present Indefinite Tense के साधारण वाक्य तथा Past Indefinite Tense के affirmative sentences एक समान होते हैं, केवल मुख्य क्रिया अलग-अलग प्रयोग की जाती है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी तरह समझ आई हो तो आप अपने मित्र यह परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *