Noun in Hindi – Definition, Meaning, Examples and Types of Nouns in Hindi. Noun Definition in Hindi. Types of Noun in Hindi. Examples of Noun in Hindi. नाउन डेफिनेशन इन हिंदी। टाइप्स ऑफ़ नाउन इन हिंदी। संज्ञा की परिभाषा हिंदी में। संज्ञा के प्रकार हिंदी में। संज्ञा के उदाहरण।

English Grammar में Noun का विशेष महत्व है क्योंकि Parts of Speech का यह पहला भाग है जो सबसे पहले सिखाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु का नाम संज्ञा ही होता है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Noun की Definition, Types तथा Examples विस्तार से Hindi में सीखेंगे। यदि आप इंग्लिश सीख रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप संज्ञा की परिभाषा तथा उनके प्रकार को अच्छी तरह सीख जाएंगे।

Noun in Hindi – Definition and Meaning

Definition of Noun in Hindi: Noun वह शब्द है जिसका प्रयोग किसी प्राणी, स्थान, वस्तु, विचार, गुण तथा मस्तिष्क की अवस्था का नाम लेने के लिए किया जाता है, संज्ञा कहलाता है।

Definition of Noun: A noun is a word used as a name of a person place or things and idea or a state of mind.

Examples:

  • Suman is a good girl.
    सुमन एक अच्छी लड़की है।
  • This is my pen.
    यह मेरी कलम है।
  • Now a days journey is hard.
    आजकल सफर मुश्किल है।
  • Death is the end of all.
    मृत्यु सबका अंत है।
  • Honesty is the best policy.
    ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
  • Delhi is a big city.
    दिल्ली एक बड़ा शहर है।
  • This is a black crow.
    यह एक काला कौवा है।
  • Mohan always speaks the truth.
    मोहन हमेशा सच बोलता है।
  • It is not Sunday today.
    आज रविवार नहीं है।
  • He will come in July.
    वह जुलाई में यहां आएगा।

Note: उपर्युक्त उदाहरणों में काले अक्षरों में छपे शब्द Noun संज्ञा हैं। अतः सरल शब्दों में हम कह सकते हैं जिन शब्दों में किसी का नाम होता है, वे Noun कहलाते हैं। Noun को Naming Word भी कह सकते हैं।

Meaning of Noun in Hindi

Noun को हिंदी में संज्ञा कहते हैं। अतः Noun की Hindi Meaning संज्ञा होती है। इसका अर्थ हिंदी में भी होता है। किसी व्यक्ति या वस्तु को हम उसके नाम से ही जानते हैं।

  • Hindi Meaning: संज्ञा/नाम
  • Pronunciation: नाउन (naʊn)
Noun in Hindi - Definition, Meaning, Examples and Types of Nouns
Noun in Hindi – Definition, Meaning, Examples and Types of Nouns

Kinds/Types of Noun in Hindi (संज्ञा के भेद/प्रकार)

English Grammar में Noun पांच प्रकार के होते हैं;

  • Common Noun ( जातिवाचक संज्ञा)
  • Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
  • Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
  • Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)
  • Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा)

इसके अतिरिक्त आधुनिक अंग्रेजी में नाम के निम्न प्रकार भी होते हैं;

  • Countable Noun (गणनीय संज्ञा)
  • Uncountable Noun (अगणनीय संज्ञा)
  • Concrete Noun (मूर्त/पदार्थ वाचक)

Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

Definition: The name of a particular person, thing or place is called Proper Noun. The name of a place, building, person, river, country, state, village, city, object, day, month, festival, company, animal, language etc. comes under Proper Noun.

Proper Noun Definition in Hindi: किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध होने पर यह Proper Noun कहलाता है। Proper Noun के अंतर्गत किसी स्थान, इमारत, व्यक्ति, नदी, देश, राज्य, गांव, शहर, वस्तु, दिन, महीना, त्यौहार, कंपनी, जानवर भाषा आदि का नाम आता है। जैसे;

  1. New Delhi is a big city.
    नई दिल्ली एक बड़ा शहर है। (स्थान का नाम)
  2. The Taj is a famous building.
    ताजमहल एक प्रसिद्ध इमारत है। (वस्तु भवन का नाम)
  3. Ashok was a great King.
    अशोक एक महान राजा था। (व्यक्ति का नाम)
  4. The Ganga is a holy river.
    गंगा एक पवित्र नदी है। (नदी का नाम)
  5. In India, the cow is a scared animal.
    भारत में गाय एक पवित्र जानवर है। (देश का नाम)
  6. Sunita is a nice woman.
    सुनीता एक अच्छी महिला हैं। (व्यक्ति का नाम)
  7. The name of his father is Mr Rajesh Verma.
    उसके पिता का नाम मिस्टर राजेश वर्मा है। (व्यक्ति का नाम)
  8. Please give him a Cadbury candy.
    कृपया उसे कैडबरी कैंडी दीजिए। (वस्तु का नाम)
  9. I have a dog his name is Diamond.
    मेरे पास एक कुत्ता है। उसका नाम नाम डायमंड है। (जानवर का नाम)
  10. English is the most widely spoken language.
    अंग्रेजी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। (भाषा का नाम)

Note:

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) का प्रयोग एकवचन में होता है। इसका प्रयोग बहुवचन में नहीं होता है।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) का पहला अक्षर हमेशा Capital होता है।
  • सामान्यतया Proper Noun वाक्य में अपने से पूर्व कोई Article (a an, the) नहीं होते हैं।
  • हमेशा ध्यान रखें कि सागरों, नदियों, पर्वतो, विशेष इमारतों, पुस्तकों, राजनीतिक दलों, समाचार पत्रों के नाम से पहले The का प्रयोग होता है।

Examples of Proper Noun

  1. गंगा एक पवित्र नदी है।
    Ganges is a holy river.
  2. आगरा एक पुराना शहर है।
    Agra is an old city.
  3. आल्पस एक पहाड़ है।
    Alps is a mountain.
  4. राम दिल्ली में है।
    Ram is in Delhi.
  5. हरीश सोहन का दोस्त है।
    Harish is Sohan’s friend.
  6. कोलकाता एक बड़ा शहर है।
    Kolkata is a big city.
  7. कमल एक बहुत बड़ा व्यापारी है।
    Kamal is a very big businessman.
  8. मैं आपसे जनवरी में मिलूंगा।
    I will see you in January.
  9. श्याम मेरा पुराना मित्र है।
    Shyam is my old friend.
  10. क्या राम भोपाल जाना चाहता है?
    Does Ram want to go to Bhopal?

Read also:

Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)

Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) जिस Noun से किसी एक वर्ग या जाति के प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु का बोध होने पर वह शब्द Common Noun जातिवाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे;

  • यहां चार लड़कियां बैठी हैं।
    Four girls are sitting here.
  • दिल्ली एक बड़ा शहर है।
    Delhi is a big city.
  • एक लड़की मैदान में खेल रही है।
    A girl is playing in the field.
  • मैं एक डॉक्टर हूं।
    I am a doctor.
  • मेरी कलम काली है।
    My pen is black.
  • तुम एक अच्छे अध्यापक हो।
    You are a good teacher.
  • कुर्सी टूटी है।
    The chair is broken.
  • बच्चा फल खा रहा है।
    The child is eating fruit.
  • लड़के खेल रहे हैं।
    The boys is playing.
  • सीता खाना बना रही है।
    Sita is cooking the food.

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में गहरे काले शब्द Common Noun हैं। इनमें किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, पक्षी, जानवर, आदि का बोध हो रहा है, अतः ये सभी जातिवाचक संज्ञा हैं।

Read also:

Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)

Definition of Collective Noun in Hindi: Collective Noun वह शब्द है जिससे किसी समूह का बोध होता है, वह Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) कहलाता है। जैसे;

  • वे लड़कियां कक्षा में है।
    Those girls are in the class.
  • डॉक्टरों की एक टीम अस्पताल में है।
    A team of doctors is in the hospital.
  • पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग की।
    The police fired at the mob.
  • भारतीय सेना ने युद्ध जीत लिया।
    Indian army won the Battle.
  • सेना में बहादुर सैनिक होते हैं।
    There are brave soldiers in the army.
  • लोमड़ी ने अंगूर का एक गुच्छा देखा।
    The fox saw a bunch of grapes.
  • मैंने कक्षा 10 में पढ़ाया।
    I taught in class 10th.
  • लड़के ने अंगूर का एक गुच्छा लिया।
    The boy took a bunch of grapes.
  • राम ने एक भेड़ों का झुंड देखा।
    Ram saw a herd of sheep.
  • भारतीय टीम में अच्छा खेला।
    India team played well.
  • मैं गायकों की टोली से मिलने जा रहा हूं।
    I am going to meet the troupe of singers.

उपर्युक्त वाक्यों में गहरे काले शब्द collective noun के उदाहरण हैं। इन शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु या जानवरों के समूह का बोध हो रहा है।

Remember: Collective Noun का Plural (बहुवचन) नहीं बनता। Collective Noun का Plural करने पर वह शब्द Common Noun बन जाता है। जैसे: There are twenty families in our street.

Read also:

Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)

Definition of Material Noun in Hindi: जिस Noun से किसी ऐसे पदार्थ का बोध हो जिससे दूसरी वस्तुएँ बन सकें, वह Material Noun( पदार्थवाचक संज्ञा) कहलाता है। जैसे; 

  • सोना पीला है।
    Gold is yellow.
  • कोयला काला है।
    Coal is black.
  • दूध सफेद है।
    Milk is white.
  • हमें पेड़ों से लकड़ियां मिलती हैं।
    We get wood from the trees.
  • उसने दूध से आइसक्रीम बनाया
    He made ice cream from milk.
  • मैंने उसे सोने की अंगूठी दी।
    I gave her a ring of gold.
  • मैंने तुम्हें हीरे की हार दी।
    I gave you a diamond necklace.
  • मैं प्यासा हूं। मुझे पानी चाहिए।
    I’m thirsty. I need water.
  • हमने चांदनी का एक चाय का सेट खरीदा।
    We baught a tea set of silver.
  • राम पानी पीना चाहता है।
    Ram want to drink water.

उपर्युक्त वाक्यों में गहरे काले शब्द की उदाहरण है इन शब्दों से किसी पदार्थ का बोध हो रहा है। अतः सभी शब्द Material Noun हैं।

Read also:

Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)

Definition of Abstract Noun in Hindi: जिस Noun से किसी गुण, कार्य, विधि, अवस्था या भावना आदि का बोध हो, वह Abstract noun (भाववाचक संज्ञा) कहलाता है। जैसे;

  • स्वास्थ्य और खुशी एक साथ चलते हैं।
    Health and happiness go together.
  • ईमानदारी सर्वोच्च नीति है।
    Honesty is the best policy.
  • बुद्धि शक्ति है।
    Wisdom is strength.
  • मैं हमेशा सच्चाई बोलता हूं।
    I always speak the truth.
  • क्या आप बुखार से पीड़ित हैं?
    Are you suffering from fever?
  • उन्हें उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कार दिया गया था‌।
    She was given an award for her bravery.
  • समय एक महान शिक्षक है।
    Time is a great teacher.
  • सीता अपनी दयालुता के लिए जानी जाती थी।
    Sita was known for her kindness.
  • रोहन जब मैच हारे तो उन्हें काफी निराशा हुई।
    Rohan was in great disappointment when he lost the match.
  • अपने दुश्मनों को देखकर राम को गुस्सा आया।
    Ram felt anger when he saw his enemy.

Read also:

Countable Noun (गणनीय संज्ञा)

Countable Noun: वह noun जिसकी गणना की जा सके countable noun कहलाते हैं। इसके अंतर्गत संज्ञा आते हैं जिनको हम गिन सकते हैं। जैसे: one table, two mangoes, three elephants, five oranges आदि।

  • I have a table.
    मेरे पास एक मेज है।
  • He wants to eat two mangoes.
    वह दो आम खाना चाहता है।
  • Ramesh has three elephants.
    रमेश के पास तीन हाथी हैं।
  • You may take five oranges.
    तुम पांच संतरे ले सकते हो।
  • He has not two umbrellas.
    उसके पास दो छाते नहीं हैं।
  • Rahul does not want to stay in this room. राहुल इस कमरे में नहीं रखना चाहता है।

Uncountable Noun (अगणनीय संज्ञा)

Uncountable Noun: वह noun जिसकी गणना न की जा सके uncountable noun कहलाते हैं। अर्थात इसके अंतर्गत वे संज्ञा आते हैं जिनको हम गिन नहीं सकते हैं। जैसे: gold, wheat, water, milk, sugar आदि।

  • I have not gold.
    मेरे पास सोना नहीं है।
  • The farmer grows wheat.
    किसान गेहूं उगाता है।
  • I want to drink water.
    मैं पानी पीना चाहता हूं।
  • This child is drinking milk.
    यह बच्चा दूध पी रहा है।
  • I want one kg of sugar.
    मुझे 1 किलो चीनी चाहिए।

Important Points:

(i) Countable Nouns का प्रयोग Singular number और Plural number दोनों में किया जा सकता है। जैसे; book – books, table – tables, girl – girls आदि।

(ii) Uncountable nouns का प्रयोग plural number में किया जाना संभव नहीं है।

(iii) Countable Nouns जातिवाचक संज्ञा (Common Nouns) होते हैं। Uncountable nouns के अंतर्गत abstract nouns, material nouns, collective nouns तथा proper nouns आते हैं।

How to Identify Nouns (संज्ञा को कैसे पहचानें)

किसी भी संज्ञा शब्द को पहचानने के लिए आपको संज्ञा की परिभाषा उदाहरण तथा इसके प्रकार का ज्ञान होना आवश्यक है। ऊपर दिए गए सभी परिभाषा तथा उदाहरण को पढ़ने के बाद ही आप किसी भी संज्ञा शब्द को पहचान सकते हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

Number of Nouns

संज्ञा के two वचन (Number) होते हैं; एकवचन तथा बहुवचन। जिस वस्तु या व्यक्ति से किसी एक का बोध हो, वह एकवचन (Singular Number) होता है अर्थात जो संख्या में एक हो। लेकिन एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु को बहुवचन कहा जाता है अर्थात किसी वस्तु या व्यक्ति की संख्या एक से अधिक हो, वह बहुवचन (Plural Number) कहलाता है। जैसे;

Singular Nouns (एकवचन) Plural Nouns (बहुवचन)
Boy Boys
Girl Girls
Car Cars
Mango Mangoes
Man Men
Thief Thieves
Child Children
Deer Deer
Fan Fans
Baby Babies
Washerman Washermen

 

Note: ऊपर दी गई टेबल में एक तरफ एकवचन संज्ञा तथा दूसरी तरफ उन्ही एकवचन संज्ञा के बहुवचन संज्ञा रूप दिए गए हैं।

Genders of Noun

संज्ञा (Noun) के Genders चार प्रकार के होते हैं;

  • Masculine Gender (पुल्लिंग)
  • Feminine Gender स्त्रीलिंग
  • Common Gender (उभयलिंग)
  • Neuter Gender (नपुंसकलिंग)

Masculine Gender से किसी संज्ञा के पुरुष जाति का बोध होता है। जैसे;

  • लड़का (boy)
  • पिता (Father)
  • चाचा (Uncle)
  • शेर (Lion)
  • कुत्ता (Dog)
  • मुर्गा (Cock)
  • अभिनेता (Actor)

Feminine Gender स्त्री जाति की Nouns का बोध होता है। जैसे;

  • लड़की (Girl)
  • माता (Mother)
  • चाची (Aunt)
  • शेरनी (Lioness)
  • कुतिआ (Bitch)
  • मुर्गी (Hen)
  • अभिनेत्री (Actress)

Common Gender से उन Nouns का बोध होता है जो स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं।

  • Teacher (अध्यापक/अध्यापिका)
  • Soldier (सैनिक
  • Baby (बच्चा/बच्ची)
  • Child (बच्चा/बच्ची)
  • Driver (चालक)
  • Pilot (पायलट)
  • Principal (प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य)

Neuter Gender से निर्जीव वस्तुओं, पेड़, पौधों, घर, मकान आदि का बोध होता है।

  • House (घर)
  • Pen (कलम)
  • Table (मेज)
  • Bike (बाइक)
  • School (विद्यालय)
  • Park (पार्क)
  • Doll (गुड़िया)

Functions of Noun

किसी वाक्य में संज्ञा के Functions एक Subject, Object, Object to Preposition, Vocative Case, Possessive Case तथा Case in Opposition हैं। जैसे;

  • Rahul is your friend.
  • She teaches the girls.
  • I go to market daily.
  • Come here, boys!
  • Mahatma Gandhi, the father of nation, was a great leader.
  • Ram’s brother is coming tonight.

Noun Exercises

Point out the Noun in the following sentences and say whether they are Proper, Common, Collective, Material or Abstract Nouns:

  1. Akbar was a great emperor.
  2. Do not tell a lie.
  3. Silver is not yellow.
  4. Jharkhand is a big city.
  5. Speech is silver but silence is not gold.
  6. I am very strong.
  7. I love rabbit but I hate cats.
  8. She was a nice woman for that all.
  9. I cannot play the guitar.
  10. Dogs are very faithful animal.

Noun Exercise – 2

Choose the countable and uncountable nouns from the following sentences:

  1. They have a water bottle.
  2. Tea is hot.
  3. I have three cows.
  4. Your house has three windows.
  5. There is no petrol in the tank.
  6. There are two cots in my room.
  7. Has he taken food.
  8. I have 20 books.
  9. You have much money.
  10. Milk is spoilt.

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Noun Definition in Hindi तथा Types of Noun, Rules and Examples के बारे में विस्तार से पढ़ा है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप संज्ञा के बारे में सब कुछ बताने में सक्षम हो जाएंगे। आप ध्यान रखें कि पार्ट्स ऑफ स्पीच का यह पहला भाग है अतः इस अध्ययन बहुत जरूरी है। English Grammar सीखते समय संज्ञा के सभी नियमों तथा प्रकारों को अच्छी तरह सीखें ताकि आप इनका प्रयोग वाक्यों में भली प्रकार से कर पाएं और आपसे किसी प्रकार की कोई गलती ना हो।

Similar Posts

2 Comments

  1. first of all thanks for upload this type of knowledge on the side. I am very happy because today I learned a lot of good things.which is very useful to live the life .I am very thankful to you. Thankyou so much at last.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *