Verb in Hindi – Definition, Types, Rules and Examples, Verbs in Hindi, Types/Kinds of Verbs in Hindi with definition and examples. What is a verb in Hindi? वर्ब इन हिंदी। क्रिया की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण तथा नियम हिंदी में।

English Grammar में Verb का विशेष महत्व है। बिना क्रिया के किसी भी प्रकार के वाक्यों की संरचना संभव नहीं है अर्थात हम बिना क्रिया के वाक्य को नहीं बना सकते हैं। यदि आप हिंदी से अंग्रेजी में वाक्यों को बनाना सीखना चाहते हैं तो आपको क्रियाओं (Verbs) का ज्ञान होना अति आवश्यक होता है। क्रिया को अंग्रेजी में Verb कहते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Verb in Hindi नियम उदाहरण तथा सहित पढ़ेंगे। इस पोस्ट में  Verb Definition in Hindi में उदाहरण सहित विस्तार से समझायी गई है। तथा क्रिया के प्रकारों (Kinds of Verbs) का विस्तार से वर्णन किया गया है।

Verb in Hindi - Definition, Types, Rules and Examples
Verb in Hindi – Definition, Types, Rules and Examples

Verb in Hindi (Definition)

Definition of Verb in Hindi: जो शब्द कार्य का करना या होना प्रकट करें अवस्था किसी व्यक्ति वस्तु या स्थान के विषय में कुछ बताएं उसे Verb कहते हैं। जैसे; जाना (go), आना (come), हंसना (laugh), रोना (weep), गाना (sing), पढ़ना (read), दौड़ना (run), खेलना (play), काम करना (work) आदि।

Definition of Verb in English: A word which denotes an action or a state of being of a person place or thing is called verb. For example: go, come, laugh, cry, sing, read, run, play, work, etc.

Examples of Verbs in Hindi

1. I cannot go to market.
मैं बाजार नहीं जा सकता हूं।

2. वह अंग्रेजी पढ़ाता है।
He teaches English.

3. You should come here daily.
आपको यहां प्रतिदिन आना चाहिए।

4. She does not laugh.
वह नहीं हंसती है।

5. Your child will cry.
आपका बच्चा रोएगा।

6. The singer will sing a song in the party.
गायक पार्टी में गाना गाएगा।

7. The students do not read it properly. विद्यार्थी यह सही तरीके से नहीं पढ़ते हैं।

8. We must not run on the road.
हमें सड़क पर नहीं तोड़ना चाहिए।

9. You should play a game in the evening.
आपको शाम को एक खेल खेलना चाहिए।

10. The boys work hard to get success.
लड़के सफल होने के लिए मेहनत करते हैं।

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में गहरे काले रंग में लिखे शब्द के उदाहरण हैं। इनका प्रयोग वाक्यों के टेंस के अनुसार हुआ है। क्रियाओं के बिना वाक्यों की रचना संभव नहीं होती है।

Read also:

What is the use of a verb in the sentence?

आप जानते हैं कि क्रिया के बिना हम किसी भी प्रकार के सेंटेंस को नहीं बना सकते हैं। वाक्यों में क्रियाओं का प्रयोग निम्नलिखित बातों को व्यक्त करने के लिए करते हैं;

1. किसी Verb से हमें किसी वस्तु या व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्य का बोध होता है। जैसे;

  • I teach you.
  • She prepares tea.
  • I did not think so.

2. Verb हमें ज्ञात होता है कि किसी वस्तु या व्यक्ति के साथ क्या होता है, क्या हुआ है या क्या हो रहा है। जैसे;

  • The fruits are eaten.
  • Students are taught English.
  • The food is cooked.

3. Verb से हमें किसी वस्तु या व्यक्ति की दशा, अवस्था, व्यवसाय, नाम आदि के बारे में पता चलता है। जैसे;

  • I am a teacher.
  • She is ill now.
  • My mother is a singer.
  • His name is Priyanka.

4. Verb से हमें किसी वस्तु या व्यक्ति पर अधिकार (Possession) का पता चलता है। जैसे;

  •  He has a red ball.
  • I have an old laptop.
  • This chair has three legs.

Read also:

Kinds of Verbs in Hindi (क्रिया के प्रकार हिंदी में)

Verbs चार प्रकार की होती हैं;

  1. Transitive verb : (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive verb : (अकर्मक क्रिया)
  3. Linking verb : (संयोजक किया)
  4. Auxiliary Verbs (सहायक क्रिया)

Transitive verb : (सकर्मक क्रिया)

Definition of Transitive Verb: A verb that requires an object to complete its meaning and sense is called a transitive verb.
Definition of Transitive Verb in Hindi:
वह क्रिया जिसे अपना अर्थ स्पष्ट करने के लिए किसी कर्म की आवश्यकता पड़ती है, उसे Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) कहते हैं । जैसे;

  • वह आपको कहानी सुना रहा है।
    He is telling you a story.
  • मैं आम नहीं खाता हूं।
    I do not eat mangoes.
  • वह सुबह से अंग्रेजी पढ़ रहा है।
    He has been reading a story since morning.
  • क्या तुमने यह दरवाजा खोला?
    Did you open this door?
  • क्या पिताजी कल फल खरीदेंगे?
    Will father buy the fruits tomorrow
  • वह फुटबॉल खेलता है।
    He plays football.
  • वह एक पत्र लिखती है ।
    She writes a letter.
  • उसने कल एक पेड़ काटा।
    He cut a tree yesterday.
  • वह खाना पकाती है।
    She cooks the food.
  • वे किताब पढ़ते हैं।
    They read a book.
  • वह अपनी कहानी लिख चुका है।
    He has written his story.

Note: उपर्युक्त वाक्यों में गहरे काली रंग में लिखे हुए शब्द Intransitive Verbs हैं क्योंकि इनके बाद कर्म (object) आया है।

Read also:

Intransitive Verb: (अकर्मक क्रिया)

Definition: A verb that does not require an object to complete its meaning and sense but has a complete meaning in itself is called an intransitive verb.

Definition  of Intransitive Verb in Hindi
वह क्रिया जिसे अपना अर्थ स्पष्ट करने के लिए किसी कर्म की आवश्यकता नहीं पड़ती है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे;

ये लड़के हंसते हैं ।
These boys laugh .

सूरज उगता है ।
The sun shines.

कुत्ता भौंकता है।
The dog barks.

पक्षी आसमान में उड़ते हैं।
The bird fly in the sky.

तुम क्यों मुस्कुरा रहे हो?
Why are you smiling?

आप कहां जा रहे हैं?
Where are you going?

Note: ऊपर दिए गए हिंदी से अंग्रेजी में वाक्य के Examples में गहरे गहरे काले रंग में लिखे हुए शब्द Intransitive Verbs के उदाहरण हैं क्योंकि इनके बाद किसी कोई object नहीं आया है।

Read also:

Linking Verb (संयोजक क्रिया)

Definition: The verb that connects the subjects with its complement is called linking verb.

Definition of Linking Verbs in Hindi: वे क्रियाएं हैं जिन्हें अपना अर्थ पूरा करने के लिए किसी पूरक की आवश्यकता होती है। जैसे;

यह ठंडा है।
It is cold.

खाना स्वादिष्ट लगता है।
The food taste delicious.

रश्मि खूबसूरत है।
Rashmi is beautiful .

वह फलदाई रहता है ।
He remains fruitful .

वह खतरों को लेकर परेशान दिखाई देता है।
He appears upset about the news.

वह एक डॉक्टर है।
He is a doctor.

वह मेरे चाचा जी हैं।
He is my uncle.

मेरा नाम रोहित शर्मा है।
My name is Rohit Sharma.

वह बहुत प्रसन्न था।
He was very busy.

किसान अपने खेतों पर थे।
The farmers were on their field.

Read also:

Auxiliary Verbs (सहायक क्रियाएं)

Definition of Auxiliary Verbs in Hindi: वे क्रियाएं जो मुख्य क्रिया के साथ मिलकर काल बनाने में मदद करती हैं वे Auxiliary  Verbs कहलाती हैं। इन्हें Helping Verbs भी कहते हैं। जैसे: is, am, are, was, were, has, have, do, does, shall, will, can, could, may, might, should, must etc.

Types of Auxiliary Verbs

Auxiliary Verbs दो प्रकार की होती हैं;

  • Primary Auxiliary Verbs
  • Modal Auxiliary Verbs
Primary Auxiliary Verbs (प्राथमिक सहायक क्रियाएं)

प्राथमिक सहायक क्रियाएं तीन प्रकार की होती हैं।

  • To Do
  • To Have
  • To Be

वाक्यों में Primary Auxiliary Verbs की Forms का प्रयोग करते हैं।

  • To be की Forms Is, am, are, was तथा were होती हैं।
  • To have की Forms Has, Have तथा Had होती हैं।
  • To Do की Forms Do, Does तथा Did होती हैं।

Examples:

वह आप से नाराज नहीं है।
He is not angry with you.

तुम खुश क्यों हो?
Why are you happy?

आपके देश का क्या नाम है?
What is the name of your country?

मैं अभी कहां हूं?
Where am I now?

अशोक एक महान सम्राट था।
Ashoka was a great emperor.

आपका शहर बहुत घनी आबादी वाला था।
Your city was very densely populated.

मेरे पास समय नहीं है।
I have no time.

उसके पास एक कार थी।
He had a car.

क्या राजू के पास एक गाय है?
Does Raju have a cow?

क्या तुम यहां आना चाहते हो?
Do you want to come here?

क्या वह आपको पहचानता है?
Does he recognise you?

रोहन ने यह पुस्तक कब खरीदी?
When did Raju buy this book?

उपर्युक्त वाक्यों में गहरे काले रंग में छपे हुए अक्षर प्राथमिक सहायक क्रियाओं के उदाहरण हैं।

Modal Auxiliary Verbs (रूपात्मक सहायक क्रिया)

Modal Auxiliary Verbs का प्रयोग वाक्यों में करता के बाद मुख्य क्रिया के साथ किया जाता है। यह निम्न प्रकार की होती हैं;

  • Can
  • Could
  • May
  • Might
  • Must
  • Should
  • Would
  • Shall
  • Will
  • Used to
  • Ought to
  • Need
  • Dare

इनके अतिरिक्त कुछ और सहायक क्रियाएं होती हैं जिनका प्रयोग वाक्यों में होता है। इन सहायक क्रियाओं के बाद अधिकतर to लगा होता है।

  • Is to
  • Am to
  • Are to
  • Was to
  • Were to
  • Has to
  • Have to
  • Had to
  • Will have to
  • Shall have to

Examples:

1. वह अपनी कार चला सकता है।
He can drive his car.

2. तुम पतंग उड़ा सकते थे।
You could fly a kite.

3. क्या हम अब बाहर जा सकते हैं?
May we go out now?

4. कल शाम को बारिश हो सकती है।
It might rain in the evening.

5. आपको हॉस्पिटल में धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
You must not smoke in the hospital.

6. बच्चों को बड़ों का आदर करना चाहिए।
Children should respect the elders.

7. क्या आप चाय लेना पसंद करेंगे?
Would you like to take tea?

8. मेरा मित्र झूठ बोला करता था।
My friend used to tell a lie.

9. अब तुम कहां जाओगे?
Where will you go now?

10. हम कल विद्यालय नहीं जाएंगे।
We shall not go to school tomorrow.

11. पिताजी प्रतिदिन अखबार पढ़ा करते थे।
Father used to read the newspaper daily.

12. हमें सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए।
We ought to follow the rules of the road.

13. उसे अब यहां नौकरी करने की आवश्यकता नहीं है। He need not work here anymore.

14. वह आपसे इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे करता है?
How dare he talk to you like that?

Read also:

Main Verb (मुख्य क्रिया)

Definition of Main Verb in Hindi: वह किया जो किसी वाक्य में मुख्य अर्थ को प्रकट करती है उसे मुख्य क्रिया कहते हैं। जैसे; खाना, पीना, हंसना, रोना, देखना, धोना, सफाई, करना, पढ़ना, लिखना, बजाना, गाना आदि।

Examples:

1. वह खाना खा रहा है।
He is eating the food.

2. बच्चा पानी पीता है।
The child is drinking water.

3. वह क्यों रो रहा है?
Why is he weeping?

4. तुम क्या देखना चाहते हो?
What do you want to see?

5. उसने मुझे एक पुस्तक दी।
He gave me a book.

Types of Main Verb (मुख्य क्रिया के प्रकार)

Main Verbs दो भागों में बांटा गया –

  • Finite Verbs
  • Infinite Verbs

Finite Verb

Definition of Finite Verb: वह क्रिया जो अपने Subject, Tense  तथा Person  के अनुसार अपना रूप बदलती है, उसे Finite Verb कहते हैं।

Examples:

1. वह एक पुस्तक पढ़ता है।
He reads a book.

2. तुम एक पुस्तक पढ़ते हो।
You read a book.

3. वह एक पुस्तक पढ़ रहा है।
He is reading a book.

4. तुमने एक पुस्तक पढ़ी है।
You have read a book.

5. वह 2 घंटे से पुस्तक पढ़ रहा है।
He has been reading a book for 2 hours.

6. मैं एक पुस्तक पढ़ चुका हूं।
I have readbook.

Non – Finite Verb

Definition of Non – Finite Verb: वे क्रियाएं जो अपने Tense, Subject तथा Person के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं, Non – Finite Verbs कहलाती हैं।

Examples:

टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
Walking is good for health.

व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
Exercising is beneficial for health.

धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Smoking is injurious to health.

पेड़ पर चढ़ना मुश्किल है।
It is difficult to climb a tree.

यह पढ़ना आसान नहीं है।
It’s not easy to read.

मैंने कल एक घायल व्यक्ति देखा।
I saw an injured person yesterday.

उसने एक टूटी हुई कुर्सी खरीदी।
He bought a broken chair.

शेर देखकर वह डर गया।
He got scared seeing the lion.

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने Verb in Hindi – Definition, Types and Examples विस्तार से पढ़ा है। इंग्लिश ग्रामर में किसी भी पार्ट्स ऑफ स्पीच को पढ़ने से पहले उसके पहले वाले भाग को अवश्य पढ़ना चाहिए। Verb की बारे में विस्तार से अध्ययन करने से पहले आपको Pronoun in Hindi के बारे में तुम करना चाहिए। इस तरीके से आप इंग्लिश ग्रामर के सभी इंपोर्टेंट टॉपिक्स को अच्छी तरह सीखते चले जाएंगे और आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *