Use of Can in Hindi – Rules, Examples and Exercises. Use of Can Rules in Hindi. Use of Can Meaning in Hindi. Use of Can Exercises/Sentences in Hindi. Can का प्रयोग हिंदी में नियम उदाहरण तथा एक्सरसाइज सहित सीखिए।

Can एक Modal Auxiliary Verb है। Can का प्रयोग वाक्य में Subject के साथ करते हैं। Can का हिंदी में अर्थ सकता है, सकती है, सकते हैं, सकता हूं आदि होता है।

Use of Can in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Use of Can in Hindi – Rules, Examples and Exercises

इस पोस्ट के माध्यम से आप Use of Can in Hindi पढ़ेंगे। Use of Can के सभी Rules, Examples and Exercises को विस्तार से समझाया गया है। कैन का प्रयोग पढ़ने से पहले आप Modal Auxiliary Verbs के बारे में अवश्य पढ़ें।

Use of Can in Hindi

Can का प्रयोग Modal Auxiliary Verb रूप में करते हैं। Can के प्रयोग से किसी वस्तु या व्यक्ति की क्षमता, योग्यता, बल, सैद्धांतिक संभावना, अनुमति,  का बोध होता है। जब किसी व्यक्ति या वस्तु द्वारा अपने क्षमता या योग्यता से किए हुए कार्य को व्यक्त किया जाता है तो ऐसे वाक्यों में Can का प्रयोग होता है। जैसे;

  • मैं यह कार चला सकता हूं।
    I can drive this car.
  • तुम गांव जा सकते हो।
    You can go to village.
  • वह अंग्रेजी बोल सकता है।
    He can speak English.
  • मैं आपको उर्दू पढ़ा सकता हूं।
    I can teach you Urdu.
  • मिस्टर वर्मा संस्कृत पढ़ सकते हैं।
    Mr Verma can read Sanskrit.
  • यह बच्चा पानी में तैर सकता है।
    This child can swim in water.
  • क्या तुम वजन उठा सकते हो?
    Can you lift weight?
  • क्या वह साइकिल चला सकता है?
    Can he ride the bicycle?

Note: उपर्युक्त वाक्यों में Can का प्रयोग (Use of Can) हुआ है। इन वाक्यों से हमें योग्यता, क्षमता, बल, शक्ति या अनुमति का बोध हो रहा है।

Use of Can Rules in Hindi

Rule – 1. Can का प्रयोग ‘ability‘ को प्रकट करने के लिए करते हैं; जैसे –

(a) She can speak French and English.
वह अंग्रेजी और फ्रेंच बोल सकती है।

(b) I can solve the mathematics problems very easily.
मैं गणित के प्रश्नों को बहुत आसानी से हल कर सकता हूँ।

(c) He can answer all the questions.
वह सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकता है।

(d) We can solve this problem now.
हम इस समस्या को अभी हल कर सकते हैं।

Rule – 2. Can का प्रयोग ‘capacity‘ का बोध कराता है; जैसे –

(a) I cannot lift your bag.
मैं आपका थैला नहीं उठा सकता हूं।

(b) Ram can swim across this river.
राम इस नदी को तैर कर पार कर सकता है।

(c) He can go through this forest alone.
मैं अकेला इस जंगल से होकर जा सकता हूं।

(d) Seema can win the race.
सीमा यह दौड़ जीत सकती है।

Rule – 3. Can, ‘power‘ को प्रकट करता है; जैसे-

(a) The own can grant you a leave.
मालिक आपको छुट्टी दे सकता है।

(b) My brother can your brother.
मेरा भाई तुम्हारे भाई को हरा सकता है।

(c) The manager can pay your salary.
प्रबंधक आपके वेतन का भुगतान कर सकता है।

(d) I can help you now.
अब मैं आपकी मदद कर सकता हूं।

Rule – 4. Can के प्रयोग से, permission और prohibition को व्यक्त करते हैं; जैसे-

(a) You can use this computer now.
अब आप इस कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।

(b) You cannot smoke in the bank or hospital.
आप बैंक या अस्पताल में धूम्रपान नहीं कर सकते।

(c) You can ride my horse.
आप मेरे घोड़े की सवारी कर सकते हैं।

(d) You cannot throw polythene here.
आप यहां पॉलिथीन नहीं फेंक सकते हैं।

(e) You can go from here now.
अब आप यहां से जा सकते हैं।

Rule – 5. Can का प्रयोग, ‘possibility तथा ‘impossibility‘ को व्यक्त करने के लिए करते हैं।

(a) Accidents can happen at any time on this road.
इस सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है

(b) Anyone can make a mistake.
कोई भी गलती कर सकता है।

(c) It cannot be true.
यह सच नहीं हो सकता है।

(d) The wild animals can harm you.
जंगली जानवर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Rule – 6. Interrogative Sentences में अकेला can भी can’t का अर्थ दे सकता है; जैसे –

(a) Can milk be black?
(b) Can the dumb speak?
(c) Can an illiterate person write?
(d) Can the poor be rich?

How to Make Sentences of Can in Hindi

Can का प्रयोग वाक्यों में नीचे दिए गए नियमों के अनुसार करते हैं।

Rule (1): Can का प्रयोग एकवचन करता तथा वचन करता के साथ करते हैं।

  • I can (मैं…….. सकता हूं।)
  • We can (हम……..सकते हैं।)
  • You can (तुम……..सकते हो।)
  • He can (वह……..सकता है।)
  • She can (वह……..सकती है।)
  • It can (……..सकती है।
  • They can (वे सकते हैं।)
  • The boy can (लड़का……..सकता है।)
  • The boys can (लड़की………सकते हैं।)
  • The men can (आदमी……..सकते हैं।)
  • The teachers can (अध्यापक………सकते हैं।)
  • The children can (बच्चे सकते हैं।)
  • The girls can (लड़कियां……..सकती हैं।)

Rule (2): Can के साथ मुख्य क्रिया की पहली अवस्था (First Form of the Verb) का प्रयोग करते हैं।

  • I can go.
  • You can sing.
  • We can win.
  • They can play.
  • It can run.

Read also:

Affirmative Sentences of Can

Can के Affirmative Sentences को बनाने के लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार हिंदी से अंग्रेजी में वाक्य का अनुवाद करते हैं।

Structure: Subject + Can + Verb I + Object + other words.

1. मैं छलांग लगा सकता हूं।
I can jump.

2. तुम उसे पीट सकते हो ।
You can beat him.

3. तुम ग्वालियर जा सकते हो ।
You can go to Gwalior.

4. मैं बाहर जा सकता हूं ।
I can go out .

5. मैं तुम्हे हरा सकता हूं।
I can defeat you.

6. मैं इसे हल कर सकता हूं।

I can solve it.
7. मैं इस बॉक्स को उठा सकता हूं।

I can lift this box.
8. हम यह कर सकते हैं।
We can do it.

9. तुम अंग्रेजी बोल सकते हो।
You can speak English.

10. हम 100 kg वजन उठा सकते हैं।
We can lift 100 kg.

11. हम कुछ भी कर सकते हैं।
We can do anything.

12. हम बंदूक चला सकते हैं।
We can use the gun.

13. वे चोरी कर सकते हैं।
They can do theft/steal.

14. वे दौड़ सकते हैं।
They can run.

15. हम कार चला सकते हैं।
We can drive a car.

16. वे कविता याद कर सकते हैं।
They can learn a poem.

17. तुम मैच जीत सकते हो।
You can win the match.

18. तुम चल सकते हो ।
You can walk.

19. सीता नाच सकती है।
Seeta can dance.

20. वह तैर सकती है।
She can swim.

Read also:

Negative Sentences of Can

Can के Negative Sentences बनाने के लिए Subject के बाद cannot या can’t का प्रयोग करते हैं।

Structure: Subject + cannot/can’t + Verb I + Object + other words.

1. इस बोतल में पांच लीटर पानी नहीं भर सकता है।
This bottle can not contains in five litre water .

2. राम तुम्हे हरा नहीं सकता है।
Ram cannot defeat you.

3. मोहन चल नहीं सकता है।
Mohan cannot walk.

4. कोई भी गलती नहीं कर सकता है ।
Anyone cannot make a mistake.

5. मेरी माताजी खाना नहीं पका सकती है ।
My mother can’t cook the food.

6. मीरा एक गीत नहीं गा सकती है।
Meera cannot sing a sweet song.

7. ये लड़के तुम्हे पीट नहीं सकते है।
These boys cannot beat you.

8. वह तुम्हारी मदद नहीं कर सकती है।
She cannot help you .

9. तुम इस नदी को पार नहीं कर सकते हो।
You cannot cross this river.

10. माताजी मंदिर नहीं जा सकती हैं।
Mother cannot go to temple.

11. वे दौड़ नहीं सकते है।
They cannot run.

12. पिताजी अखबार नहीं पढ़ सकते हैं।
Father cannot read the newspaper.

13. मैं यह किताब नहीं ले जा सकता हूं।
I cannot carry this book .

14. मैं फोन नहीं चला सकता हूं।
I cannot operate the phone.

15. वे कार नहीं खरीद सकते हैं।
They cannot buy a car .

16. हम बाजार नहीं जा सकते हैं।
We can not go to market.

17. चोर चोरी नहीं कर सकता है।
The thief cannot steal.

18. मेरा भाई गाली नहीं दे सकता है।
My brother cannot abuse.

19. वह शराब नहीं पी सकता है।
He cannot drink alcohol.

20. वह यह संदूक नहीं उठा सकता है।
He cannot lift this box.

Read also:

Interrogative Sentences of Can (Yes-No Type)

Can के जो वाक्य ‘क्या’ से शुरू होते हैं, उनको हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते समय Can से प्रारंभ करते हैं। इन वाक्यों में ‘क्या’ कि कोई अंग्रेजी नहीं लगाई जाती है।

Structure: Can + Subject + Verb I + Object + other words + ?

1. क्या वे हिंदी पढ़ सकते हैं?
Can they read Hindi?

2. क्या शिखा खाना खा सकती है?
Can Shikha eat the food?

3. क्या यह खतरनाक हो सकता है ?
Can it be dangerous?

4. क्या रिया हवाईजहाज उड़ा सकती है ?
Can Riya fly an aeroplane?

5. क्या शीला साइकिल चला सकती है ?
Can Sheela ride the bycycle?

6. क्या ललिता पढ़ाई कर सकती है ?
Can Lalita study?

7. क्या मोहिनी चाय बना सकती है ?
Can Mohini prepare the tea?

8. क्या सीता इस पत्थर को उठा सकती है ?
Can seeta lift this stone?

9. क्या वे फूल तोड़ सकते हैं?
Can they pluck the flowers?

10. क्या तुम मुझे पीट सकते हो ?
Can you beat me?

Read also:

Wh-Word Type Interrogative Sentences of Can

Can के Wh-word Type Interrogative Sentences के बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है उनको हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते समय उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी को वाक्य के प्रारंभ में रखा जाता है तथा तथा बचा हुआ सेंटेंस नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर के अनुसार बनाते हैं।

Sentence Structure: Can + Subject + Verb I + Object + other words + ?

1. इस घर को कौन खरीद सकता है?
Who can buy this house?

2. राम कहां जा सकता है?
Where can Ram go?

3. सीता क्या कर सकती है?
What can Seeta do?

4. वह कौनसी कार चला सकता है?
Which car can he drive?

5. माताजी क्या पका सकती हैं?
What can mother cook?

6. रमा क्या खरीद सकती है?
What can Ram buy?

7. शीला क्या खा सकती है?
What can Sheela eat?

8. वह कौनसे कपड़े पहन सकती है?
Which clothes cm she wear?

9. वह कार क्यों खरीद सकता है?
Why can he buy a car?

10. तुम कौनसी कुर्सी तोड़ सकते हो?
Which chair can you break?

Read also:

Interrogative Negative Sentences of Can

Can के Interrogative Negative Sentences बनाने के लिए सब्जेक्ट के बाद Not का प्रयोग करते हैं।

यदि वाक्य ‘क्या’ से शुरू है तो वाक्य के प्रारंभ में Can’t का प्रयोग कर सकते हैं। यदि वाक्य के बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आया है तो उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी के बाद can’t का प्रयोग कर सकते हैं।

Examples:

1. क्या वह कपड़े नही खरीद सकता है?
Can he not buy the clothes?
Can’t he buy the clothes?

2. क्या वह बाहर नहीं घूम सकता है?
Can he not wander outside?
Can’t he wander outside?

3. क्या वह अपने पैसे नहीं बचा सकता है?
Can he not save his money?

4. क्या वह खेत नहीं जोत सकता है?
Can he not plough the field?

5. क्या राम सब्जी नहीं बेच सकता है?
Can Ram not sell the vegetables?

6. क्या तुम यह पत्थर नहीं हटा सकते हो?
Can you not remove this stone?

7. क्या तुम इस कार को नहीं चला सकते हो?
Can you not drive this car?

8. क्या ललिता घर नहीं सजा सकती है?
Can Lalita not decorate the home?

9. क्या मुकेश मेरी सहायता नहीं कर सकता है?
Can Mukesh not help me?

0. क्या पलक मेरे घर नहीं आ सकती है?
Can palak not come my home?

11. वह पेड़ क्यों नहीं काट सकता है?
Why can he not cut the tree?
Why can’t he cut the tree?

12. राम मेरी मदद क्यों नहीं कर सकता है?
Why can Ram not help me?
Why can’t Ram help me?

13. भिखारी भीख क्यों नहीं मांग सकता है?
Why can begger not beg?

14. तुम एक पत्र क्यों नहीं लिख सकते हो?
Why can you not write a letter?

15. मैं यह काम क्यों नहीं कर सकता हूं?
Why can I not do this work?

16. वे चल क्यों नही सकते हैं?
Why had they not walk?

17. वे इस संदूक को क्यों नहीं उठा सकते हैं?
Why can they not lift this box?

18. माताजी मंदिर क्यों नहीं जा सकती हैं?
Why had mother not go to temple?

19. पिताजी दफ्तर क्यों नही जा सकते हैं?
Why can father not go to office?

20. हम टीवी क्यों नहीं देख सकते हैं?
Why can we not watch the TV?

Use of Can Examples in Hindi

1. वह मुझे माफ कर सकता है।
He can pardon me.

2. मैं उसे भूल सकती हूं।
I can forget him.

3. तुम उसे सता सकते हो।
You can tease him.

4. हम उसे परेशान कर सकते हैं।
We can disturb him.

5. वह नकल कर सकती है।
She can copy.

6. सीता मुझे नहीं बुला सकती है।
Seeta can not call me.

7. वह दरवाजा नहीं बंद कर सकती है।
She cannot close the door.

8. वह मेरी रक्षा नहीं कर सकती है।
She cannot defend me.

9. वह कपड़े नहीं सुखा सकती है।
She cannot dry the clothes.

10. सिया चिल्ला नहीं सकती है।
Siya cannot cry.

11. क्या राम फिसल सकता है?
Can Ram slip?

12. क्या मोहन नदी में डूब सकता है?
Can Mohan drown in the river?

13. क्या सिमरन इस घर में रह सकती है?
Can Simran live in this home?

14. क्या वह मुझे पकड़ सकती है?
Can she catch me?

15. क्या वह शेर को मार सकता है?
Can he kill a lion?

16. हम क्यों हस सकते है?
Why can we laugh?

17. वह क्यों रो सकती है?
Why can she weep?

18. राम क्यों मुझसे मिल सकता है?
Why can Ram meet me?

19. रिया झूठ क्यों बोल सकती है?
Why can Riya not tell a lie?

20. वह अपना पाठ क्यों नहीं याद कर सकता है?
Why can he not learn his lesson?

Use of Can Exercises in Hindi

1. तुम कहानी लिख सकते हो।
2. वे कड़ी मेहनत कर सकते है।
3. वह कल जा सकती है।
4. चपरासी घंटी बजा सकता है।
5. मैं यह कुर्सी उठा सकता हूं।
6. मैं अंग्रेजी पढ़ सकता है।
7. ये लड़की दिल्ली जा सकती है।
8. वे दीवार से कूद सकते है।
9. मोहन हिंदी पढ़ सकता है।
10. तुम स्नान कर सकते हो।
11. मैं खेल सकता हूं‌।
12. तुम अंग्रेजी पढ़ सकते हो।
13. हम सड़क पर चल सकते हैं।
14. वे पढ़ सकते हैं।
15. मैं पार्क में जा सकता है‌।
16. वह खाना खा सकती है।
17. वे पानी पी सकते है।
18. हम अंग्रेजी बोल सकते हैं।
19. वह बाहर टहलने जा सकता है।
20. हम आसमान में उड़ सकते हैं।

Tense Exercises in Hindi

Answers of Exercises

1. You can write a story.
2. They can work hard.
3. She may go tomorrow.
4. The peon can ring the bell.
5. I can lift this chair.
6. I can read English.
7. This girl can go to Delhi.
8. They can jump over the wall.
9. Mohan can read Hindi.
10. You can take a bath.
11. I can play.
12. You can read English.
13. We can walk down the street.
14. They can read.
15. I can go to the park.
16. She can eat food.
17. They can drink water.
18. We can speak English.
19. He can go out for a walk.
20. We can fly in the sky.

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने ‘Use of Can in Hindi‘ हिंदी में विस्तार से Rules तथा Exercises सहित पढ़ा है। Can का प्रयोग अंग्रेजी ग्रामर में रूपात्मक सहायक क्रिया के रूप में होता है। प्रत्येक मॉडल ऑग्ज़ीलियरी वर्ब से भाषा को एक सुंदर रूप मिलता है। अतः आप Use of Can सीखने के बाद अन्य सभी Modal Auxiliary Verbs के बारे में विस्तार से अध्ययन करें और उनके वाक्य को बनाना सीखें।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *