Sentence in Hindi – Definition, Meaning, Rules and Examples and Types/Kinds of Sentences. Sentence Definition in Hindi. सेंटेंस इन हिंदी। वाक्य की परिभाषा तथा प्रकार हिंदी में।

किसी भी भाषा में वाक्य सबसे महत्वपूर्ण इकाई है क्योंकि बिना वाक्य के हम अपनी विचारों को व्यक्त नहीं कर सकते हैं। अंग्रेजी तथा हिंदी में वाक्यों का अनुवाद करने के लिए वाक्य के प्रकार तथा उनके स्ट्रक्चर का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप वाक्य की परिभाषा हिंदी में तथा वाक्य के प्रकार उदाहरण सहित सीखेंगे।

Sentences in Hindi

Definition of Sentence in Hindi:
वाक्य शब्दों का वह समूह होता है जिसका अर्थ पूर्णतया समझ में आ जाए, Sentence कहलाता है। वाक्य बनाने के लिए Subject तथा Main Verb सबसे आवश्यक तत्व होते हैं। इनके बिना वाक्य की संरचना संभव नहीं होती है। जैसे; मैं खाना खा रहा हूं।, तुम क्या कर रहे हो? वह एक चोर है। बाहर मत जाओ। आदि वाक्य के उदाहरण हैं।

Definition of Sentence: A Sentence is a group of words which makes complete sense.

Examples of Sentence in Hindi:

  • मैं आपको नहीं जानता हूं। (I don’t know you.)
  • तुम्हारे पास क्या है? (What do you have?)
  • तुम कौन हो? Who are you?)
  • वहां मत जाओ। (Don’t go there.)
  • भगवान आपका भला करें! (God bless you!)
  • तुम कितने चालाक हो! (How clever you are!)
  • वह 2 घंटे से पढ़ रहा है। (He he has been studying for 2 hours.)
  • आपको वहां जाना चाहिए। (You should go there.)
Sentence in Hindi - Definition, Types/Kinds of Sentences and Examples
Sentence in Hindi – Definition, Types/Kinds of Sentences and Examples

Kinds/Types of Sentences in Hindi (वाक्यों के प्रकार)

अर्थ के आधार पर Sentence पांच प्रकार के होते हैं।

  1. Assertive sentence (विधि सूचक वाक्य)
  2. Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
  3. Imperative sentence (आदेशात्मक या प्रार्थनात्मक वाक्य)
  4. Optative sentence (इच्छात्मक वाक्य)
  5. Exclamatory sentence (भावसूचक वाक्य)

Read also:

Assertive Sentences (विधिसूचक वाक्य)

सामान्य रुप से जो कथन किया जाता है, उन्हें Assertive Sentence कहते हैं। To Assert  का अर्थ to declare होता है। जैसे;

  • I am a singer. (मैं गायक हूँ।)
  • She is not there. (वह वहां नहीं है।)
  • You are very clever. (आप बहुत चतुर हैं।)
  • I am working now. (अब मैं काम कर रहा हूँ।)
  • They will read the magazine tomorrow. (वे कल पत्रिका पढ़ेंगे।)
  • This is an apple.(यह एक सेब है।)
  • Those are not beautiful flowers. (वे सुंदर फूल नहीं हैं।)
  • He couldn’t help me. (वह मेरी मदद नहीं कर सका।)
  • The cow eats the green grass. (गाय हरी घास खाती है।)

Assertive Sentences दो प्रकार के होते हैं;

  • Affirmative (सकारात्मक)
  • Negative (नकारात्मक)

Read also:

Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Affirmative Sentences से सकारात्मक कथन, भाव, विचार तथा स्थिति आदि व्यक्त करते हैं। जैसे;

1. Sita is a good girl.
(सीता एक अच्छी लड़की है।)

2. You are doing your homework.
(तुम अपना गृहकार्य कर रहे हो।)

3. She will close this window.
वह इस विंडो को बंद कर देगी।

4. I have received my payment.
मुझे मेरा भुगतान प्राप्त हो गया है।

5. They are searching their bags.
वे अपने बैग की तलाशी ले रहे हैं।

6. Deepak and Sohan are free today.
दीपक और सोहन आज आज़ाद हैं।

7. She is very honest person.
वह बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं।

8. I am talking to my friend.
मैं अपने दोस्त से बात कर रहा हूँ।

9. She will be there to work with us.
वह हमारे साथ काम करने के लिए वहां मौजूद रहेंगी।

10. I can jump into the well now.
मैं अब कुएँ में कूद सकता हूँ।

Read also:

Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

Negative Sentences के वाक्यों में कार्य के ना होने की सूचना होती है। Negative Sentences से सकारात्मक कथन, भाव, विचार तथा स्थिति आदि व्यक्त करते हैं। Sentence को Negative दो प्रकार से बनाया जाता है। जैसे;

1. I am not going to Agra.
मैं आगरा नहीं जा रहा हूं।
2. Grandfather cannot walk here .
दादा जी यहां नहीं टहल सकते हैं।

3. She cannot teach you English.
वह आपको अंग्रेजी नहीं पढ़ा सकती है।

4. Father will not go to office tomorrow.
पिताजी कल ऑफिस नहीं जायेंगे।

5. I did not eat an apple yesterday
मैंने कल एक सेब नहीं खाया।

6. He was not busy.
वह व्यस्त नहीं था।

7. You are not washing your clothes.
तुम अपने कपड़े नहीं धो रहे हो।।

8. The judge will not decide this case.
जज इस केस का फैसला नहीं करेंगे।

9. Your teacher does not beat you.
आपके शिक्षक आपको नहीं पीटते हैं।

10. I have not a new computer.
मेरे पास नया कंप्यूटर नहीं है।

Note: Negative Sentences को बनाने के लिए complete तथा incomplete verbs के बाद not जोड़ते हैं।

Incomplete Verbs Complete Verbs
You are not a singer.
(तुम गायक नहीं हो।)
 He is not laughing.
(मैं हंस नहीं रहा हूं।)
She is not brave.
(वह बहादुर नहीं है।)
I do not speak.
(मैं नहीं बोलता हूं।)
I am not busy.
(मैं व्यस्त नहीं हूं।)
She has not come here.
(वह यहां नहीं आई है।)
I have not a book.
(मेरे पास पुस्तक नहीं है।)
Manoj will not go to Agra.
(मनोज आगरा नहीं जाएगा।)
She has no time.
(उसके पास समय नहीं है।)
The man had not done his work.
(आदमी अपना काम कर चुका था।)
There is not any milk in the glass.
(गिलास में दूध नहीं है।)
This man will not fight today.
(यह आदमी आज नहीं लड़ेगा।)
The teacher was not in his classroom.
(अध्यापक अपनी कक्षा में नहीं है।)
Sohan has not bathed yet.
(सोहन अभी तक नहीं नहाया है।)
My watch was not out of order.
(मेरी घड़ी खराब नहीं थी।)
Grandfather does not read the novel.
(दादाजी उपन्यास नहीं पढ़ते हैं।)
She is not here.
(वह यहां नहीं है।)
I cannot tell you anything.
(मैं आपको कुछ नहीं बता सकता हूं।)

Read also:

Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

जिन वाक्यों का प्रयोग किसी व्यक्ति से कोई जानकारी प्राप्त करने या प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है वह वाक्य Interrogative कहलाता है। प्रश्नवाचक वाक्य का उत्तर हमेशा Assertive Sentence में दिया जाता है। जैसे;

  • तुम कहां रहते हो? (Where do you live?
  • वह क्या करता है? (What does he do?)
  • क्या तुम मुझे जानते हो? (Do you know me?)
  • तुम्हारा भाई कहां है? (Where is your brother?)
  • भारत की राजधानी क्या है? (What is the capital of India?)

Definition of Sentence: Interrogative means ask questions or make inquiries. 

Structure: – Assertive वाक्यों में कुछ परिवर्तन कर interrogative sentences बनाए जाते हैं उत्तर देने वाला इसकी उल्टी क्रिया कर देता है।

Interrogative वाक्य Affirmative या Negative दोनों से बनाये जा सकते हैं।

Interrogative sentences भी दो प्रकार के होते हैं:

1. Inverted Questions
2. Questions with Question words

1. Inverted questions – Invert शब्द का अर्थ है उल्टा करना साधारण वाक्य को verb क्रम को उलटकर ये sentence बनाई जाते हैं। हिंदी में हम ‘क्या’ शब्द रखकर ऐसे प्रश्न बनाते हैं। उनका उत्तर हां या ना हो सकता है। ऐसे वाक्यों को Yes-No Type Questions भी कहा जाता है।

Note – यहां ‘क्या’ के लिए ‘what’ का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसके स्थान पर सब्जेक्ट के अनुसार प्रयुक्त होने वाली Helping Verb को रखा जाता है। जैसे;

Assertive Sentences with Incomplete verbs  Interrogative Sentences with Incomplete verbs
वह एक डॉक्टर है।
(He is a doctor.)
क्या वह एक डॉक्टर है?
(Is he a doctor?)
तुम ईमानदार हो।
(You are honest.)
क्या तुम ईमानदार हो?
(Are you honest?)
मेरे पास एक पुरानी गाड़ी है।
(I have an old car.)
क्या मेरे पास एक पुरानी गाड़ी है?
(Have I an old car?)
जंगल में शेर है।
(There is a lion in the forest.)
क्या जंगल में शेर है?
(Is there a lion in the forest?)
वह खुश था।
(He was happy.)
क्या वह खुश था?
(Was he happy?

(B) Interrogative Sentences with Complete Verbs: जिन वाक्यों में पहले ही सहायक क्रिया दी होती है उनको sentences के प्रारंभ में रखकर Interrogative Sentences बनाते हैं। जैसे;

Assertive Sentences Interrogative Sentences 
मैं खाना खा चुका हूं।
I have eaten the food.
क्या मैं खाना खा चुका हूं?
Have I eaten the food?
वह बाजार जा रहा है।
He is going to market.
क्या वह बाजार जा रहा है?
Is he going to market?
सीता 2 घंटे से फल खा रही है।
Sita has been eating the fruits for two hours.
क्या सीता 2 घंटे से फल खा रही है?
Has Sita been eating the fruits for two hours?
लड़के मैच खेल रहे थे।
The boys were playing the match.
क्या लड़के मैच खेल रहे थे?
Were the boys playing the match?
वह 2:00 बजे तक दिल्ली पहुंच चुका होगा।
he will have reached Delhi by two o’clock.
क्या वह 2:00 बजे तक दिल्ली पहुंच चुका होगा?
Will be have reached Delhi by two o’clock?

Read also:

आदेशात्मक वाक्य (Imperative Sentences)

Definition of Imperative Sentences in Hindi: जिन वाक्यों से आदेश, वचन, निवेदन, प्रार्थना तथा सलाह आदि का बोध हो, Imperative Sentences कहलाते हैं। इनको हिंदी में आदेशात्मक, प्रार्थनात्मक एवं उपदेशात्मक वाक्य कहते हैं। इनका structure Verb की First form + object पर आधारित होती है। इनका subject ‘you’ understood होता है अतः लिखा नहीं जाता है। जैसे;

  • Stop the car. (कार को रोको।)
  • Buy a book. (एक पुस्तक खरीदो।)
  • Open the door. (दरवाजा खोलो।)
  • Do not stop the bus. (बस को मत रोको।)
  • Do not buy a pen. (एक कलम मत खरीदो।)
  • Do not pen the door. (दरवाजा मत खोलो।)
  • Please give me a glass of water. (कृपया मुझे एक गिलास पानी दीजिए)
  • Please, come here. (कृपया यहां जाइए।)
  • Please, visit our home. (कृपया हमारे घर आइए।)
  • Do not open the box. (संदूक को मत खोलो।)
  • Let me play the guitar. (मुझे गिटार बजाने दो।)
  • Let him come. (उसे आने दो।)

Read also:

Optative Sentence (इच्छात्मक वाक्य)

जिन वाक्यों से इच्छा या आशीर्वाद प्रकट हो उन्हें Optative Sentence कहते हैं। जैसे;

1. May god bless you!
ईश्वर तुम्हें सौभाग्य प्रदान करें।

2. May I live long!
ईश्वर मुझे दीर्घायु बनावें।

3. May god save our country!
ईश्वर हमारे देश की रक्षा करें।

5. May you succeed in your life!
आप अपने जीवन में सफल हो!

6. God save the President!
भगवान राष्ट्रपति को सुरक्षित रखें!

Read also:

भावसूचक वाक्य (Exclamatory Sentence)

जिन वाक्यों में आश्चर्य, दुःख, प्रसन्नता, घृणा आदि भाव प्रकट किए जाएं भावसूचक वाक्य (Exclamatory Sentence) कहते हैं।

1. What is beautiful seen it is!) (आह! क्या सुंदर दृश्य है!
2. Alas ! he is dead. (दुख है कि वह मर गया।)
3. How clever you are! (तुम कितने चतुर हो!)
4. What a place it is! (यह कैसी जगह है! )
5. How pretty she is! (वह कितनी सुंदर है!)

Note: Sentences की अच्छी जानकारी से direct, indirect व अन्य topics को सीखने में सहायता मिलेगी।

Read also:

Sentences Exercise

Read the following sentences carefully and tell whether they are assertive imperative interrogative or exclamatory.

Practice Exercise

1. Raju is a very good person.
2. Seema is very clever.
3. Would you like to have a cup of tea?
4. Who invited you to the party?
5. Ashoka was a very brave king.
6. The Ganga is a scared river.
7. Have you ever visited Mumbai?
8. I haven’t seen Mumbai yet.
9. She is going to Mathura.
10. The man is fighting with his brother.
11. How nice this place is!
12. Where do you want to go?
13. Where do you go to work?
14. My children never tell a lie.
15. How fine the morning is!
16. Is he very strong?
17. Don’t go out in the sun.
18. Gandhiji was a great leader.
19. The man is very important for our company.
20. What a fall!

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने sentence के बारे में Hindi में विस्तार से सीखा है। किसी भाषा में वाक्य का प्रयोग अति महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वाक्यों के प्रयोग से ही हम अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। English Grammar में Sentence बनाने के लिए आपको Helping Verb, Main Verb तथा Subject सही क्रम में रखने का ज्ञान होना आवश्यक है। सही सेंटेंस बनाने के लिए आपको Tense, Primary तथा Modal Auxiliary की जानकारी होना अति आवश्यक है।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *