Tense Exercises in Hindi – Sentences for Translation (Hindi to English). Tense Exercises in Hindi for Practice. Hindi to English Tense Exercises for practice in English Grammar. टेंस एक्सरसाइज इन हिंदी। हिंदी टू इंग्लिश टेंस एक्सरसाइज फॉर प्रैक्टिस।

Tense सीखने के बाद हमें Tense Exercises in Hindi आवश्यकता पड़ती है ताकि हम इन Exercises को Hindi से English में Translate करके अपनी नॉलेज को चेक करते हैं। Tense Exercises को सॉल्व करने के बाद आप यह पता कर सकते हैं आपने टेंस के सभी नियम अच्छी तरह से समझ दिए हैं या नहीं।

Tense Exercises in Hindi - Translation (Hindi to English)
Tense Exercises in Hindi – Translation (Hindi to English)

इस पोस्ट के माध्यम से आप 12 Tense Exercises in Hindi विस्तार से पढ़ेंगे। इस पोस्ट में आप 12 Tense की Exercises को दिया गया है जिसमें affirmative sentences, negative sentences तथा interrogative sentences को शामिल किया गया है।

Tense Exercises in Hindi

Tense Exercises in Hindi की मदद से आप अपनी टेंस की नॉलेज को चेक कर सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई Tense Exercises को सॉल्व करने से पहले आप Tense in Hindi विस्तार समझने के लिए अवश्य पढ़ें। टेंस के सभी नियम तथा उदाहरण पढ़ने के बाद आप इन एक्सरसाइज इसको बिलकुल आसानी से सॉल्व कर पाएंगे।

Tense exercises in Hindi – Present Indefinite, Present Continuous, Present Perfect and Perfect Continuous tense. Hindi to English Translation Exercises for Practice.

1. तुम अपने माता-पिता की आज्ञा मानते हो।
2. राजेश रोज स्कूल जाता है।
3. तुम मैदान में क्रिकेट खेलते हो।
4. सीमा मुझ पर विश्वास करती है।
5. मेरी मां मंदिर जाती हैं।
6. सुमन गाना गाती है।
7. हम प्रतिदिन तालाब में तैरते हैं।
8. सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हैं।
9. कुत्ते अजनबी लोगों पर भोंकते हैं।
10. रविन्द्र पत्र क्यों लिखता है?
11. मेरी बहन रसोई में खाना नहीं बनाती हैं।
12. क्या रोहन दूध नहीं पीता है?
13. क्या हरी पुस्तकालय जाता है?
14. क्या तुम मुझे प्यार नहीं करते हो?
15. क्या तुम ग़रीबों की मदद करते हो?

You may like also:

Tense Exercises in Hindi –  2

1. तुम स्कूल नहीं जा रहे हो।
2. मोहन पौधों में पानी नहीं लगा रहा है।
3. सीमा रसोई में खाना पका रही है।
4. सुरेन्द्र आज मथुरा जा रहा है।
5. क्या पिताजी खेत जोत रहे हैं?
6. मैं अपना काम नहीं कर रहा हूं।
7. क्या पुलिस चोर का पीछा कर रही है?
8. क्या आज वहां वर्षा नहीं हो रही है?
9. क्या हम मैच खेल रहे हैं?
10. सीता आज कविता नहीं लिख रही है।
11. मैं अपने भाई की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
12. क्या प्रधानमंत्री आज आगरा नहीं जा रहे हैं?
13. चपरासी घंटी कैसे बजा रहा है?
14. राजेश रेलगाड़ी से कहां यात्रा कर रहा है?
15. आज वर्षा नहीं हो रही है।
16. मुझे आज बुखार आ रहा है।
17. माली पौधों को पानी दे रहा है।
18. किसान आज फसल नहीं काट रहे हैं।
19. तुम्हारे अपने पिता को पत्र नहीं लिख रहे हो।
20. क्या मनोज बूढ़े आदमी पर हंस रहा है?

Tense Exercises in Hindi – 3

1. मैंने अपना पाठ याद कर लिया है।
2. राजेश ने खाना बना दिया है।
3. तुमने अपनी बुरी आदतें छोड़ दी हैं।
4. चोर पुलिस से बचकर भाग गया है।
5. उसके भाई ने चुनाव जीत लिया है।
6. सुरेन्द्र ने बहुत सी कुर्सियां खरीदी हैं।
7. मैंने खाना बना दिया है।
8. किसानों ने खेतों को जोत लिया है।
9. हम पानी पीने बाहर नहीं गये हैं।
10. इस महिला ने गहने बेच दिए हैं।
11. उसने रमेश को नहीं पीटा है।
12. मुकेश ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास नहीं की है।
13. रवि ने मेरा पैन नहीं चुराया है।
14. इस लड़के ने आज कपड़े नहीं धोए हैं।
15. राजधानी एक्सप्रेस अभी प्लेटफार्म पर आई है।
16. क्या आपकी आज मंदिर नहीं गई हैं?
17. क्या शिकारी ने हिरण का शिकार किया है?
18. क्या उसने तुम्हारी मेज तोड़ी है?
19. क्या उसकी पत्नी ने एफिल टावर देखा है?
20. क्या यात्री अभी तक कश्मीर नहीं पहुंचे हैं?

Tense Exercises in Hindi – 4

1. तुम तीन माह से विद्यालय जा रहे हो।
2. नीता सुबह से मैदान में पतंग उड़ा रहा है।
3. मीरा 4 घंटे से खाना पका रही है।
4. रात 4:00 बजे से तेजी बारिश हो रही है।
5. माली सुबह से फूल तोड़ रहा है।
6. तुम 4:00 बजे से विज्ञान पढ़ रहे हो।
7. मैं कई दिनों से निबंध लिख रहा हूं।
8. सीमा 2 घंटे से नृत्य कर रही है।
9. सुरेन्द्र 4 दिन से पढ़ाई नहीं कर रहा है।
10. मां सुबह से घर पर मेरी प्रतीक्षा कर रही हैं।
11. किसान एक माह से अपने खेत को नहीं जोत रहे हैं।
12. तुम 1 साल से अमेरिका में रह रही हो।
13. मैं 4 घंटे से अपनी कार की चाबी ढूंढ रहा हूं।
14. चपरासी 4 घंटे से घंटी नहीं बजा रहा है।
15. क्या मुकेश 4 दिन से दफ्तर नहीं जा रहा है?
16. क्या तुम 4 दिन से मैच नहीं खेल रहे हो?
17. क्या सीता मंगलवार से घूमने नहीं जा रही है?
18. क्या डॉक्टर 4 दिन से मरीज को नहीं देख रही है?
19. क्या मारी 4 दिनों से पौधों को पानी नहीं दे रहा है?
20. क्या सीता सुबह से अपने मित्र को पत्र नहीं लिख रही है?

Exercises – 5

Past Tense Exercises in Hindi – Past Indefinite, Past Continuous, Past Perfect and Past Perfect continuous Tense. Hind to English Translation Exercises of Past Tense.

1. रमेश कल मेरे पास आया था।
2. हम  1  साल पहले एक ही स्कूल में पढ़े।
3. राधा ने प्याला तोड़ दिया था।
4. राकेश मुझे कल मिला था।
5. पिताजी ने मुझे इनाम देने का वादा किया था।
6. वह स्कूल से रात को लौटा था।
7. सुरेश कल कानपुर गया था।
8. दीपक ने मुझे मेरे जन्मदिन पर तोहफा दिया था।
9. मुख्यमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
10. कल मूसलाधार वर्षा हुई थी।
11. वह धूम्रपान नहीं करता था।
12. मधु ने कल एक गीत गाया।
13. उसने कभी झूठ नहीं बोला।
14. मैंने दीपक का पैन नहीं चुराया था।
15. महेश कल बत्रा नहीं गया था।
16. क्या नौकर ने घंटी नहीं बजाई थी?
17. क्या चोर ने चोरी की थी?
18. क्या पहले स्त्रियों को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त नहीं था?
19. क्या तुमने झगड़ा करते हुए देखा था?
20. क्या तुमने मुकेश की मदद की थी?

Exercise – 6

1. तुम अपने घर जा रहे थे।
2. पुलिस चोर का पीछा कर रही थी।
3. रामू घर की ओर जा रहा था।
4. माता जी पूजा कर रही थी।
5. माली बगीचे में फूल तोड़ रहा था।
6. बढ़ई एक कुर्सी नहीं बना रहा था।
7. नाई बाल नहीं काट रहा था।
8. श्याम नाच रहा था।
9. सुरेश अपना कार्य कर रहा था।
10. अध्यापक बच्चे को पीट रहे थे।
11. तुम राकेश को घुमाने ले जा रहे थे।
12. सुरेश समय पर काम नहीं कर रहा था।
13. कुत्ते सड़क पर नहीं भौंक रहे थे।
14. छात्रा कक्षा में शोर नहीं मचा रही थी।
15. क्या चोर भाग रहा था?
16. क्या मुकेश और सुरेश पढ़ रहे थे?
17. क्या उसका भाई घूमने जा रहा था?
18. क्या प्रधानाचार्य छात्र की बात नहीं सुन रहे थे?
19. क्या दर्जी कपड़े नहीं सिल रहा था?
20. क्या मेहमान चाय नहीं पी रहे थे?

Exercise – 7

1. डॉक्टर के जाने के बाद मरीज मर गया।
2. पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया।
3. गाड़ी आने से पहले दीपक स्टेशन पहुंच गया था।
4. तुमने यह फिल्म पहले कभी नहीं देखी थी।
5. जब हम स्टेशन पहुंचे तो गाड़ी निकल गई थी।
6. सूर्य डूबने से पहले हरि घर पहुंच चुका था।
7. रमेश यह समाचार सुन चुका था।
8. राम के आने से पहले वह सो गया था।
9. उसने मुझे बताया कि उसकी पढ़ाई समाप्त हो चुकी है।
10. राधा ने कभी ताजमहल नहीं देखा।
11. दूध पीने से पहले तुमने स्नान नहीं किया।
12. उसकी आने से पहले तुमने खाना नहीं बनाया था।
13. अध्यापक के आने से पहले छात्रा कक्षा में नहीं घुसी थीं।
14. क्या सूर्य छपने के बाद वह सो गया था?
15. क्या दवाई खाने के बाद पिताजी सो गए थे?
16. क्या सूर्य निकलने से पहले राधा जाग चुकी थी?
17. क्या रमेश ने पहले कभी लाल किला नहीं देखा?
18. क्या डाकिए के आने से पहले उसने पत्र नहीं लिखा?
19. क्या उसके आने से पहले मुकेश घर से चल चुका था?
20. क्या उसकी टीम क्रिकेट मैच जीत चुकी थी?

Exercise – 8

1. विद्यार्थी 4 घंटे से शोर मचा रहे थे।
2. उसका भाई 2004 से इस स्कूल में पढ़ रहा था।
3. हरी 4 घंटे से फुटबॉल खेल रहा था।
4. प्रातः काल से सीता स्टेज पर नाच रहे थे।
5. मुकेश 10 वर्ष से आपकी प्रतीक्षा कर रहा था।
6. सुरेश मुझे कई दिनों से कार चलाना सिखा रहा था।
7. यात्री 4 घंटे से बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे।
8. नौकर सुबह के समय से फर्श साफ कर रहा था।
9. रीता 10 वर्ष से मुझे पत्र लिख रही थी।
10. जगदीश 4 घंटे से उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा था।
11. सुरेश प्रातः काल से अपना पाठ याद नहीं कर रहा था।
12. हरिया 4 दिनों से ईश्वर की प्रार्थना नहीं कर रहा था।
13. विनीता सुबह से अपने कपड़े नहीं रो रही थी।
14. पुलिस दो साल से चोर का पीछा नहीं कर रही थी।
15. सुनार 1 घंटे से अंगूठी नहीं बना रहा था।
16. क्या वह लड़का सुबह से कपड़े नहीं धो रहा था?
17. क्या रमेश 10:00 बजे से निबंध लिख रहा था?
18. क्या यह बच्चा 4 दिन से रो रहा था?
19. क्या मां 4 दिनों से मंदिर नहीं जा रही थी?
20. क्या उसका भाई 10 वर्ष से सिगरेट पी रहा था?

Tense Exercises in Hindi – 9

Future Tense Exercises in Hindi – Future Indefinite, Future Continuous, Future Perfect, Future Perfect Continuous Tense. Sentence for Hindi to English Translation

1. तुम कल दिल्ली जाओगे।
2. उमेश अगली साल कार खरीदेगा।
3. सुरेश कल अपना घर साफ करे।
4. मैं इस वर्ष कक्षा में प्रथम आऊंगी।
5. मेरी बहन पूजा करने मंदिर जाए।
6. माली गमलों में पानी नहीं लगाएगा।
7. आज मूसलाधार बारिश होगी।
8. कुसुम मेरे साथ मथुरा जाएगी।
9. तुम कल अपना पाठ याद नहीं करो।
10. मैं अब झूठ नहीं बोलूंगा।
11. तुम आज भोजन नहीं पकाओ।
12. विनीता आज पत्र नहीं पड़ेगी।
13. तुम यहां नहीं आओगे।
14. बच्चे नदी में नहीं नाहाएंगे।
15. क्या वे कल दिल्ली जाएंगे?
16. क्या राजकुमार अपना मकान नहीं बेचेगा?
17. क्या माली पौधों को पानी नहीं देगा?
18. क्या मुकेश मैच नहीं खेलेगा?
19. क्या पिताजी मेरे लिए एक मोटरसाइकिल खरीदेंगे?
20. क्या वे आज जल्दी आ जाएंगे?

Exercise – 10

1. हम इस समय आपको देख रहे होंगे।
2. रवि अगले वर्ष दिल्ली में नहीं रह रहा होगा।
3. मेरी माता जी मंदिर में पूजा कर रही होंगी।
4. कवि वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग ले रहा होगा।
5. मुकेश इस समय पढ़ रहा होगा।
6. तुम अपने भाइयों को सलाह दे रही होगी।
7. चंद्रमा काले समय डूब रहा होगा।
8. तुम कल शतरंज खेल रहे होगे।
9. माली कल इस समय फूल नहीं तोड़ रहा होगा।
10. तुम कल घूमने नहीं जा रहे होगे।
11. मोहन फूट-फूटकर नहीं रो रहा होगा।
12. तुम कल हिंदी नहीं पढ़ रहे होगे।
13. तुम पौधों को पानी नहीं दे रहे होगे।
14. किसान खेत नहीं जोत रहे होंगे।
15. सुनार अंगूठी नहीं बना रहा होगा।
16. क्या लड़के गुड़िया से नहीं खेल रहे होंगे?
17. क्या तुम अपने कमरे में नाच रहे होंगे?
18. क्या शेर हिरण का पीछा नहीं करेंगा?
19. क्या मां घर की साफ सफाई कर रही होंगी?
20. क्या डॉक्टर उसे दवाई दे रहा होगा?

Exercise – 11

1. कुसुम यह कार्य दोपहर से पहले कर चुकी होगी।
2. वर्षा प्रारंभ होने से पहले किसान खेत में पानी लगा चुका होगा।
3. हरी कल तक उसका गृह कार्य पूरा कर चुका होगा।
4. पुलिस के आने से पहले चोर भाग चुका होगा।
5. तुम शाम तक दिल्ली से लौट चुके होगे।
6. उसके स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी निकल चुकी होगी।
7. सूर्य निकलने से पहले मां पूजा कर चुकी होंगी।
8. ट्रेन के आने से पहले सुनैना स्टेशन पहुंच चुकी होगी।
9. मंगलवार तक उसका भाई दिल्ली जा चुका होगा।
10. तुम कल तक यह निबंध नहीं लिख चुके होंगे।
11. शाम तक बारात नहीं लौट चुकेगी।
12. उसके आने से पहले मैं खाना खा चुका हूंगा।
13. माली सुबह तक पौधों में पानी नहीं लगा चुका होगा।
14. क्या लड़कियां गुड़िया से खेल चुकी होंगी।
15. क्या घंटी बजने से पहले हम स्कूल पहुंच चुके होंगे‌
16. क्या चौकीदार के जाने से पहले लड़के अंदर आ चुके होंगे?
17. क्या तुम इस काम को नहीं कर चुकी होगी?
18. क्या मेहमानों के जाने से पहले सुनीता खाना बना चुकी होगी?
19. क्या उसके जंगल में पहुंचने से पहले मोर नाच चुका होगा?
20. क्या उसके पिताजी गृह कार्य समाप्त कर चुके होंगे?

Exercise – 12

1. चपरासी 4 घंटे से घंटा बजा रहा होगा।
2. लड़के 2 घंटे से गाना गा रहे होंगे।
3. सुरेश सुबह से पत्र लिख रहा होगा।
4. मुकेश 4 घंटे से बांसुरी बजा रहा होगा।
5. मोहन शाम से अपना पाठ याद कर रहा होगा।
6. लड़के 4 घंटे से तालाब में नहा रहे होंगे।
7. माली सुबह से फूल तोड़ रहा होगा।
8. अनिल अपने मित्रों के 4 वर्ष से सहायता नहीं कर रहा होगा।
9. तुम 4 दिन से अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे होंगे।
10. उसकी बहन 12:00 बजे से नहीं पढ़ रही होगी।
11. किसान 4:00 बजे से अपने खेत को नहीं जोत रहा होगा।
12. कवि को सोमवार से बुखार आ रहा होगा।
13. मैं इस शहर में 2 वर्ष से नहीं रह रहा हूंगा।
14. क्या सूर्य समय से पूर्व में चमक रहा होगा?
15. क्या तुम 2 घंटे से अनिल की प्रतीक्षा कर रहे होंगे?
16. क्या तुम 2 वर्ष से इस मकान में रह रहे होगे?
17. क्या चिड़िया 1 घंटे से पेड़ पर अपना घोंसला बना रही होंगी?
18. क्या उसके पिताजी सुबह से गीता नहीं पढ़ रहे होंगे?
19. क्या तुम इस प्रश्न को 1 घंटे से हल नहीं कर रहे होगे?
20. क्या मैं 10 घंटे तक अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूंगा।

Read also:

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने  12 Tense Exercises in Hindi को विस्तार से पढ़ा है। यदि आप एक स्टूडेंट हैं और अंग्रेजी सीख रहे हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती हैं। एनेक्सचर्स को सॉल्व करके आप अपने टेंस की नॉलेज को समझ सकते हैं। और यदि आप एक अध्यापक हैं तो यह टेंस एक्सरसाइज आपके लिए बहुत उपयोग हो सकते हैं क्योंकि आप अपने स्टूडेंट को यह एक्सरसाइज सॉल्व करने के लिए दे सकते हैं।

Similar Posts

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *